Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: हूल दिवस पर AIDSO ने सिद्धू-कान्हू को किया नमन, कहा- अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और ‘हूल’ की जरूरत
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: हूल दिवस पर AIDSO ने सिद्धू-कान्हू को किया नमन, कहा- अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और ‘हूल’ की जरूरत

    News DeskBy News DeskJune 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। हूल दिवस के अवसर पर सोमवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) की जमशेदपुर नगर इकाई द्वारा भुइयाडीह स्थित सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महान संथाल विद्रोह के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और छात्र-छात्राओं ने संथाल हूल के महानायकों सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो सहित सभी शहीदों के संघर्ष और बलिदान को याद किया।

    हूल विद्रोह को बताया शोषण और अन्याय के खिलाफ ऐतिहासिक आंदोलन

    कार्यक्रम में एआईडीएसओ के प्रदेश सचिव सोहन महतो ने कहा कि 30 जून 1855 को भोगनाडीह से सिद्धू-कान्हू के नेतृत्व में शुरू हुआ संथाल हूल अंग्रेजी साम्राज्यवाद, जमींदारी व्यवस्था और महाजनी शोषण के खिलाफ एक ऐतिहासिक जनविद्रोह था। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन ने आदिवासी समाज को आत्मसम्मान, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा दी।

    उन्होंने आरोप लगाया कि जिस उद्देश्य के लिए हूल आंदोलन का आह्वान किया गया था, वह आज भी पूरी तरह से पूरा नहीं हो सका है। उनके अनुसार, आदिवासी और मूलवासी समुदायों के अधिकारों और संसाधनों पर आज भी विभिन्न प्रकार के दबाव और चुनौतियां बनी हुई हैं।

    शिक्षा व्यवस्था और क्लस्टर प्रणाली पर जताई चिंता

    सोहन महतो ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि झारखंड में लागू की जा रही क्लस्टर प्रणाली का छात्रों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उनके अनुसार, इस व्यवस्था से सीटों की संख्या प्रभावित होने और दूर-दराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं, को अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

    Saraikela: आधी रात को सड़कों पर उतरे एसपी, रेलवे स्टेशनों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    उन्होंने यह भी कहा कि लगातार सामने आ रही प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं ने विद्यार्थियों के बीच असुरक्षा और अनिश्चितता का माहौल पैदा किया है।

    “अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन की जरूरत”

    एआईडीएसओ नेताओं ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में भ्रष्टाचार, शिक्षा से जुड़े संकट और जन अधिकारों के हनन जैसे मुद्दों के खिलाफ व्यापक जनजागरण और जनसंघर्ष की आवश्यकता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से लोकतांत्रिक और जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की।

    कई पदाधिकारी और छात्र-छात्राएं रहे मौजूद

    कार्यक्रम की शुरुआत एआईडीएसओ के प्रदेश अध्यक्ष समर महतो द्वारा सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। कार्यक्रम का संचालन नगर कमेटी सदस्य अपूर्व महतो ने किया।

    NH 33 Rail Overbridge: आज मिलेगी बड़ी सौगात, टाटा-रांची NH 33 पर पितकी रेलवे ओवरब्रिज का राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ करेंगे उद्घाटन

    इस अवसर पर प्रदेश सचिव मंडली सदस्य सोनी सेनगुप्ता, जूलियस फुचिक, जिला सचिव शुभम कुमार झा, जिला उपाध्यक्ष झरना महतो, नगर अध्यक्षा सबिता सोरेन, नगर सचिव खुदीराम हांसदा, नगर उपाध्यक्ष अमित कुमार, अपूर्व महतो, रोहित कुमार, अभीक, मनीष, सिंगो, सालगे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Saraikela: आधी रात को सड़कों पर उतरे एसपी, रेलवे स्टेशनों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    August 22, 2026

    NH 33 Rail Overbridge: आज मिलेगी बड़ी सौगात, टाटा-रांची NH 33 पर पितकी रेलवे ओवरब्रिज का राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ करेंगे उद्घाटन

    August 22, 2026

    Jharkhand: JPSC और JSSC की परीक्षाओं में अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

    August 22, 2026
    Recent Post

    Saraikela: आधी रात को सड़कों पर उतरे एसपी, रेलवे स्टेशनों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    August 22, 2026

    NH 33 Rail Overbridge: आज मिलेगी बड़ी सौगात, टाटा-रांची NH 33 पर पितकी रेलवे ओवरब्रिज का राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ करेंगे उद्घाटन

    August 22, 2026

    Jharkhand: JPSC और JSSC की परीक्षाओं में अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

    August 22, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले में मिट्टी की दीवार गिरने से चाचा-भतीजे की मौत, ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों के शव बाहर निकाले

    August 22, 2026

    Teacher Award 2026: सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

    August 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group