Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Babulal Marandi: बाबूलाल ने खनन माफिया और धर्मांतरण सिंडिकेट को फायदा पहुंचाने के लिए पेसा अधिनियम की मूल भावना के साथ ‘छेड़छाड़’ करने के लगाये आरोप
    Breaking News

    Babulal Marandi: बाबूलाल ने खनन माफिया और धर्मांतरण सिंडिकेट को फायदा पहुंचाने के लिए पेसा अधिनियम की मूल भावना के साथ ‘छेड़छाड़’ करने के लगाये आरोप

    News DeskBy News DeskJanuary 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने पेसा अधिनियम 1996 की मूल भावना को कमजोर किया है, क्योंकि कानून में ‘ग्राम सभाओं’ की सटीक परिभाषा को अधिसूचित नियमों में ‘किनारे कर दिया गया है।’’ विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर ‘‘खनन माफिया और धर्मांतरण सिंडिकेट को फायदा पहुंचाने’’ के लिए पेसा अधिनियम की मूल भावना के साथ ‘छेड़छाड़’ करने का आरोप लगाया, जिसे सत्ताधारी झामुमो ने खारिज कर दिया।
    मरांडी ने भी यह आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार ने पेसा को लागू करने के लिए जिस तरह से ‘इसकी मूल भावना के साथ छेड़छाड़ की है, वह साफ दिखाता है कि यह सब खनन माफिया और धर्मांतरण सिंडिकेट को फायदा पहुंचाने के मकसद से किया गया है’।

    उन्होंने कहा कि ‘चोर चोरी से जाए, लेकिन हेराफेरी से नहीं’ – यह कहावत झारखंड में पेसा कानून के संदर्भ में बिल्कुल फिट बैठती है। आदिवासियों की भावनाओं के साथ खेलना झामुमो, कांग्रेस और राजद की प्रवृत्ति रही है। मरांडी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘झामुमो ने कांग्रेस के साथ हाथ मिलाकर झारखंड आंदोलन की मूल भावना से समझौता किया, और अब, पेसा कानून में अव्यावहारिक प्रावधान जोड़कर, इसने एक बार फिर आदिवासी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।’’

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    उन्होंने लिखा, ‘‘शिबू सोरेन से लेकर हेमंत सोरेन तक, उन्होंने हमेशा सत्ता और राजनीतिक स्वार्थ के लिए आदिवासी हितों का बलिदान दिया है।’’ उन्होंने कहा, भाजपा किसी भी हालत में आदिवासी समाज के साथ किए गए इस अन्याय और धोखे को बर्दाश्त नहीं करेगी।

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Babulal Marandi: Babulal alleged that the spirit of the PESA Act was being "tampered with" to benefit the mining mafia and conversion syndicates. Babulal Marandi: बाबूलाल ने खनन माफिया और धर्मांतरण सिंडिकेट को फायदा पहुंचाने के लिए पेसा अधिनियम की मूल भावना के साथ ‘छेड़छाड़’ करने के लगाये आरोप
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    September 1, 2026

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    September 1, 2026

    Jharkhand: झारखंड ने गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में सोन नदी जल बंटवारा समझौते पर हस्ताक्षर किए

    September 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    September 1, 2026

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    September 1, 2026

    Jharkhand: झारखंड ने गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में सोन नदी जल बंटवारा समझौते पर हस्ताक्षर किए

    September 1, 2026

    Jamshedpur: टेल्को में रंगदारी नहीं देने पर चापड़ से हमला, पिस्तौल दिखाकर दी धमकी

    September 1, 2026

    Jamshedpur: पोटका में ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत के बाद विरोध प्रदर्शन, सड़क जाम

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group