Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी मॉडल ‘पंच’ को नए अवतार में किया पेश, CEO ने यात्री वाहनों की बिक्री 10 प्रतिशत बढ़ने की जतायी उम्मीद
    Breaking News

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी मॉडल ‘पंच’ को नए अवतार में किया पेश, CEO ने यात्री वाहनों की बिक्री 10 प्रतिशत बढ़ने की जतायी उम्मीद

    News DeskBy News DeskJanuary 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शैलेश चंद्रा ने मंगलवार को कहा कि देश में यात्री वाहनों की बिक्री वर्ष 2026 में करीब 10 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है और इसमें एसयूवी खंड की भूमिका अहम रहने की संभावना है. कंपनी ने एसयूवी खंड पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी मॉडल ‘पंच’ को नए अवतार में पेश किया. टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्प से लैस इस मॉडल की शुरुआती कीमत 5.59 लाख रुपये रखी गई है. इस संदर्भ में चंद्रा ने कहा कि वर्ष 2026 कंपनी के लिए उत्पादों की पेशकश के लिहाज से काफी अहम साल होगा और वह उद्योग से बेहतर वृद्धि दर्ज करने का लक्ष्य रखती है.

    उन्होंने बताया कि इस महीने से कम से कम तीन नए उत्पादों की आपूर्ति शुरू हो रही है, जिनमें नई पंच, सिएरा और सफारी एवं हैरियर के पेट्रोल संस्करण शामिल हैं. चंद्रा ने कहा कि जीएसटी दरों में कटौती के बाद वाहनों की मांग में आई मजबूती का असर आगे भी बना रह सकता है.
    उन्होंने कहा, “2025 के शुरुआती आठ महीने उद्योग के लिए कमजोर रहे, लेकिन जीएसटी सुधारों के बाद बिक्री में 20 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गई. दिसंबर का महीना भी मजबूत रहा और जनवरी के और बेहतर रहने की उम्मीद है.

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा समर्थित नाथवानी के नामांकन पत्र में ‘विसंगति’ की दर्ज करायी शिकायत

    टीएमपीवी प्रमुख ने 2026 के लिए यात्री वाहन बिक्री परिदृश्य पर कहा कि अगर आगे चलकर वृद्धि दर कुछ स्थिर होती है, तो भी मुझे भरोसा है कि उद्योग 10 प्रतिशत के आसपास की दहाई अंक वाली वृद्धि बनाए रख सकता है. यात्री वाहन उद्योग के रुझानों पर चंद्रा ने कहा कि जीएसटी दर कटौती के बाद एसयूवी खंड कारों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. मिड-साइज, कॉम्पैक्ट और सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सभी उप-खंडों में मजबूत मांग देखी जा रही है. खास तौर पर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी खंड (पंच मॉडल समेत) जीएसटी कटौती का सबसे बड़ा लाभार्थी रहा है.

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex में 300अंकों से अधिक की उछाल, पर टाटा स्टील के शेयर में गिरावट दर्ज

    उन्होंने भरोसा जताया कि नए पंच के साथ टाटा मोटर्स अपनी बिक्री बढ़ाने के साथ सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी खंड का दायरा भी और विस्तृत कर सकेगी. चंद्रा ने भरोसा जताया कि पंच का नया अवतार कई खूबियों, अपने नए अंदाज एवं नए इंजन विकल्प से लैस होने के कारण ग्राहकों की पसंद पर खरा उतरेगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CEO ने यात्री वाहनों की बिक्री 10 प्रतिशत बढ़ने की जतायी उम्मीद Tata Motors: Tata Motors Passenger Vehicles introduced the sub-compact SUV model 'Punch' in a new avatar Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को 2025-26 में घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री पांच प्रतिशत बढ़ेगी the CEO expressed hope for a 10 percent increase in passenger vehicle sales.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा समर्थित नाथवानी के नामांकन पत्र में ‘विसंगति’ की दर्ज करायी शिकायत

    June 10, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex में 300अंकों से अधिक की उछाल, पर टाटा स्टील के शेयर में गिरावट दर्ज

    June 10, 2026

    Jamshedpur:  विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह अभियान के अंतर्गत विशेष एक्सपोज़र विजिट आयोजित, JNAC के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार एवं Tata Steel UISL के G.M.द्वारा कचरा पृथक्करण के महत्व को कराया अवगत

    June 10, 2026
    Recent Post

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा समर्थित नाथवानी के नामांकन पत्र में ‘विसंगति’ की दर्ज करायी शिकायत

    June 10, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex में 300अंकों से अधिक की उछाल, पर टाटा स्टील के शेयर में गिरावट दर्ज

    June 10, 2026

    Jamshedpur:  विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह अभियान के अंतर्गत विशेष एक्सपोज़र विजिट आयोजित, JNAC के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार एवं Tata Steel UISL के G.M.द्वारा कचरा पृथक्करण के महत्व को कराया अवगत

    June 10, 2026

    Jamshedpur: मुसाबनी के केंदाडीह माइंस का संचालन शुरू, केंद्रीय खान राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ, सिंहभूम ताम्र पट्टी क्षेत्र में खनन गतिविधियों को मिलेगी नयी गति

    June 10, 2026

    Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम का आम भेजा गया लंदन, एपीडा के सहयोग से किसानों को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार, उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    June 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group