Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :तारापद महतो के परिजनों से मिलने गालूडीह पहुंचे सुदेश महतो
    Breaking News

    Jamshedpur News :तारापद महतो के परिजनों से मिलने गालूडीह पहुंचे सुदेश महतो

    News DeskBy News DeskJanuary 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री  सुदेश महतो गालूडीह स्थित पुतरू गांव पहुंचकर हत्याकांड के शिकार स्व तारापद महतो की पत्नी उप-मुखिया आशारानी महतो तथा अन्य शोकाकुल परिजनों से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से घटना की पूरी जानकारी ली तथा हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इसके पूर्व सुदेश महतो खड़िया कॉलोनी स्थित घटनास्थल भी पहुंचे, जहां उन्होंने मौके का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    इस अवसर पर सुदेश महतो ने कहा कि “दिनदहाड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठान में घुसकर एक निर्दोष नागरिक की गोली मारकर हत्या कर देना राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। यह घटना बताती है कि अपराधियों के मन से पुलिस का भय समाप्त हो चुका है। तारापद महतो एक मेहनतकश और सामान्य नागरिक थे, जो ईमानदारी से अपना जीवनयापन कर रहे थे। उनकी हत्या न केवल एक परिवार की क्षति है, बल्कि पूरे समाज के लिए एक चेतावनी है।

    JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा में अवैध बालू खनन पर प्रशासन की सर्जिकल स्ट्राइक, 3 हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    उन्होंने कहा कि पुलिस–प्रशासन को तारापद महतो की जान पर खतरे की जानकारी दी, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

    इस दौरान पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, नंदू पटेल, केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो, केंद्रीय सचिव सत्यनारायण महतो, जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, दुर्गा महतो, रामदेव हेंब्रम, सुखराम हेंब्रम, राजू कर्मकार सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं समस्याएं, कई मामलों का हुआ ‘ऑन द स्पॉट’ समाधान

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    AJSU Party News Galudih news jharkhand crime news Jharkhand murder case Law and order Jharkhand police negligence Jharkhand political visit Galudih Putru village murder rural crime Jharkhand Sudesh Mahato Galudih visit Tarapada Mahato family Tarapada Mahato murder case आजसू पार्टी समाचार उप मुखिया आशारानी महतो गालूडीह समाचार झारखंड अपराध समाचार झारखंड कानून व्यवस्था तारापद महतो हत्याकांड पुतरू गांव हत्याकांड सुदेश महतो गालूडीह दौरा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा में अवैध बालू खनन पर प्रशासन की सर्जिकल स्ट्राइक, 3 हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    May 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं समस्याएं, कई मामलों का हुआ ‘ऑन द स्पॉट’ समाधान

    May 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

    May 26, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा में अवैध बालू खनन पर प्रशासन की सर्जिकल स्ट्राइक, 3 हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    May 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं समस्याएं, कई मामलों का हुआ ‘ऑन द स्पॉट’ समाधान

    May 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

    May 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: ट्रेनों की लेटलतीफी पर आर-पार के मूड में सरयू राय, बुधवार को रेल महाप्रबंधक से करेंगे अहम वार्ता

    May 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :31 मई तक पीएम आवास की चाबी नहीं मिली तो 1 जून से अनशन करेंगे सरयू राय

    May 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group