Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Hemant Soren: गुरूजी की जयंती पर बेटे सीएम हेमंत सोरेन का भावुक पोस्ट, पिता के संघर्षों को कुछ इस तरह किया याद
    Breaking News

    Hemant Soren: गुरूजी की जयंती पर बेटे सीएम हेमंत सोरेन का भावुक पोस्ट, पिता के संघर्षों को कुछ इस तरह किया याद

    News DeskBy News DeskJanuary 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को अपने पिता और ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन की 82वीं जयंती पर एक अत्यंत भावुक संदेश साझा किया। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपने पिता के संघर्षों को याद करते हुए उन्हें अपना सबसे बड़ा प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने लिखा “आज, मेरे बाबा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की जन्मजयंती है। यह मेरे लिए महज एक महान नेता का जन्मदिन नहीं है, बल्कि उस पिता की याद है जिन्होंने मुझे जीवन जीने की कला सिखाई, संघर्ष करना सिखाया और सबसे महत्वपूर्ण, बिना झुके अपनी गरिमा, मूल्यों और सच्चाई पर अडिग रहना सिखाया।”

    अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए हेमंत सोरेन ने आगे कहा “बाबा ने पूरे जीवन अन्याय के सामने कभी सिर नहीं झुकाया। उन्होंने जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। मैंने उन्हें कई बार थका हुआ देखा, लेकिन टूटते कभी नहीं देखा। उनकी वो अटूट इच्छाशक्ति और दृढ़ता आज भी मेरे अंदर जीवित है।”

    उन्होंने भावुक हुए होते हुए लिखा “एक पुत्र के नाते मैंने उनसे सादगी सीखी, मुश्किलों से कभी पीठ न दिखाने का साहस सीखा, और सत्ता को हमेशा जन-सेवा का माध्यम मानना सीखा। बाबा, आपके दिखाए मार्ग पर, आपके दिए आदर्शों पर मैं जीवन भर चलता रहूँगा, चाहे कितनी भी चुनौतियाँ आएँ। जय झारखंड! जय दिशोम गुरु! आपकी स्मृति हमेशा अमर रहे।”

    Modi Cabinet: मॉनसून सत्र से पहले धर्मेन्द्र प्रधान से छिन सकता है शिक्षा मंत्रालय, NEET और CBSE विवाद के बाद कार्रवाई की अटकलें

    गुरुजी के पूर्व आवास पहुंचकर किया नमन
    आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन के प्रतीक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोरहाबादी स्थित गुरुजी के पूर्व आवास पहुंचकर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया।

    मुख्यमंत्री के साथ उनकी माता रूपी सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन और परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंत्री हफीजुल हसन, सुदिव्य कुमार, राज्यसभा सांसद जोबा माजी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता विनोद पांडे और सुप्रियो भट्टाचार्य सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

    Chaibasa: बाबूलाल मरांडी ने डीएमएफटी फंड के मुद्दे पर हेमंत सोरेन को घेरा, झिंकपानी में सीमेंट प्लांट के बंद होने पर भी सवाल उठाये

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Hemant Soren: CM Hemant Soren's son writes an emotional post on Guruji's birth anniversary Hemant Soren: गुरूजी की जयंती पर बेटे सीएम हेमंत सोरेन का भावुक पोस्ट remembering his father's struggles in this way. पिता के संघर्षों को कुछ इस तरह किया याद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Modi Cabinet: मॉनसून सत्र से पहले धर्मेन्द्र प्रधान से छिन सकता है शिक्षा मंत्रालय, NEET और CBSE विवाद के बाद कार्रवाई की अटकलें

    June 29, 2026

    Chaibasa: बाबूलाल मरांडी ने डीएमएफटी फंड के मुद्दे पर हेमंत सोरेन को घेरा, झिंकपानी में सीमेंट प्लांट के बंद होने पर भी सवाल उठाये

    June 29, 2026

    Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को समन, इडी ने पूछताछ के लिए बुलाया

    June 29, 2026
    Recent Post

    Modi Cabinet: मॉनसून सत्र से पहले धर्मेन्द्र प्रधान से छिन सकता है शिक्षा मंत्रालय, NEET और CBSE विवाद के बाद कार्रवाई की अटकलें

    June 29, 2026

    Chaibasa: बाबूलाल मरांडी ने डीएमएफटी फंड के मुद्दे पर हेमंत सोरेन को घेरा, झिंकपानी में सीमेंट प्लांट के बंद होने पर भी सवाल उठाये

    June 29, 2026

    Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को समन, इडी ने पूछताछ के लिए बुलाया

    June 29, 2026

    Chaibasa: नशे की हालत में छोटे भाई ने अपनी भाभी और 10 साल की भतीजी की कुल्हाड़ी से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 29, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर-2 के श्रम अधीक्षक सत्येन्द्र सिंह के सेवानिवृत्त होने के ठीक पहले विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा, यह है वजह?

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group