Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :शहर की बेपटरी हुई कानून व्यवस्था पर भाजपा ने हेमंत सरकार पर बोला तीखा हमला, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा- बढ़ते अपराध और अपहरण की घटना से शहरवासी भयाक्रांत
    Breaking News

    Jamshedpur News :शहर की बेपटरी हुई कानून व्यवस्था पर भाजपा ने हेमंत सरकार पर बोला तीखा हमला, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा- बढ़ते अपराध और अपहरण की घटना से शहरवासी भयाक्रांत

    News DeskBy News DeskJanuary 15, 2026Updated:January 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत रामाकृष्ण मिशन स्कूल के समीप युवक की गला धारदार हथियार से रेतकर निर्मम हत्या की गई। बाद में शव की पहचान गोविंदपुर निवासी अजय श्रीवास्तव (26) के रूप में हई। इसी टेल्को क्षेत्र में बीते दिनों एक अन्य युवक की भी चापड़ मारकर हत्या की जा चुकी है। इसी बीच, जमशेदपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष देवांग गांधी के 24 वर्षीय पुत्र कैरव गांधी के अपहरण की घटना पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने जिला प्रशासन और झामुमो–कांग्रेस सरकार पर कड़ा हमला बोला है।

    संजीव सिन्हा ने कहा कि झामुमो–कांग्रेस सरकार में अपराधियों के मंसूबे सातवें आसमान पर हैं। अपहरण जैसी वारदात के 48 घंटे बाद भी प्रशासन के हाथ अब तक खाली हैं। प्रशासन की यह सुस्ती और ढुलमुल रवैया चिंताजनक है। उन्होंने कैरव गांधी की सुरक्षित और शीघ्र बरामदगी के लिए विशेष अनुभवी जांच टीम गठित करने और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग की है। वहीं, संजीव सिन्हा ने बुधवार को देवांग गांधी व उनके परिवारजनों से मुलाकात की ओर ढांढस बंधाया। जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने परिवारजनों को भरोसा दिया कि संकट की इस घड़ी में भाजपा उनके साथ खड़ी है।

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि लगातार हो रही हत्या और अपहरण जैसी घटनाएं साबित करती हैं कि अपराधियों में शासन-प्रशासन का कोई भय नहीं रह गया है। आज जमशेदपुर में अपराधी तय कर रहे हैं कि किसे जीना है और किसे नहीं। इस तरह बिगड़ रहे हालात पर तुरंत काबू नहीं पाया गया तो लौहनगरी में आम जनता की सुरक्षा और भी गंभीर संकट में पड़ सकती है।

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    bjp Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news भाजपा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group