Author: News Desk

Jamshedpur.जमशेदपुर में ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 5 और 6 जनवरी 2026 को कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है. साथ ही अभिभावक से अपील भी की गई है. जमशेदपुर में बच्चों से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां 6 जनवरी तक स्थगित रहेंगी. बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए रांची और जमशेदपुर के सभी स्कूलों को 6 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. IMD की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया. KG…

Read More

Ranchi. भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने रविवार को आरोप लगाया कि झारखंड सरकार ने अधिसूचित पेसा नियमों में 1996 के पेसा अधिनियम की मूल भावना को कमजोर कर दिया है। मुंडा ने कहा कि पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम में यह बताया गया है कि स्व-शासन प्रणाली – जो प्राचीन काल से जारी पारंपरिक कानूनों, धार्मिक रीति-रिवाजों और परंपराओं पर आधारित है – उसे ‘ग्राम सभा’ कहा जाएगा, जबकि झारखंड सरकार द्वारा अधिसूचित किए गए पेसा नियमों में ग्राम सभाओं को परिभाषित करते समय सिर्फ ‘‘परंपराओं’’ का ज़िक्र किया गया है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों से…

Read More

Ranchi. झारखंड के 13 जिलों में 6 जनवरी तक सुबह में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने रविवार को दी। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार राज्य के जिन जिलों में शीतलहर चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है उनमें उत्तर पश्चिम और मध्यवर्ती जिले शामिल हैं। इनमें उत्तर पश्चिम जिले गढ़वा पलामू छात्र लातेहार के अलावा मध्यवर्ती जिले रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, लोहरदगा कोडरमा और धनबाद शामिल है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की…

Read More

Devghar. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार रविवार को झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इसी क्रम में मुख्य निर्वाचन आयुक्त का देवघर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। इस दौरान मौके पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार, डीआईजी संथाल परगना अंबर लकड़ा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा पुलिस अधीक्षक सौरभ, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार के जरिये पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। इसके अलावा एयरपोर्ट के बाहर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आगमन पर पुलिस जवानों की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त दो दिवसीय प्रवास पर झारखंड के देवघर पहुंचे है। इस…

Read More

Devaghar. झारखंड के देवघर में एक 25 वर्षीय महिला और उसकी नवजात बेटी की कथित तौर पर कुएं में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना पद्मपुर गांव की है। मृतकों की पहचान गुड़िया देवी और उनकी बेटी पीहू के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा अधिकारियों को सूचना देने के बाद शनिवार को दोनों के शव बरामद किए गए। सदर पुलिस थाना के पुलिस अधिकारी अशोक सिंह ने कहा, “हमने पीड़ितों के शव बरामद कर लिए हैं और उन्हें देवघर के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज…

Read More

Ranchi. झारखंड में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने पेसा अधिनियम 1996 की मूल भावना को कमजोर किया है, क्योंकि कानून में ‘ग्राम सभाओं’ की सटीक परिभाषा को अधिसूचित नियमों में ‘किनारे कर दिया गया है।’’ विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर ‘‘खनन माफिया और धर्मांतरण सिंडिकेट को फायदा पहुंचाने’’ के लिए पेसा अधिनियम की मूल भावना के साथ ‘छेड़छाड़’ करने का आरोप लगाया, जिसे सत्ताधारी झामुमो ने खारिज कर दिया। मरांडी ने भी यह आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार ने पेसा…

Read More

jamshedpur । जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कारपोरेट सर्विसेज) को पत्र लिख कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस आम बगान मैदान की स्थिति सुधारने और इसे नेताजी सुभाषचंद्र बोस के स्मृति स्थल के रूप में विकसित करने की पुरजोर मांग की है। सरयू राय ने पत्र में लिखा है कि आम बगान मैदान, जिसका नामकरण कुछ वर्ष पहले नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आम बगान मैदान के रूप में किया गया है, की अहमियत से आप भलीभांति अवगत है। यह सार्वजनिक स्थल संप्रति दुर्दशा का शिकार है। इसमें बसों एवं वाहनों की पार्किंग हो रही…

Read More

Jamshedpur। दशमेश पिता धन-धन श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी के 359वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले प्रत्येक वर्ष की भाँति नगर कीर्तन में सम्मिलित हुए। अमरप्रीत सिंह काले ने पालकी साहिब के समक्ष मत्था टेककर गुरु ग्रंथ साहिब जी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा संगत के साथ चलकर सेवा, त्याग और समर्पण के महान संदेश को आत्मसात किया। नगर कीर्तन में सिख समुदाय के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। हाथों में निशान साहिब, मुख…

Read More

Jamshedpur। कोल्हान प्रमंडल के व्यापारियों एवं उद्यमियों के प्रमुख प्रतिनिधि संगठन सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में आज होटल वेव इंटरनेशनल में वार्षिक वन-भोज समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। समारोह में चैंबर के सदस्य अपने परिवारजनों के साथ उपस्थित हुए और एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर आयोजित सहभोज के दौरान सदस्यों के बीच आगामी व्यापारिक परिदृश्य, उद्योगों की चुनौतियों एवं संभावनाओं पर सार्थक विचार-विमर्श भी हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने न केवल लजीज व्यंजनों का आनंद लिया, बल्कि विभिन्न मनोरंजक खेलों के माध्यम से नए वर्ष का…

Read More

Kolhan: केन्द्रीयकृत कषर्ण मरम्मत कारखाना के व्हिल शाँप के कर्मचारीगण का नये साल में पहला यादगार परिवार मिलन सह वनभोज का आयोजन सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार के दिशा निदेश से आयोजीत की गई . जिसका पूर्ण सहयोग विभाग के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता निलेश कुमार ने किया . इसका मुख्य उद्देश्य घर की महिलाये, बच्चो और परिजन की कार्यरत, कर्मचारियो अधिकारीयो के साथ परिचय करना था ताकि अपात स्थिती में परिवारीक सहयोग कार्य मजबुत के साथ सहपाठी कर्मचारियो में कार्य स्थल में टीम भावना मजबुत किया जाना था . परिवार मिलन कार्यक्रम में चाईबासा,सीनी, आदित्यपुर घाटशिला, चाकुलिया के कर्मचारियो…

Read More