◆ मुख्यमंत्री ने कहा – राज्य में नए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल खुलने से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का मार्ग हो रहा प्रशस्त ===================== ◆ मुख्यमंत्री ने एमबीबीएस कोर्स में नामांकित विद्यार्थियों से कहा-मुझे पूरा भरोसा है कि आप एक बेहतर चिकित्सक के रूप में समाज को अपनी सेवा देंगे ===================== ◆ मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य में ज्यादा से ज्यादा अच्छे मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, डायग्नोस्टिक सेंटर तथा चिकित्सक आएं, इसके लिए स्वास्थ्य संरचना को कर रहे हैं सुदृढ़ ==================== ● हेल्थ इको सिस्टम को कर रहे हैं मजबूत ● अगले 5 वर्षों में मेडिकल कॉलेज की…
Author: News Desk
नई दिल्ली. भारतीय रेलवे ने वर्ष 2026 को ‘सुधारों का वर्ष’ बनाने का लक्ष्य तय किया है. इसी कड़ी में रेलवे हर सप्ताह एक बड़ा सुधार लागू करेगा. इस तरह 52 हफ्तों में 52 सुधारों को अमल में लाने की योजना बनाई गई है. इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को रेल भवन में रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना और रवनीत सिंह, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें रेलवे में व्यापक और प्रणालीगत सुधार लाने पर सहमति बनी. बैठक में नए वर्ष की भावना, नए संकल्प और रेलवे में बड़े…
नई दिल्ली. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राजधानी दिल्ली में टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन के एरिया सेल्स मैनेजर बीनू विद्याधरन को गिरफ्तार किया है. उन पर दूरसंचार विभाग (डीओटी) के नियमों का उल्लंघन करते हुए लगभग 21 हजार सिम कार्ड फर्जी तरीके से जारी कराकर साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराने का आरोप है. दरअसल, इन सिम कार्डों का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर फिशिंग संदेश भेजने और साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क चलाने में किया गया है. सीबीआई ने दिसंबर 2025 में एनसीआर और चंडीगढ़ से संचालित एक संगठित फिशिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था, जो साइबर अपराधियों को बल्क एसएमएस सेवाएं उपलब्ध कराता…
मुंबई. सोने-चांदी के दाम में आज यानी 8 जनवरी को गिरावट रही. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का दाम 902 रुपए गिरकर 1,35,773 रुपए पर आ गया है. इससे पहले बुधवार को ये 1,36,675 रुपए पर था. वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 12,174 रुपए कम होकर 2,35,826 रुपए पर आ गई है. इससे पहले कल ये 2,48,000 रुपए पर थी, जो इसका ऑल टाइम हाई भी है. केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि चांदी के रेट कल ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे ऐसे में कई निवेशक प्रॉफिट…
चाईबासा. जिला पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गंजड़ा टोला (हाथीबासा) में की गई छापेमारी में यह फैक्ट्री पकड़ी गई, जहां ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली अंग्रेजी शराब बनाई जा रही थी. पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक को 7 जनवरी 2026 को गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के अनुसार, मोटु जोजो नामक व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपने घर में अवैध रूप से नकली अंग्रेजी शराब का निर्माण कर रहा था. सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक…
जमशेदपुर. जमशेदपुर में आजादनगर थाना क्षेत्र में 6 जनवरी को हुई छिनतई की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दाे आरोपिताें को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसकी जानकारी सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस वार्ता में दी. सिटी एसपी ने बताया कि इस मामले में एक नाबालिग को निरूद्ध किया गया है. वहीं गिरफ्तार आरोपितों के नाम ओल्ड पुरूलिया रोड निवासी इमरान आलम (18) और मुस्तफा खेती रोड नंबर-7 निवासी मो वकील उर्फ शाहरूख (18) है. दोनों की गिरफ्तारी के बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में छीना गया पर्स और मोबाइल…
कोलकता. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के आईटी प्रमुख प्रतीक जैन के घर छापेमारी की. इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी उनके घर पहुंचीं और ईडी की कार्रवाई पर नाराजगी जताई. ममता बनर्जी ने कहा कि टीएमसी के आईटी प्रमुख के घर छापेमारी राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही है और इस तरह की कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्री का सबसे घिनौना काम है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राजनीतिक दलों के आईटी प्रमुखों के घर पर छापा मारना केंद्रीय गृह मंत्री का काम है. ईडी ने वित्तीय अनियमितताओं और फर्जी सरकारी नौकरी…
पटना. बिहार कृषि, स्वास्थ्य, ऊर्जा, तकनीक, कम्युनिकेशन, उद्योग आदि क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है. अगले पांच सालों में सफलताओं को समेकित कर एक प्लेटफॉर्म पर लाने की जरूरत है ताकि विकसित बिहार का नया तस्वीर पूरे देश के सामने प्रस्तुत हो सके. यह बात गुरुवार को वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने वर्ष 2026-27 के बजट से पूर्व आयोजित बैठक में कही. वित्त मंत्री ने करदाताओं को बताया कि राज्य में हाइवे, रेल, हवाई अड्डा, तकनीक और उद्योग आदि की स्थापना की वजह से हम नई अर्थव्यवस्था में पहुंच चुके हैं. भविष्य में नए बिहार का निर्माण…
नई दिल्ली. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा केंद्र सरकार सड़क दुर्घटना के पीड़ितों के लिए एक कैशलेस इलाज योजना जल्द शुरू करेगी. इसके तहत दुर्घटना पीड़ित को अस्पताल पहुंचाने वाले भले इंसान को 25 हजार रुपये का इनाम भी मिलेगा और पीड़ित को अस्पताल में सात दिन तक रहने पर 1.5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा. इलाज का खर्च इंश्योरेंस कंपनियां वहन करेंगी और जहां इंश्योरेंस नहीं होगा वहां सरकार रोड सेफ्टी फंड से खर्च उठाएगी. गडकरी ने यहां गुरूवार को देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों…
नई दिल्ली. भारतीय रेल अपने समर्पित और उत्कृष्ट सेवा देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए तैयार है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार को 100 रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रतिष्ठित 70वां अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 प्रदान करेंगे. इसके अलावा विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रेलवे जोनों को कुल 26 शील्ड प्रदान की जाएंगी. यह सम्मान समारोह नई दिल्ली के द्वारका स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (यशोभूमि) में आयोजित होगा. समारोह में रेल राज्य मंत्री एवं जल शक्ति मंत्री वी. सोमन्ना, रेल राज्य मंत्री एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री रवनीत सिंह,…
