Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jaishankar Visit Bangladesh: खालिदा जिया के जनाजे की नमाज आज, भारत साथ विदेश मंत्री जयशंकर जाएंगे ढाका
    Breaking News

    Jaishankar Visit Bangladesh: खालिदा जिया के जनाजे की नमाज आज, भारत साथ विदेश मंत्री जयशंकर जाएंगे ढाका

    News DeskBy News DeskDecember 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Dhaka. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के जनाजे की नमाज बुधवार अपराह्न दो बजे होगी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार सहित कई गणमान्य व्यक्ति जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जयशंकर अंतिम संस्कार में भारत सरकार और भारतीय जनता का प्रतिनिधित्व करेंगे और इसके लिए वह बुधवार को ढाका जाएंगे.

    मुख्य सलाहकार के कार्यालय ने मंगलवार को बताया था कि जिया को बुधवार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा और उनका ताबूत संसद के ‘साउथ प्लाजा’ के बजाय मानिक मियां एवेन्यू के पश्चिमी छोर पर दफन किया जाएगा. ‘बीडीन्यूज24’ की खबर के अनुसार, मुख्य सलाहकार की प्रेस शाखा ने मंगलवार रात 11 बजकर 46 मिनट पर जारी बयान में बताया कि जिया की नमाज-ए-जनाजा बुधवार को जोहर की नमाज के बाद करीब दो बजे मानिक मियां एवेन्यू पर होगी.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    बयान में कहा गया कि अंतिम संस्कार की व्यवस्थाएं संसद के अंदरूनी प्रांगण, उसके बाहरी परिसर और मानिक मियां एवेन्यू में की जाएंगी. नमाज के बाद खालिदा के पार्थिव शरीर को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे उनके पति, पूर्व राष्ट्रपति और स्वतंत्रता सेनानी जियाउर रहमान की कब्र के बगल में राजकीय सम्मान के साथ दफनाया जाएगा.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    ढाका महानगर पुलिस के अनुसार, बुधवार को राजधानी की कई सड़कों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा. बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) की लंबे समय तक प्रमुख रहीं और तीन बार प्रधानमंत्री रह चुकीं जिया का सुबह ढाका में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    External Affairs Minister Jaishankar will accompany India to Dhaka Jaishankar Visit Bangladesh: Khaleda Zia's funeral prayers today Jaishankar Visit Bangladesh: खालिदा जिया के जनाजे की नमाज आज भारत साथ विदेश मंत्री जयशंकर जाएंगे ढाका
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group