New Delhi. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने वेतन, औद्योगिक संबंध, सामाजिक सुरक्षा एवं सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य परिस्थितियों पर जारी चार नई श्रम संहिताओं के लिए बुधवार को मसौदा नियम जारी कर दिए. इन पर आम लोगों और हितधारकों से राय मांगी गई है. इन नियमों के लागू होने के बाद ही नए श्रम कानून पूरी तरह से प्रभावी हो पाएंगे. चार श्रम कानून- वेतन संहिता 2019, औद्योगिक संबंध संहिता 2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020, और सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य परिस्थितियों की संहिता 2020 की अधिसूचना 21 नवंबर को ही जारी हो चुकी है. सरकार का लक्ष्य है कि एक…
Author: News Desk
Ranchi. झारखंड अकादमिक काउंसिल (JAC), रांची ने वर्ष 2026 में होने वाली आकांक्षा परीक्षा के लिए परीक्षा पैटर्न और अंक वितरण स्पष्ट कर दिया है. ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुकी है. अभ्यर्थी जैक की वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. यह परीक्षा इंजीनियरिंग, मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी. इस आकांक्षा परीक्षा का आवेदन प्रपत्र परिषद के वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in पर ऑनलाइन जमा किया जा रहा है. ऑनलाइन जमा करने की तिथि 30 दिसंबर से शुरू हो चुकी है और 16 जनवरी तक 2026 तक भरा जाएगा.
New Delhi. केंद्र सरकार ने बुधवार को पीपीएफ समेत विभिन्न लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने का फैसला किया. यह लगातार सातवीं तिमाही है जब ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. लघु बचत योजनाओं के लिए ये दरें एक जनवरी, 2026 से 31 मार्च, 2026 तक लागू रहेंगी.वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा, “वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के लिए विभिन्न लघु बचत योजनओं पर ब्याज की दरें अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए अधिसूचित दरों के ही समान बनी रहेंगी. अधिसूचना के मुताबिक, सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर 8.2 प्रतिशत रहेगी,…
Mumbai. घेरलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी ने 2026 के पहले कारोबारी सत्र की शुरुआत आशावादी रुख के साथ की. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 223.54 अंक चढ़कर 85,444.14 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 65.75 अंक की बढ़त के साथ 26,195.35 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटर्नल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टुब्रो और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे. दूसरी ओर, आईटीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, ट्रेंट और बजाज फाइनेंस के शेयर नुकसान में रहे. एशियाई बाजार बृहस्पतिवार को बंद रहेंगे। वहीं अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद…
जमशेदपुर। शहर के सिख युवाओं की संस्था खालसा सेवा दल द्वारा साकची गुरुद्वारा मैदान में आयोजित दो दिवसीय महान कीर्तन दरबार में बुधवार-गुरुवार की मध्य रात्रि को, महिमा साधू संग़ की सुनहु हो मेरे मीता, जय जयकार करे सब सोई, सबद की स्वर लहरी बीबी जसप्रीत कौर पटियालावाले की गूंज उठी और उन्होंने वाहेगुरु का सिमरन जाप किया तो हजारों लोगों ने उनके सुर में सुर मिला, सुखद भक्तिपूर्ण अलौकिक माहौल बना दिया। वहीं शहर में पहली बार ऐसा हुआ कि दस वर्ष से कम उम्र के भुजंगीयों (बालक-बालिकाओं) ने बड़े ही उल्लास उत्साह उमंग के साथ श्री गुरु ग्रंथ…
Jamshedpur:जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार प्रखंड क्षेत्र एवं नगर निकायों में जरूरतमंद, बेघर और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। साथ ही, विभिन्न सार्वजनिक स्थलों जैसे प्रमुख चौक-चौराहों, बस स्टैंड, बाजार क्षेत्रों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कर आमजन को ठंड से राहत प्रदान की जा रही है। नगर निगम की टीम रात्रिकालीन भ्रमण के दौरान खुले आसमान के नीचे रहने वाले जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कर रही है। उपायुक्त ने नगर निकाय पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि…
JAMSHEDPUR। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बुधवार को भाजपा ने पोटका विधानसभा के हल्दीपोखर स्थित त्रिपाठी भवन में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा बतौर मुख्यवक्ता शामिल हुए। सम्मेलन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान व उनके सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डाला गाया और कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इससे सम्मेलन का शुभारंभ अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र…
रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य पुलिस सेवा के कई अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हाल ही में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) रैंक में प्रोन्नत अधिकारियों को बैच पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिष्टाचार भेंट करने वालों में राम समद, रोशन गुड़िया, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, मजरूल होदा तथा दीपक कुमार शामिल थे। उल्लेखनीय है कि इन सभी अधिकारियों को हाल ही में आईपीएस रैंक में पदोन्नति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…
JAMSHEDPUR:स्थानीय प्रधान डाकघर परिसर में बुधवार को एक गरिमामय विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्तमान वरीय डाकपाल शंकर कुजूर के स्थानांतरण पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई, वहीं नए वरीय डाकपाल के रूप में सुधीर कुमार का हार्दिक अभिनंदन किया गया। अपरिहार्य कारणों से समारोह में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो पाने के बावजूद वरिष्ठ डाक अधीक्षक उदयभान सिंह ने शुभकामना संदेश भेजा। उन्होंने शंकर कुजूर के 20 माह के सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और सहयोग से विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति में उल्लेखनीय सफलता मिली। साथ ही…
Jamshedpur:जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत मानगो नगर निगम क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में संपन्न हुई। बैठक में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय एवं जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जदयू जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने की। आगामी मानगो नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए बैठक में क्षेत्र की ज्वलंत जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से मानगो क्षेत्र में जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र एवं जन्म प्रमाण पत्र के निर्गमन में हो रही…
