Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»DAVOS: झारखंड अब टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाने के लिए तैयार, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में इंफोसिस के साथ बनी सहमति
    Breaking News

    DAVOS: झारखंड अब टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाने के लिए तैयार, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में इंफोसिस के साथ बनी सहमति

    News DeskBy News DeskJanuary 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मंच पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और इंफोसिस ग्लोबल के कार्यकारी उपाध्यक्ष (ईवीपी) आशीष कुमार दास के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इस मुलाकात के बाद यह तय हो गया है कि झारखंड अब तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाने के लिए तैयार है। कैलिफोर्निया से आए इंफोसिस के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के ‘टेक्नोलॉजी टॉवर’ की परिकल्पना और राज्य की प्रतिभाओं के ‘री-स्किलिंग’ (पुनः कौशल विकास) पर जोर देने की जमकर तारीफ की। विशेष रूप से झारखंड के खनन क्षेत्र को डिजिटल रूप देने की सीएम की सोच को इंफोसिस ने अत्यंत प्रेरणादायक और भविष्योन्मुखी बताया।

    झारखंड के युवाओं को एआई और डिजिटल कौशलों में माहिर बनाने के लिए इंफोसिस अपने ‘विंग्सपैन प्लेटफॉर्म’ का इस्तेमाल करेगी। इसके साथ ही, खदानों में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा और खनन की दक्षता बढ़ाने के लिए एआई आधारित डिजिटल समाधान लागू किए जाएंगे। इस योजना को जमीन पर उतारने के लिए फरवरी में एक महत्वपूर्ण वर्चुअल सत्र आयोजित किया जाएगा।

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में हिंदी माह-2026 का शुभारंभ, हिंदी को तकनीक और AI से जोड़ने पर जोर

    नवाचारों को देखने का मिला न्योता तकनीकी सहयोग को मजबूती देने के लिए इंफोसिस ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव अविनाश कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को ‘इंफोसिस हाउस’ आने का निमंत्रण दिया है। यहाँ राज्य सरकार की टीम अत्याधुनिक एआई नवाचारों का प्रत्यक्ष अनुभव करेगी।

    JAMSHEDPUR NEWS : आपदा के बाद भी चुनौती खत्म नहीं होती, संपत्ति और संसाधनों को बचाना जरूरी : संतोष कुमार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    an agreement was reached with Infosys at the World Economic Forum. DAVOS: Jharkhand is now ready to take a big leap in the field of technology and artificial intelligence DAVOS: झारखंड अब टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाने के लिए तैयार वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में इंफोसिस के साथ बनी सहमति
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में हिंदी माह-2026 का शुभारंभ, हिंदी को तकनीक और AI से जोड़ने पर जोर

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : आपदा के बाद भी चुनौती खत्म नहीं होती, संपत्ति और संसाधनों को बचाना जरूरी : संतोष कुमार

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

    September 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में हिंदी माह-2026 का शुभारंभ, हिंदी को तकनीक और AI से जोड़ने पर जोर

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : आपदा के बाद भी चुनौती खत्म नहीं होती, संपत्ति और संसाधनों को बचाना जरूरी : संतोष कुमार

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

    September 1, 2026

    DHANBAD NEWS : पारसनाथ स्टेशन पर बिछड़े 7 वर्षीय बच्चे को रेलवे कर्मियों ने परिजनों से मिलाया

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group