Ranchi. झारखंड सरकार ‘मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य योजना’ का दायरा बढ़ाने की तैयारी कर रही है। अब ‘मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना’ को अबुआ स्वास्थ्य योजना में ही मर्ज (विलय) कर दिया जाएगा। इस बदलाव के बाद 15 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध हो सकेगा। पिछले सप्ताह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। अब इस फाइल को विभागीय मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के अनुमोदन के बाद कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। निजी अस्पतालों कोयोजना से जोड़ने का फैसला नई नीति के अनुसार,…
Author: News Desk
Davos. विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम) दावोस के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखण्ड सरकार के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल ने टाटा स्टील के शीर्ष नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान टाटा स्टील ने झारखंड में न्यू एज ग्रीन स्टील टेक्नोलॉजी के तहत कुल 11,000 करोड़ रुपये के निवेश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, जिसे लेकर आशय पत्र एवं सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस निवेश के अंतर्गत हिरसाना ईज़ी एंड मेल्ट टेक्नोलॉजी में 7,000 करोड़ रुपये, कॉम्बी मिल परियोजना में 1,500 करोड़ रुपये तथा टिनप्लेट विस्तार परियोजना में 2,600 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित…
जमशेदपुर भारतीय रेल ने मौनी अमावस्या के दौरान रेल यातायात का सफलतापूर्वक प्रबंधन किया और 3 जनवरी 2026 से देशभर में 244 विशेष रेलगाडि़यां चलाईं, जिससे श्रद्धालुओं की सुगम और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित हुई। उत्तरी रेलवे (एनआर) की 31, उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की 158 और उत्तर पूर्वी रेलवे (एनईआर) की 55 रेलगाडि़यों द्वारा संचालित इन रेलगाडि़यां से लगभग 4.5 लाख यात्रियों ने यात्रा की। त्योहारों के दौरान परेशानी मुक्त और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष सेवाओं की सावधानीपूर्वक योजना बनाई गई और उनका प्रबंधन किया गया। प्रयागराज में 18 जनवरी को त्यौहार से जुड़ी सर्वाधिक भीड़-भाड़ रही,…
रांची, वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर ने अबुआ दिशोम बजट 2026–27 को लेकर एफएफपी बिल्डिंग में राज्य के बैंकर्स के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि राज्य के बैंकर्स सरकार के तीसरे संसाधन के रूप में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राज्य के कमजोर तबकों के आर्थिक उत्थान में बैंकर्स सरकार के साथ मिलकर प्रभावी योगदान दे सकते हैं। बैंकर्स से प्राप्त सुझावों को इस वर्ष के बजट में सम्मिलित किया जाएगा। इस वर्ष का बजट अन्य राज्यों के लिए बने मिसाल वित्त मंत्री ने कहा कि अबुआ दिशोम बजट 2026–27 राज्य के रजत जयंती…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले की सड़कों पर सफर को सुरक्षित बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार एनएच 33 पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। नेशनल हाईवे (NH) पर बहरागोड़ा से जमशेदपुर के बीच परिवहन विभाग की इस कार्रवाई में मुख्य रूप से पैसेंजर वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने (ओवरलोडिंग) की जांच की गई।जिला मोटरयान निरीक्षक (MVI) श्री सूरज हेंब्रम के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा टीम ने अभियान के दौरान 40 से अधिक बसों, मैजिक वैन और अन्य व्यावसायिक वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की। इस…
BILASPUR यात्रियों की सुविधा में निरंतर वृद्धि, सेवा गुणवत्ता में सुधार तथा डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा एक नई एवं अत्याधुनिक मोबाइल एप्लीकेशन “रेलवन (RailOne)” शुरू की गई है। यह ऐप भारतीय रेल से जुड़ी विभिन्न सेवाओं को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराते हुए यात्रियों के लिए एक वन-स्टॉप डिजिटल सॉल्यूशन के रूप में कार्य कर रही है। रेलवन ऐप के माध्यम से यात्री अनारक्षित टिकट बुकिंग सहित अनेक आवश्यक रेल सेवाओं का लाभ सरल, सुरक्षित एवं त्वरित रूप से प्राप्त कर रहे हैं । यात्रियों को डिजिटल माध्यम अपनाने हेतु प्रोत्साहित…
जमशेदपुर। रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स की प्रेस वार्ता आज साकची स्थित एक होटल में हुई, जिसमे 21 जनवरी को,गोलमुरी स्थित होटल विवांता में नेशनल प्राइड मोमेंट अवार्ड टैलेंट्स नाइट की जानकारी दी गई,जिसमे बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रि पूनम ढिल्लन मुख्य रूप से उपस्थित होगी रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स की आशा सिंह ने जानकारी दी कि,टैलेंट्स ऑफ जमशेदपुर सीजन 4 के ग्रैंड फिनाले में फ्लाइट रद्द होने की वजह से मशहूर अभिनेत्री पूनम ढिल्लन कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाई थी,किंतु इस बार 21 जनवरी को एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है,जिसमे नृत्य,संगीत समेत राज्य की संस्कृति की झांकी भी दिखाई…
जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र में गिरती विधि-व्यवस्था और ट्रैफिक अव्यवस्था ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र में चोरी, नशाखोरी, मटका, लॉटरी और अड्डेबाजी से आम नागरिक भय के साये में जीने को मजबूर हैं। सोमवार को गोलमुरी क्षेत्र में वयाप्त विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाजपा गोलमुरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में क्षेत्र के थाना प्रभारी एवं ट्रैफिक थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि गोलमुरी क्षेत्र में चोरी, नशाखोरी, मटका-लॉटरी और जगह-जगह अड्डेबाजी से आम नागरिक भयभीत हैं। बजरंग नगर व केबुल बस्ती क्षेत्र में…
सरायकेला-खरसावा। जिले में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति कार्यों को लेकर आज उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी सहित सभी संबंधित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। अब तक की खरीद और किसान पंजीकरण की स्थिति बैठक के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जानकारी दी कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 909 किसानों से कुल 52,504.72 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति की जा चुकी है। वहीं जिले में कुल 7,217 सक्रिय किसान पंजीकृत हैं। उपायुक्त ने…
JAMSHEDPUR बाजार में रोजमर्रा के कार्यों के दौरान खुले पैसों (सिक्कों) की कमी को देखते हुए सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा निरंतर सिक्का वितरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के सहयोग से प्राप्त ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) के सिक्के चैंबर के सदस्यों के मध्य वितरित किए गए। चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि छोटे व्यापारियों को रोजमर्रा के लेन-देन में सिक्कों की भारी कमी का सामना करना पड़ता है। सिंहभूम चैंबर इस व्यावहारिक समस्या को गंभीरता से लेते हुए बैंकों के सहयोग से यह अभियान चला रहा है, ताकि…
