Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :मध्य रात्रि में गूंजी स्वरलहरी, महिमा साधू संग की सुनहु मेरे मीता
    Breaking News

    Jamshedpur News :मध्य रात्रि में गूंजी स्वरलहरी, महिमा साधू संग की सुनहु मेरे मीता

    News DeskBy News DeskDecember 31, 2025Updated:December 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। शहर के सिख युवाओं की संस्था खालसा सेवा दल द्वारा साकची गुरुद्वारा मैदान में आयोजित दो दिवसीय महान कीर्तन दरबार में बुधवार-गुरुवार की मध्य रात्रि को, महिमा साधू संग़ की सुनहु हो मेरे मीता, जय जयकार करे सब सोई, सबद की स्वर लहरी बीबी जसप्रीत कौर पटियालावाले की गूंज उठी और उन्होंने वाहेगुरु का सिमरन जाप किया तो हजारों लोगों ने उनके सुर में सुर मिला, सुखद भक्तिपूर्ण अलौकिक माहौल बना दिया। वहीं शहर में पहली बार ऐसा हुआ कि दस वर्ष से कम उम्र के भुजंगीयों (बालक-बालिकाओं) ने बड़े ही उल्लास उत्साह उमंग के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी पर पुष्प वर्षा की।
    इस मौके पर श्री दरबार साहिब तरनतारन के हेड ग्रंथी ज्ञानी जजबीर सिंह ने सच्चे भक्त के गुणों की बखान करते हुए कहा कि वह भले ही ताकतवर, विद्वान, बलशाली, धन, वैभव, भौतिक साधनों से परिपूर्ण रहता है परंतु वह हमेशा ही नम्र, सेवा, सत्कार, सहयोग जैसी भावना से परिपूर्ण होता है। उन्होंने इस संदर्भ में गुरु अंगद देव जी गुरु अमर दास जी गुरु रामदास जी और भाई नंदलाल जी, गुरु तेग बहादुर जी का उल्लेख किया। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह जी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने इस दुनिया में अनेक कौतक किये परंतु खुद को परमेश्वर का दास बताया। सिखों में यही गुण होने चाहिए।
    भाई सरूप सिंह के जत्थे ने सुर एवं गायनशैली से पदमश्री स्वर्गीय निर्मल सिंह खालसा की याद ताजा करवा दी।
    भाई गुरदीप सिंह निक्कू, नारायण सिंह के जत्थे ने भी कीर्तन गायन किया जत्थेदार जरनैल सिंह एवं हजूरी ग्रंथी अमृतपाल सिंह मन्नन ने सरबत के भला के लिए अरदास की। संचालन परमजीत सिंह काले ने किया। दोपहर एवं शाम को संगत के बीच लंगर वरताया गया और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से भी श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।
    इसके सफल आयोजन पर सनी सिंह बरियार ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, तन, मन, धन से सहयोग करनेवाले नगर की गुरु नानक नाम लेवा संगत के प्रति आभार जताया।
    इसके आयोजन में हरप्रीत सिंह अमन, अमरपाल सिंह, सतबीर सिंह सोमू, चंचल सिंह भाटिया, सतबीर सिंह गोल्डू, गुरविंदर सिंह चहल, प्रितपाल सिंह, जगजीत सिंह, रमन सिंह सिद्धू, गुरबख्श सिंह, मनप्रीत सिंह सबलोक, मनमीत सिंह मणि, नवदीप सिंह, संदीप सिंह, समीर, बलदीप सिंह, जसपाल सिंह, देवेंद्र सिंह आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bhajan Kirtan Children Bhujangi Gurudwara Event Gurudwara Sakchi Jaspreet Kaur Patiala Khalsa Seva Dal Mahaan Kirtan Darbar Sikh Devotional Event Sikh Kirtan Jamshedpur Sikh Youth Festival Spiritual Event Jamshedpur खालसा सेवा दल गुरुद्वारा साकची जत्थेदार जरनैल सिंह जमशेदपुर कीर्तन धार्मिक कार्यक्रम जमशेदपुर बीबी जसप्रीत कौर भाई गुरदीप सिंह भाई सरूप सिंह भुजंगी पुष्प वर्षा महान कीर्तन दरबार श्री गुरु ग्रंथ साहिब संगत लंगर सिख भक्ति सिख युवा कार्यक्रम हजूरी ग्रंथी अमृतपाल सिंह हेड ग्रंथी ज्ञानी जजबीर सिंह
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group