Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :प्रधान डाकघर में गरिमामय विदाई सह स्वागत समारोह, नए वरीय डाकपाल का पदभार ग्रहण
    Breaking News

    Jamshedpur News :प्रधान डाकघर में गरिमामय विदाई सह स्वागत समारोह, नए वरीय डाकपाल का पदभार ग्रहण

    News DeskBy News DeskDecember 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR:
    स्थानीय प्रधान डाकघर परिसर में बुधवार को एक गरिमामय विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्तमान वरीय डाकपाल शंकर कुजूर के स्थानांतरण पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई, वहीं नए वरीय डाकपाल के रूप में  सुधीर कुमार का हार्दिक अभिनंदन किया गया।

    अपरिहार्य कारणों से समारोह में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो पाने के बावजूद वरिष्ठ डाक अधीक्षक  उदयभान सिंह ने शुभकामना संदेश भेजा। उन्होंने  शंकर कुजूर के 20 माह के सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और सहयोग से विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति में उल्लेखनीय सफलता मिली। साथ ही उन्होंने श्री कुजूर को उनके आगामी दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं और कर्मचारियों से नए वरीय डाकपाल के साथ भी बेहतर समन्वय बनाए रखने की अपील की।

    समारोह के दौरान कर्मचारियों ने  शंकर कुजूर को शाल, उपहार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। ढोल-ताशों की गूंज के बीच विदाई कार्यक्रम उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री कुजूर ने केक काटकर सभी के साथ अपनी खुशियां साझा कीं।

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    अपने संबोधन में श्री शंकर कुजूर ने अपने कार्यकाल को याद करते हुए सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के सहयोग के बिना विभागीय उपलब्धियां संभव नहीं थीं। उनकी मृदुभाषी कार्यशैली और मिलनसार स्वभाव की कर्मचारियों ने सराहना की।

    वहीं नवपदस्थापित वरीय डाकपाल सुधीर कुमार ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। कर्मचारियों ने उनका पुष्पगुच्छ एवं शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। श्री कुमार ने भविष्य में बेहतर तालमेल और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    इस अवसर पर जमशेदपुर प्रधान डाकघर के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    उदयभान सिंह कर्मचारी सम्मान केक कटिंग गरिमामय समारोह जमशेदपुर प्रधान डाकघर डाक विभाग डाकघर कर्मचारी ढोल-ताशा पदभार ग्रहण वरिष्ठ डाक अधीक्षक वरीय डाकपाल विदाई समारोह विभागीय उपलब्धियां शंकर कुजूर शाल एवं स्मृति चिन्ह सुधीर कुमार स्थानांतरण स्वागत समारोह
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group