Chakardharpur. चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के जोड़ो गांव में दिनदहाड़े हुई भीषण डकैती की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। गुरुवार को बेखौफ डकैतों ने वाहन से पहुंचकर गांव के राजेश प्रधान के घर को निशाना बनाया। डकैतों ने घर के दरवाजा और अलमीरा को तोड़कर लगभग 5 लाख रुपये के जेवरात व 85 हजार रुपये नकद लूट कर फरार हो गए। बताया जाता है कि पूरी घटना मात्र 8 मिनट में अंजाम देकर बदमाश वाहन से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिस समय यह घटना हुई उस वक्त घर के बुजुर्ग बाहर बैठे हुए थे। जबकि…
Author: News Desk
Gumla.गुमला के गुरदरी थाना के अमतीपानी गांव में बुद्धेश्वर असुर ने लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहने वाली 22 वर्षीय दीपशिखा असुर की टांगी से काट कर हत्या कर दी. आरोपी युवक ने महिला के शरीर पर टांगी से कई बार वार किये. इसके बाद शव के दो टुकड़े कर जंगल में फेंक दिये.. दोनों लंबे समय से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. घटना के बाद आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. आरोपी के मुताबिक, दोनों के बीच आपसी विवाद हुआ था. विवाद के बाद दीपशिखा…
Dhalbhumgarh. धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के कनास गांव में एक किशोरी ने अपने हाथ पर मेहंदी से सांकेतिक शब्द लिखकर गांव के तालाब की मेड़ पर बबूल की पेड़ में अपने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, बुधवार लगभग दोपहर तीन बजे से 4:00 के बीच किशोरी घर से निकली थी और शाम तक घर ना आने पर खोजबीन की गई। थककर सुबह का इंतजार किया गया। सुबह खजूर के पेड़ पर रस निकालने वाले ने अपनी हांडी टांगने और उतारते वक्त लड़की को फंदे के सहारे लटकता देखा और इसकी सूचना चौकीदार को दी। चौकीदार द्वारा…
Kharsawan. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने शहीद वेदी पर पहुंच वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने नमन करते हुए कहा कि खरसावां के शहीदों का त्याग झारखंड के इतिहास में अमिट है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। कहा, आज अंग्रेजी कैलेंडर का पहला दिन यह संकल्प है कि खरसावां के वीरों की कुर्बानी को केवल नौकरी और मुआवजा तक सीमित रहने नहीं देंगे, बल्कि यह कोशिश होगी कि देश के अंदर या देश के लिए संरक्षित लोगों का जिस रूप से उनका जीवन अमर है, उस तरह इनका जीवन भी सदा अमर हो। उन्होंने कहा कि झारखंड के लोगों…
Jamshedpur. नववर्ष के मौके पर टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टीवी. नरेंद्रन ने कहा कि कंपनी कार्बन उत्सर्जन नियंत्रण से जुड़े नए सरकारी नियमों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग को लेकर पूरी तरह तैयार है। उन्होंने साफ कहा कि वैश्विक बाजार में टाटा स्टील की सीधी प्रतिस्पर्धा चीन से है, लेकिन गुणवत्ता, तकनीक और लगातार हो रहे विकास के बल पर कंपनी अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखेगी। गुरुवार को आयोजित नववर्ष कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा कार्बन उत्सर्जन को सीमित करने के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन उद्योग के भविष्य के लिए सकारात्मक कदम हैं। यूरोप…
JAMSHEDPUR। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आज चैम्बर सभागार में नववर्ष के उपलक्ष्य में केक कटिंग समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर सिंहभूम चैम्बर के अध्यक्ष मानव केडिया ने उपस्थित सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आने वाले समय में सिंहभूम चैम्बर, झारखंड राज्य के अन्य चेंबरों के साथ मिलकर एक सामूहिक बैठक आयोजित करने की योजना बना रहा है, ताकि उद्योग एवं व्यापार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को झारखंड सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा…
JAMSHEDPUR। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के पेट्रन व समाजसेवी स्व. के. के. सिंह के स्मृति में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष का पहला नेत्र शिविर नेत्र ज्योति महायज्ञ-2026 के रूप में 3 जनवरी से 6 जनवरी तक बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित किया जायेगा। नेत्र ज्योति महायज्ञ के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करते हुए रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि के. के. एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट के सहयोग से राम मनोहर लोहिया नेत्रालय, द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन, जिला ग्रामीण स्वास्थ्य…
RANCHI मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सांसद, राज्य सभा महुआ माजी, अपर मुख्य सचिव गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग वंदना दादेल, अपर मुख्य सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मस्त राम मीणा, राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी, सचिव वित्त विभाग प्रशांत कुमार, सदस्य राजस्व पर्षद राजीव रंजन, अभियान निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छवि रंजन, प्रबंध निदेशक जियाडा वरुण रंजन, निदेशक नगरीय प्रशासक, नगर विकास विभाग नैंसी सहाय, विशेष सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी (समन्वय) विभाग राजीव रंजन, आईजी एसटीएफ अनूप बिरथरे, उपायुक्त रांची मंजुनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची राकेश रंजन…
जमशेदपुर | झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक मंडली की ओर से जिला संपर्क कार्यालय, साकची में राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष स्वर्गीय रामदास सोरेन की 62वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा केक काटकर उनके योगदान को याद किया गया जन-जन के नेता थे रामदास सोरेन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि स्वर्गीय रामदास सोरेन “बाबा” जन-जन के नेता थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक और दूरदर्शी कार्य…
JAMSHEDPUR : अंग्रेजी नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अर्पण परिवार द्वारा झारखंड के पावन तीर्थस्थलों बाबा बैजनाथ धाम (देवघर) एवं बासुकीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर भगवान शिव एवं बाबा बासुकीनाथ से देश-प्रदेश की सुख, शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की गई। अर्पण परिवार के सदस्यों ने पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न कर समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे एवं सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार का संकल्प लिया। परिवार के सदस्यों ने कहा कि नववर्ष की शुरुआत आध्यात्मिक साधना एवं ईश्वर भक्ति से करने की यह परंपरा पिछले कई वर्षों…
