Ranchi. राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई का नया अध्यक्ष बनना लगभग तय है, क्योंकि वह मंगलवार को इस पद पर चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी. नेता ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया दोपहर 12 बजे शुरू हुई और दो बजे समाप्त हो गई. झारखंड के लिए भाजपा के चुनाव अधिकारी और केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल उरांव ने कहा कि हमें प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आदित्य…
Author: News Desk
Jamshedpur. जमशेदपुर के प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने और एसिया (आदित्यपुर स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) के उपाध्यक्ष देवांग गांधी के 22 वर्षीय पुत्र कैरव गांधी मंगलवार दोपहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। उनकी कार चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा (NH-33) के पास लावारिस हालत में बरामद हुई है, जिससे उनके अपहरण की प्रबल आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कैरव गांधी दोपहर करीब दो बजे घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद थक-हार कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू…
Adityapur. सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हरिया में मंगलवार की शाम बेटे ने अपने पिता की धारदार हथियार से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। मामला गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित टायो कॉलोनी स्थित जीएफ फ्लैट संख्या दो की है। आरोपी ने पिता के सिर और शरीर के कई हिस्सों पर हमला किया। यहां तक कि हमले में मृतक के गुप्तांग को भी नुकसान पहुंचाया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पुत्र अपने पिता के शव के पास ही बैठा रहा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल युवक कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। इसलिए…
रांची विश्व आर्थिक सम्मेलन 2026 में पहली बार झारखण्ड की उपस्थिति कई मायनों में अहम है। झारखण्ड औद्योगिक क्षमता और इनफ़िनाइट ऑपर्च्युनिटी स्टेट का संदेश तो देगा ही साथ ही, यह भी स्पष्ट करेगा कि जब आधी आबादी नेतृत्व करती हैं, तो अर्थव्यवस्थाएं मजबूत होती हैं, लोग अप्रत्याशित बदलावों का सामना करने वाले बनते हैं और विकास स्थायी होता है। कुछ ऐसा ही संदेश झारखण्ड की बेटी और झारखण्ड विधानसभा के महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष सह विधायक कल्पना सोरेन दावोस में आयोजित होने वाली विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में और यूनाइटेड किंगडम की अपनी यात्रा…
बिलासपुर बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर आज भारतीय रेलवे की मानवीय संवेदनशीलता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं उत्कृष्ट सेवा भावना का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। अमृतसर से विशाखापत्तनम जा रही गाड़ी संख्या 20808 हीराकुंड एक्सप्रेस के सामान्य कोच में यात्रा कर रही एक गर्भवती महिला यात्री को आज सुबह अचानक तेज़ लेबर पेन शुरू हो गया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए ट्रेन में तैनात टीटीई स्टाफ द्वारा तत्काल इसकी सूचना वाणिज्य कंट्रोल को दी गई। सूचना मिलते ही बिलासपुर स्टेशन पर पहले से सतर्क एवं तैयार वाणिज्य विभाग के कर्मचारी, मेडिकल स्टाफ तथा स्पेशल टीम द्वारा तुरंत समन्वय स्थापित करते…
रांची। युगांतर भारती, नवचेतना ग्रामीण संस्थान, नेचर फाउंडेशन, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और जल जागरूकता अभियान के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को नगड़ी में कृषि मेला और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मेले में सुदूर क्षेत्रों के सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया। किसानों के बीच में एक प्रतियोगिता भी रखी गई थी। विजेता किसानों को पुरस्कृत किया गया। गोष्ठी में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के डा भूपेंद्र कुमार ने कहा कि अब जमाना बदल गया है। खेती के क्षेत्र में भी गजब के बदलाव हुए हैं। अब जो किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती करेगा, वह लाभ में रहेगा। उन्होंने यह भी…
जमशेदपुर। श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में मकर संक्रांति मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के चेयरमैन श्री सुखदेव महतो, श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. एन. सिंह, प्राचार्या डॉ. मौसमी महतो तथा सभी शिक्षकों ने दीप प्रज्जवलित कर किया । इस अवसर पर बी.एड. तथा डी.एल.एड. के प्रशिक्षुओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी और नाटक का मंचन किया । प्राचार्या डॉ. मौसुमी महतो ने अपने सम्बोधन में मकर संक्रांति की शुभकामनायें दीं तथा यह भी बताया कि यह पर्व पूरे भारत वर्ष में अलग-अलग नाम तथा परंपराओं के साथ मनाया जाता है , वहीं महाविद्यालय की…
जमशेदपुर। मानगो नगर निगम क्षेत्र में लगातार हो रही समस्याओं को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) 15 जनवरी को मानगो नगर निगम कार्यालय के समक्ष महा धरना देगा। यह जानकारी जदयू के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने दी। अजय कुमार ने बताया किमानगो नगर निगम नागरिकों को हो रही असुविधाओं का कोई संज्ञान नहीं ले रहा। उन्होंने बताया कि जर्जर सड़कें,पेयजल संकट, नियमित सफाई का अभाव, नालों की खराब स्थिति, स्ट्रीट लाइट की समस्या सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की बदहाली के प्रति निगम का रवैया उदासीन है। उन्होंने कहा कि मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त एवं संबंधित पदाधिकारी/अधिकारी…
जमशेदपुर। जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) द्वारा आयोजित दो दिवसीय जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स प्रीमियर लीग (जेसीएपीएल) 2.0 का समापन ट्यूब मेकर्स क्लब ग्राउंड, टेल्को में भव्य एवं उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। पुरुष वर्गः- फाइनल मुकाबले में दलमा डायनामाइट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डिमना ड्यूक्स को पराजित कर जेसीएपीएल 2.0 का खिताब अपने नाम किया। इस विजेता टीम के टीम ओनर एवं कप्तान सीए बिश्वनाथ हज़रा रहे, जिनके कुशल नेतृत्व, रणनीति और प्रेरणा ने पूरी टीम को पूरे टूर्नामेंट में मजबूती प्रदान की। फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शयान शाह को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए…
जमशेदपुर। पिछले कई महीनों से चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत चलने वाली यात्री ट्रेनों के लगातार विलंब से आम यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर कांड्रा, बिरराजपुर, गम्हरिया और आदित्यपुर से होकर टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी अब एक गंभीर समस्या बन चुकी है। इस मुद्दे को लेकर जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने कड़ा रुख अपनाते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर ट्रेनों के समयपालन को दुरुस्त करने की मांग की है। 3–5 घंटे की देरी से यात्री त्रस्त सांसद ने पत्र में उल्लेख किया है कि…
