Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»IRCTC Scam: आईआरसीटीसी ‘घोटाला’ मामले में लालू प्रसाद यादव की याचिका पर कल होगी सुनवाई
    Breaking News

    IRCTC Scam: आईआरसीटीसी ‘घोटाला’ मामले में लालू प्रसाद यादव की याचिका पर कल होगी सुनवाई

    News DeskBy News DeskJanuary 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता लालू प्रसाद यादव की उस याचिका पर सोमवार को सुनवाई करने की संभावना है जिसमें उन्होंने कथित आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम) घोटाला मामले में उनके और उनकी पत्नी राबड़ी देवी, पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव तथा 11 अन्य के खिलाफ आरोप तय किए जाने संबंधी विशेष अदालत के आदेश को चुनौती दी है।

    पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री ने इस आदेश को हाल में चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया था। अदालत के सूत्रों के अनुसार, यह मामला पांच जनवरी को न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। इससे पहले 13 अक्टूबर को दिल्ली की एक अदालत ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत आरोप तय किए थे। लालू यादव के अलावा, अदालत ने प्रदीप कुमार गोयल, राकेश सक्सेना, भूपेंद्र कुमार अग्रवाल, राकेश कुमार गोगिया और विनोद कुमार अस्थाना के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (पीसी) अधिनियम की धारा 13(2) ((धारा 13(1)(डी)(ii) एवं (iii) के साथ पढ़ा जाए) के तहत आरोप तय किए।

    Jamshedpur News: भागवत कथा के दूसरे दिन परीक्षित जन्म और कपिल अवतार की महिमा, संत अपमान से बचने का संदेश

    धारा 13(2) लोक सेवक द्वारा आपराधिक कदाचार के लिए दंड से संबंधित है, और धारा 13(1)(डी)(ii) और (iii) लोक सेवक द्वारा पद का दुरुपयोग कर लाभ प्राप्त करने से संबंधित है।

    Jamshedpur NEWS : नवल टाटा हॉकी अकादमी में गर्ल्स विंग का उद्घाटन, महिला हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

    अदालत ने लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, तेजस्वी, मेसर्स लारा प्रोजेक्ट्स एलएलपी, विजय कोचर, विनय कोचर, सरला गुप्ता और प्रेम चंद गुप्ता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत आरोप तय करने का भी निर्देश दिया था।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    IRCTC Scam: Lalu Prasad Yadav's petition in the IRCTC 'scam' case will be heard tomorrow. IRCTC Scam: आईआरसीटीसी ‘घोटाला’ मामले में लालू प्रसाद यादव की याचिका पर कल होगी सुनवाई
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: भागवत कथा के दूसरे दिन परीक्षित जन्म और कपिल अवतार की महिमा, संत अपमान से बचने का संदेश

    September 2, 2026

    Jamshedpur NEWS : नवल टाटा हॉकी अकादमी में गर्ल्स विंग का उद्घाटन, महिला हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

    September 2, 2026

    Train Route Change: बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन कनेक्टिविटी कार्य से कई ट्रेनें प्रभावित, हमसफर एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियों के परिचालन में बदलाव

    September 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: भागवत कथा के दूसरे दिन परीक्षित जन्म और कपिल अवतार की महिमा, संत अपमान से बचने का संदेश

    September 2, 2026

    Jamshedpur NEWS : नवल टाटा हॉकी अकादमी में गर्ल्स विंग का उद्घाटन, महिला हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

    September 2, 2026

    Train Route Change: बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन कनेक्टिविटी कार्य से कई ट्रेनें प्रभावित, हमसफर एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियों के परिचालन में बदलाव

    September 2, 2026

    Jamshedpur News :जुगसलाई में लगातार जाम से जनजीवन प्रभावित, अनिल मोदी ने ट्रैफिक व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग

    September 2, 2026

    Jamshedpur NEWS : सूर्य मंदिर समिति के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ, बाल राधा-कृष्ण ने मोहा मन

    September 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group