Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»अगले पांच वर्षों में बिहार प्रस्तुत करेगा विकास की नयी तस्वीरः वित्त मंत्री
    Bihar

    अगले पांच वर्षों में बिहार प्रस्तुत करेगा विकास की नयी तस्वीरः वित्त मंत्री

    News DeskBy News DeskJanuary 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पटना. बिहार कृषि, स्वास्थ्य, ऊर्जा, तकनीक, कम्युनिकेशन, उद्योग आदि क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है. अगले पांच सालों में सफलताओं को समेकित कर एक प्लेटफॉर्म पर लाने की जरूरत है ताकि विकसित बिहार का नया तस्वीर पूरे देश के सामने प्रस्तुत हो सके. यह बात गुरुवार को वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने वर्ष 2026-27 के बजट से पूर्व आयोजित बैठक में कही.

    वित्त मंत्री ने करदाताओं को बताया कि राज्य में हाइवे, रेल, हवाई अड्डा, तकनीक और उद्योग आदि की स्थापना की वजह से हम नई अर्थव्यवस्था में पहुंच चुके हैं. भविष्य में नए बिहार का निर्माण और रोजगार की संभावना तैयार करना ही सरकार का प्रमुख उद्देश्य है.

    बैठक पुराना सचिवालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई थी और इसकी अक्ष्यक्षता खुद वित्त मंत्री ने किया. उनके साथ कृषि मंत्री राम कृपाल यादव और वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर भी मौजूद रहे.

    बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, सूचना, विज्ञान एवं प्रवैधिकी, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं पर्यटन, करारोपण, वानिकी एवं पर्यावरणीय संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण आदि प्रक्षेत्र के अधिकारी और प्रतिनिधि शामिल रहे. इस बैठक में अधिकारी और प्रतिनिधियों ने आगामी बजट को लेकर अपने-अपने सुझाव दिए.

    Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली फॉरेस्ट इलाके में युवक का जला हुआ शव मिलने से हड़कंप

    मुख्य रूप से प्रयोगशालाओं को अत्याधुनिक करने, ए – आई बेस्ड शोध को बढ़ावा देने, आईटी हब विकसित करने, स्टार्टअप को बढ़ावा देने, ई-वेस्ट पॉलिसी को बढ़ावा देने, फायर मैनेजमेंट से संबंधित, झील शोध संस्थान संबंधित, बिहार के कलाकारों को उचित मानदेय देने जैसे सुझाव प्राप्त हुए, जिसपर मंत्री ने विचार करने का आश्वासन दिया .

    कृषि क्षेत्र में आम की खेती करने वाले किसानों की फसल की ब्रांडिग, बाजार उपलब्ध कराने, पान की खेती के लिए पटना में मंडी और आपदा में नुकसान होने पर उचित मुआवजा दिलाने का सुझाव सामने आने पर कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने अग्रतः कार्यवाही करने का आश्वासन दिया. मुख्य रुप से कृषि बाजारों का अत्याधुनिकीकरण, दलहन और तिलहन फसलों के उत्पादन का लक्ष्य बढ़ाने और फल, सब्जी की सुरक्षा के लिए राज्य भर में शीतगृह बनाने के भी प्रस्ताव रखे गए .

     

    Jamahedpur: जुगसलाई नगर परिषद के पास यूनिक कलेक्शन में फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    बैठक में परिवहन, पर्यटन, प्रदूषण, निर्माण, खेलकूद, वानिकी आदि क्षेत्रों में हासिल हुई उपलब्धि, समस्या और उनके समाधान को लेकर प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार साझा किए. इस बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी और अलग-अलग एसोसिएशन के सदस्य, पदाधिकारी मौजूद रहे. वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने बैठक में शामिल संस्था और संगठनों के प्रतिनिधियों से ईमेल या दूसरे माध्यमों से सुझाव भेजने की अपील की.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar development Finance Minister
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Bihar CM Oath Ceremony : NDA विधायक दल के नेता चुने गये सम्राट चौधरी, नीतीश रहे मौजूद, सरकार बनाने का दावा पेश, आज लेंगे बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ

    April 15, 2026

    Bihar Politics : बिहार में नयी सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण की तैयारी

    April 13, 2026

    Nitish Kumar: राज्यसभा के लिए निर्वाचित नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से दिया इस्तीफा, CM पद पर सस्पेंस अब भी बरकरार

    March 30, 2026
    Recent Post

    Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली फॉरेस्ट इलाके में युवक का जला हुआ शव मिलने से हड़कंप

    May 26, 2026

    Jamahedpur: जुगसलाई नगर परिषद के पास यूनिक कलेक्शन में फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    May 26, 2026

    Jharkhand: 9वीं कक्षा के छात्र पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के एक माह बाद इंटर की छात्रा ने की आत्महत्या

    May 26, 2026

    Tata Motors: वाहनों में इस्तेमाल हो चुके पुराने इंजन आयल के प्रबंधन के लिए टाटा मोटर्स, एचपीसीएल ने शुरू की पायलट परियोजना

    May 26, 2026

    Jharkhand: हेमंत सोरेन सरकार में आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश लूट रहे सरकारी खजाना! रवि प्रकाश के ट्रांसफर एवं करवाई पर मुख्यमंत्री तथा नगर विकास मंत्री क्यों है मौन?

    May 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group