Author: News Desk

जमशेदपुर। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम के सौजन्य से एएनएम के तृतीय बैच का कुष्ठ रोग प्रशिक्षण कार्यक्रम सबल सेंटर सभागार, पूर्वी सिंहभूम–जमशेदपुर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य कुष्ठ रोग की शीघ्र पहचान, समय पर इलाज और दिव्यांगता की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को और अधिक सक्षम बनाना था। समय पर इलाज से रोकी जा सकती है दिव्यांगता प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए डॉ. होस्सानान, सीएमओ, एसएसआरसी रायपुर (छत्तीसगढ़) ने कहा कि कुष्ठ रोग की जल्द पहचान और उचित उपचार से मरीजों में होने वाले रिएक्शन एवं न्यूराइटिस को…

Read More

RANCHI मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अधिकारियों के साथ 18 से 26 जनवरी 2026 तक प्रस्तावित दावोस एवं यूनाइटेड किंगडम (लंदन) दौरे की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री एवं अधिकारियों के बीच दौरे से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनके नेतृत्व में झारखंड से 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम) की वार्षिक बैठक में सहभागिता करेगा। यह पहला अवसर होगा जब झारखंड का प्रतिनिधिमंडल वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम जैसे वैश्विक मंच पर…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर के केबुल टाऊन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर (पूर्ववर्ती बिड़ला मंदिर) के जीर्णोद्धार का कार्य जैसे जैसे तेज़ी पकड़ रहा है, वैसे-वैसे केबुल कंपनी में फिर से औद्योगिक गतिविधियों के आरम्भ होने के आसार भी तीव्र हो रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि पवित्र परिसर में श्रीलक्ष्मीनारायण, माँ काली, भोलेनाथ, श्री गणेश जी और पवनपुत्र हनुमान जी का विग्रह स्थापित होने और नियमित पूजा-अर्चना होने से पूर्व में लंबे समय से यहां डेरा जमाए बैठीं दुष्ट शक्तियों ने अब यह स्थान छोड दिया है।नतीजतन मंदिर जीर्णोद्धार की बाधाएँ तो दूर हो ही गई हैं, केबुल कंपनी के चालू होने…

Read More

जमशेदपुर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत निर्वाचक नामावली से जुड़ी गतिविधियों को लेकर व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण 46-पोटका (अ.ज.जा.), 47-जुगसलाई (अ.जा.), 48-जमशेदपुर पूर्व एवं 49-जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों में स्थित मतदान केन्द्रों के रूप में चिन्हित विद्यालयों के लिए आयोजित किया गया। किन-किन को दिया गया प्रशिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा प्रतिनियुक्त बी.एल.ए.-2, तथा जिले के मीडिया प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान SIR-2003 की निर्वाचक सूची में पंजीकृत मतदाताओं एवं वर्तमान निर्वाचक सूची के मतदाताओं के बीच…

Read More

JAMSHEDPUR। स्टील सिटी जमशेदपुर एक बार फिर उत्सव, मनोरंजन और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर होने जा रही है. शहर के सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित वार्षिक आयोजनों में से एक 46वां मैक्सी फेयर इस वर्ष 17 और 18 जनवरी 2026 को एक्सएलआरआइ फुटबॉल ग्राउंड, जमशेदपुर में आयोजित किया जाएगा. इस बार फेयर की थीम ‘मार्केटिंग मनोरंजन’ रखी गई है, जिसमें बॉलीवुड ड्रामा और पारंपरिक जमशेदपुर मेला संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. मैक्सी फेयर एक्सएलआरआइ जमशेदपुर का एक प्रसिद्ध मार्केटिंग इवेंट है, जिसे एक्सएलआरआइ के मार्केटिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया जाता है. यह आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है,…

Read More

जमशेदपुर। शहर में आगामी 9 से 11 जनवरी तक लगातार तीन दिनों तक भव्य डॉग शो का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित आयोजन का जिम्मा जमशेदपुर केनल क्लब संभाल रहा है, जिसमें देशभर से सैकड़ों खूबसूरत और दुर्लभ नस्ल के स्वान शिरकत करेंगे। केनल क्लब की अध्यक्ष रुचि नरेन्द्रन ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस वर्ष एक साथ 79वां, 80वां और 81वां डॉग शो आयोजित किया जा रहा है, जो इसे और भी खास बनाता है। आयोजन में जमशेदपुर केनल क्लब के 38 स्वान शामिल होंगे, जबकि कुल मिलाकर देश के विभिन्न राज्यों से 326 स्वान प्रतियोगिता और प्रदर्शन…

Read More

Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम जिले में जंगली हाथी के दो हमलों में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गई. चाईबासा मंडल के वन अधिकारी आदित्य नारायण ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में कई लोगों पर हमले करने वाला हाथी मंगलवार देर रात नोआमुंडी और हाटम्हरिया पुलिस थाना क्षेत्रों में घुस गया और छह लोगों को मार डाला. एक अन्य वन अधिकारी ने बताया कि हाथी के हमले में चार लोग घायल भी हुए हैं. नारायण ने बताया कि एक दिन पहले हाथी ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत सात…

Read More

नई दिल्ली. पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश कलमाड़ी का मंगलवार सुबह निधन हो गया. वह 81 वर्ष के थे. पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने सुबह करीब 3:30 बजे अंतिम सांस ली. यह जानकारी उनके कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में दी गई. सुरेश कलमाड़ी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनके निधन की खबर से राजनीतिक और खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. वह पुणे से पूर्व सांसद रह चुके थे और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष भी थे. परिवार से मिली जानकारी के…

Read More

नई दिल्ली. कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को मंगलवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है. अभी तक कांग्रेस पार्टी की ओर से उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. सोनिया गांधी पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं और समय-समय पर नियमित जांच और इलाज के लिए अस्पताल जाती रहती हैं. इस क्रम में उन्हें मंगलवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया. सोनिया गांधी की राजनीति में एंट्री 1997 में हुई थी,…

Read More

रांची. साहिबगंज के नींबू पहाड़ खनन मामले की जांच के सिलसिले में CBI की टीम साहिबगंज पहुंची है. मंगलवार को CBI अधिकारियों ने इलाके में चट्टान तोड़ने और पत्थर क्रशर से जुड़े ठिकानों की जांच शुरू की. सूत्रों के अनुसार CBI की टीम ने छोटू यादव और पवित्रा यादव के क्रशर साइट का दौरा किया. टीम ने मौके पर मौजूद मशीनों, खनन से जुड़े दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जानकारी ली. इस दौरान स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे. बताया जा रहा है कि नींबू पहाड़ क्षेत्र में अवैध खनन और उससे जुड़े आर्थिक लेनदेन को लेकर लंबे समय…

Read More