Author: News Desk

रांची। नये साल के आगाज पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची शहर का दौरा करते हुए धुर्वा डैम एवं अन्य पिकनिक स्पॉट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था तथा क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाओं का विस्तारपूर्वक अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने चाय की चुस्की के साथ रांची की हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनंद लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि धुर्वा डैम क्षेत्र में पर्यटन को व्यवस्थित रूप से विकसित करने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे…

Read More

RANCHI । मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से आज रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में “कौन बनेगा करोड़पति” (केबीसी) सीजन 17 के विजेता श्री बिप्लब बिस्वास ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कहा कि “श्री बिप्लब बिस्वास की सफलता न केवल झारखंड के लिए गौरव की बात है, बल्कि यह राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने यह सिद्ध किया है कि मेहनत, लगन और ज्ञान के बल पर सफलता अवश्य प्राप्त की जा सकती है।” मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि…

Read More

रांची। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन ने भी सभी अधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए राज्य में शांति, सुरक्षा एवं सुशासन बनाए रखने में उनकी भूमिका की सराहना की। उन्होंने नई ऊर्जा और संकल्प के साथ राज्य की जनता की सेवा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों में — एडीजी, झारखंड पुलिस वायरलेस विंग —  प्रशांत सिंह, आईजी —  ए. वी. होमकर, डीआईजी,…

Read More

Jamshedpur। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मानगो के गोकुल नगर जाकर मृतक जीत महतो की माँ और परिवारजनों सेे भेंट किया तथा गोकुलनगर वासियों के साथ भी चर्चा की।सरयू राय ने कहा कि जीत महतो के परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से भी इस विषय में उनकी बातचीत हुई है। हम सभी मिलकर इस विषय में मृतक के परिवार के पक्ष में खड़ा होंगे तथा इस मामले में दोषी पाये जाने वालों पर कारवाई हो…

Read More

JAMSHEDPUR। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम मानवता की सेवा के कार्यों में लगी रहती है और इसके कार्यों की सराहना जितनी करनी चाहिए, हम उतना शायद नहीं कर पाते। आज जिस प्रकार यहां नेत्र रोगियों की इतनी बड़ी संख्या आशाओं के साथ अपने आंखों का ऑपरेशन कराने यहां उपस्थित है, वह इस संस्था को दशकों की मेहनत का प्रतिफल है कि लोग इसमें विश्वास करते हैं, रेड क्रॉस के बिजय कुमार सिंह और उनके साथ चलने वाली टीम की लगन ने जो किया है, उसी के कारण इसे राष्ट्रीय पहचान मिली है। उक्त विचार सासंद विद्युत वरण महतो ने…

Read More

JAMSHEDPUR। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का नववर्ष पर वार्षिक मिलन-समारोह सह वनभोज रविवार को डिमना की मनोरम वादियों के बीच आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी शामिल होंगे। वनभोज को सुव्यवस्थित एवं अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के लिए पार्टी की ओर से प्रति व्यक्ति पास की व्यवस्था की गई है। साथ ही, सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं के लिए मंडलवार अलग-अलग स्टॉल लगाए गए हैं, ताकि सभी कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुचारू रूप से सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम के…

Read More

JAMSHEDPUR । जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र अंतर्गत गोकुलनगर बस्ती निवासी जीत महतो की पुलिस हिरासत में हुई मौत ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। 30 दिसंबर को मोबाइल चोरी के संदेह में पुलिस द्वारा जीत महतो को हिरासत में लिया गया। आरोप है कि हिरासत के दौरान उसके साथ गंभीर मारपीट और अमानवीय व्यवहार किया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बाद में उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस द्वारा आनन-फानन में यू.डी. केस दर्ज कर पोस्टमार्टम कराना, अंतिम संस्कार की जल्दबाज़ी और परिजनों…

Read More

JAMSHEDPUR। स्थानीय उद्योगों के लिए रक्षा क्षेत्र में नए अवसर खोलेगा एमएसएमई डिफेंस कॉन्क्लेव आत्मनिर्भर भारत अभियान को सशक्त बनाने एवं स्थानीय एमएसएमई उद्योगों को रक्षा क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से एमएसएमई डिफेंस कॉन्क्लेव–2026 का आयोजन 16 एवं 17 जनवरी 2026 को आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में किया जाएगा। इस आशय की जानकारी आज सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में आयोजित प्रेस वार्ता में चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया ने दी। उन्होंने बताया कि इस कॉन्क्लेव का आयोजन सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एसिया) एवं भारत चैम्बर ऑफ कॉमर्स (नोडल एजेंसी) के संयुक्त तत्वावधान में…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर में नए साल के जश्न के बाद अब ठंड ने एक बार फिर अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाओं के प्रभाव से अगले पांच दिनों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। छह जनवरी तक इसके घटकर आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। शनिवार की सुबह शहर के बिष्टुपुर, साकची, मानगो समेत कई इलाकों में मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय दृश्यता घटकर करीब 700 मीटर तक पहुंच गई,…

Read More

New Delhi पूर्वी रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत एक मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने तथा उत्तरी रेलवे के मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत यात्री ट्रेन और मालगाड़ी के बीच टक्कर होने से बाल-बाल बचने की घटना के कुछ दिनों बाद, रेल मंत्रालय ने शुक्रवार को उनके संबंधित मंडल प्रमुखों का तबादला कर दिया. बिहार के जमुई जिले में 27 दिसंबर को एक मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे हावड़ा-पटना-दिल्ली मार्ग पर रेल सेवाएं बाधित हो गईं. हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इस घटना से भारी आर्थिक नुकसान हुआ और रेल सेवाएं…

Read More