Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :शीतलहर के कारण पूर्वी सिंहभूम में 9–10 जनवरी तक स्कूलों की कक्षाएं स्थगित
    Breaking News

    Jamshedpur News :शीतलहर के कारण पूर्वी सिंहभूम में 9–10 जनवरी तक स्कूलों की कक्षाएं स्थगित

    News DeskBy News DeskJanuary 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।
    भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक जिले में ठंड और शीतलहर का प्रकोप बने रहने की चेतावनी जारी की गई है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा निर्णय लिया है, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

    नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाएं रहेंगी बंद

    उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के आदेशानुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में संचालित सभी सरकारी, अल्पसंख्यक एवं निजी विद्यालयों में नर्सरी से 12वीं कक्षा तक पठन-पाठन का कार्य
    दिनांक 09 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक पूर्णतः स्थगित रहेगा।यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।

    विद्यालय प्रबंधन को सख्त अनुपालन के निर्देश

    जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

    प्री-बोर्ड परीक्षा पर क्या होगा?

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    यदि किसी विद्यालय में उक्त अवधि के दौरान प्री-बोर्ड परीक्षा पूर्व से निर्धारित है, तो विद्यालय प्रबंधन अपने विवेकानुसार परीक्षा का संचालन कर सकते हैं। हालांकि, इस दौरान छात्रों की सुरक्षा एवं मौसम की स्थिति को ध्यान में रखने की सलाह दी गई है।

    सरकारी विद्यालय शिक्षकों के लिए खुलेंगे

    हालांकि विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं स्थगित रहेंगी, लेकिन सरकारी विद्यालय शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए विद्यालय खुले रहेंगे।

    इस दौरान—

    • शिक्षक एवं कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे

      SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    • eVV पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे

    • विद्यालय से संबंधित गैर-शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों का निष्पादन करेंगे

    स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन की अपील

    जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें। अत्यधिक ठंड में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, गर्म कपड़े पहनने और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    10 जनवरी स्कूल बंद 9 जनवरी स्कूल बंद cold wave alert Deputy Commissioner Order East Singhbhum School Closed eVV Attendance eVV उपस्थिति IMD Weather Warning Jamshedpur School News Pre Board Exam School Closed 10 January School Closed 9 January School Holiday Section 163 Teacher Attendance उपायुक्त आदेश जमशेदपुर स्कूल न्यूज धारा 163 पूर्वी सिंहभूम स्कूल बंद आदेश प्री बोर्ड परीक्षा मौसम विभाग चेतावनी शिक्षक उपस्थिति शीतलहर शीतलहर अलर्ट स्कूल अवकाश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में हिंदी माह-2026 का शुभारंभ, हिंदी को तकनीक और AI से जोड़ने पर जोर

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : आपदा के बाद भी चुनौती खत्म नहीं होती, संपत्ति और संसाधनों को बचाना जरूरी : संतोष कुमार

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group