Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के डुमरिया–मुसाबनी में अल्ट्रा पुअर ग्रेजुएशन मॉडल की सफलता का किया प्रत्यक्ष अवलोकन
Breaking News

Jamshedpur News :अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के डुमरिया–मुसाबनी में अल्ट्रा पुअर ग्रेजुएशन मॉडल की सफलता का किया प्रत्यक्ष अवलोकन

News DeskBy News DeskJanuary 9, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर।

अमेरिका एवं भारत के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने 8 एवं 9 जनवरी 2026 को पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया और मुसाबनी प्रखंडों का भ्रमण किया। प्रतिनिधिमंडल में न्यूयॉर्क स्थित लाईवलीहुड इम्पैक्ट फंड की सीनियर एडवाइज़र सुश्री हाइडी मैकएनैली(Ms. Heidi McAnnally), द नज इंस्टीट्यूट (The Nudge Institute) के सीईओ श्री अतुल सतीजा, सीडीओ श्री देवदास तथा सीनियर डायरेक्टर श्री जॉन पॉल शामिल थे। इस दौरे का उद्देश्य अल्ट्रा पुअर ग्रेजुएशन एप्रोच के अंतर्गत कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं उनके जमीनी प्रभाव को समझना था।

प्रतिनिधिमंडल ने झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) द्वारा द नज इंस्टीट्यूट के सहयोग से अल्ट्रा पुअर ग्रेजुएशन एप्रोच के माध्यम से संचालित अल्ट्रा पुअर ग्रेजुएशन एप्रोच (UPAJ)एवं फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान कार्यक्रमों का अवलोकन किया। दल ने अत्यंत कमजोर परिवारों, विशेषकर आदिम जनजातीय समूहों (PVTGs), तथा सामुदायिक परिवर्तनकर्ताओं के जीवन में आए सकारात्मक और स्थायी बदलावों को प्रत्यक्ष रूप से देखा और इस पहल की सराहना की।

Jamshedpur: मंडल कारा जमशेदपुर में डीसी-एसएसपी का औचक निरीक्षण, भारी पुलिस बल के साथ ली गयी तलाशी

शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल की जेएसएलपीएस के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुश्री हाइडी मैकएनैली ने जेएसएलपीएस द्वारा अपनाई गई नवाचारपूर्ण रणनीतियों की प्रशंसा की और इन सफल अनुभवों को वैश्विक स्तर पर विस्तार देने की संभावना पर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस अवसर पर सीईओ,जेएसएलपीएस ने कहा कि अल्ट्रा पुअर ग्रेजुएशन एप्रोच (UPAJ)एवं समावेशी आजीविका योजना (Samaveshi Aajeevika Yojana)SAY परियोजनाओं के अंतर्गत अपनाई गई साझेदारी आधारित एवं लक्षित कार्यप्रणालियों के माध्यम से राज्य के पीवीटीजी एवं अन्य कमजोर समुदायों के जीवन में उल्लेखनीय परिवर्तन संभव हो पाया है। उन्होंने भविष्य में भी इस सहयोग को सुदृढ़ करते हुए कार्यक्रमों के विस्तार की प्रतिबद्धता दोहराई।

Share Bazar में भारी गिरावट, Sensex 1,484 अंक टूटा, निवेशकों का 5.19 लाख करोड़ डूब गया

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: मंडल कारा जमशेदपुर में डीसी-एसएसपी का औचक निरीक्षण, भारी पुलिस बल के साथ ली गयी तलाशी

November 24, 2026

Share Bazar में भारी गिरावट, Sensex 1,484 अंक टूटा, निवेशकों का 5.19 लाख करोड़ डूब गया

November 24, 2026

Tata Steel के साथ समझौते के बाद एपीएल अपोलो ट्यूब्स का शेयर 21 प्रतिशत से अधिक टूटा

November 24, 2026
Recent Post

Jamshedpur: मंडल कारा जमशेदपुर में डीसी-एसएसपी का औचक निरीक्षण, भारी पुलिस बल के साथ ली गयी तलाशी

November 24, 2026

Share Bazar में भारी गिरावट, Sensex 1,484 अंक टूटा, निवेशकों का 5.19 लाख करोड़ डूब गया

November 24, 2026

Tata Steel के साथ समझौते के बाद एपीएल अपोलो ट्यूब्स का शेयर 21 प्रतिशत से अधिक टूटा

November 24, 2026

Chaibasa: अर्जुन मुंडा की मां के निधन के कारण भाजपा का कोल्हान प्रमंडल सम्मेलन स्थगित

November 24, 2026

Jamshedpur: लोन बकाया पर बैंक की बड़ी कार्रवाई, मानगो के जवाहरनगर में दो दुकानें सील

November 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group