जमशेदपुर। सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती में विद्या और ज्ञान की देवी माँ सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया गया, प्रातः ही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विद्यालय के महासचिव परमानंद कौशल ने पंडित के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह ने यजमान के रूप में विधि विधान के साथ पूजन को संपन्न किया। विद्यालय के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने इस अवसर पर कहां की माता सरस्वती विद्या, कला, ज्ञान और संस्कार की देवी है, मां सरस्वती भी हमेशा उसी का साथ देती हैं जो हमेशा समय के साथ रहता है, समय को व्यर्थ ना करें…
Author: News Desk
CHANDIL नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में देश के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आज़ाद हिंद फ़ौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान परिसर में नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे जी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन देशभक्ति, त्याग और साहस की अद्भुत मिसाल है। उन्होंने युवाओं से नेताजी के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। जटाशंकर पांडे जी ने उनके जीवनी उल्लेख…
● पुरोहितों ने विधिपूर्वक पूजन कर कराया जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा का कार्यालय प्रवेश, सुधांशु ओझा ने जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर संजीव सिन्हा को कराया आसीन जमशेदपुर। संजीव सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष पद पर शुक्रवार को भारतीय संस्कृति एवं सनातन रीति रिवाज से कार्यभार ग्रहण किया। साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा को विधिवत कार्यभार ग्रहण कराया। समारोह में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी समेत पार्टी के तमाम वरीय नेतागणों के साथ हजारों कार्यकर्ता इस पल के साक्षी…
Chakardharpur. दक्षिण पूर्व रेलवे के भद्रक-खड़गपुर खंड पर स्थित रुप्सा स्टेशन पर एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हुई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि मालगाड़ी सीमेंट और उर्वरक उतारने के बाद रुप्सा स्टेशन से खड़गपुर की ओर रवाना हुई और इसी दौरान उसके तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे बालासोर जिले में जलेश्वर के पास स्थित इस रुप्सा स्टेशन से गुजरने वाली रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। हालांकि, मरम्मत कार्य के बाद रेल सेवा फिर से बहाल कर दी गई और उतरे डिब्बों…
Ranchi. झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के वन अधिकारियों द्वारा पिछले साल नवंबर से इस साल 20 जनवरी के बीच चलाए गए एक संयुक्त अभियान के दौरान वन्यजीव अपराधों में कथित रूप से लिप्त कुल 61 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पलामू बाघ अभयारण्य के उप निदेशक प्रजेश जेना ने पत्रकारों को बताया कि यह अभियान तीनों राज्यों के संरक्षित क्षेत्रों में चलाया गया था। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान टीम ने तीन देशी हथियारों के अलावा जहरीले सांप का जहर, हिरण और तेंदुए की खाल तथा लगभग 60 किलोग्राम पैंगोलिन के…
-पीएसयू सामान्य बीमा कंपनियों,नाबार्ड, आरबीआई के कर्मियों, पेंशनधारकों के वेतन-पेंशन संशोधन को मंजूरी New Delhi. केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों और राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के कर्मचारियों के वेतन संशोधन को मंजूरी दे दी है। साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और नाबार्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए पेंशन संशोधन को भी स्वीकृति दी गई है। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि इस वेतन संशोधन से कुल 46322 कर्मचारी, 23570 पेंशनधारक और 23260 पारिवारिक पेंशनधारक लाभान्वित होंगे। पीएसयू सामान्य बीमा कंपनियों के वेतन संशोधन के संबंध में मंत्रालय ने कहा कि यह…
New Delhi. संसद के आगामी बजट सत्र के शुरू होने से एक दिन पहले 27 जनवरी को सर्वदलीय बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें दोनों सदनों के विधायी कार्यों और कुछ अन्य विषयों को लेकर चर्चा की जाएगी। संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा और केंद्रीय बजट एक फरवरी (रविवार) को पेश किया जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने बीते शुक्रवार को बताया था कि संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होकर दो अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र की शुरुआत लोकसभा में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी।…
New Delhi. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बृहस्पतिवार को मतदाताओं, अधिकारियों और राजनीतिक दलों के लिए एक नया डिजिटल ऐप जारी किया और कहा कि यह भ्रामक सूचना का मुकाबला करने का एक हथियार है। उन्होंने यहां एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने वाले देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों को उनकी भाषाओं में और उनके कानूनों के अनुसार इसी तरह का उपकरण विकसित करने में सहायता की पेशकश की। कुमार ने बताया कि सम्मेलन के दौरान विभिन्न चुनाव प्रबंधन निकायों के प्रमुखों ने भ्रामक सूचना के विषय पर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने ‘ईसीआईनेट’ को गलत सूचनाओं के प्रसार…
New Delhi. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो फरवरी से ओडिशा के छह दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह अपने गृह जिले मयूरभंज में विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगी और अन्य कार्यक्रमों के साथ-साथ बालासोर स्थित एक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी भाग लेंगी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुर्मू दो फरवरी की शाम को भुवनेश्वर पहुंचेंगी और रात्रिविश्राम लोक भवन में करेंगी। बयान में कहा गया है कि तीन फरवरी को वह सुबह जाजपुर में मां बिरजा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी और फिर फकीर मोहन विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए…
Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी ने शुक्रवार को सकारात्मक शुरुआत की लेकिन जल्द ही विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली से दोनों में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 82,335.94 अंक के उच्च स्तर पर खुला और बाद में 82,516.27 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। हालांकि निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली से इसमें गिरावट आई। सुबह 10 बजे तक सूचकांक 22.13 अंक या 0.03 प्रतिशत लुढ़कर 82,285.24 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी मामूली रूप से 2.95 अंक या 0.01 प्रतिशत टूटकर 25,286.95 अंक पर आ गया। शुरुआती सत्र में सूचकांक 25,347.95 और 25,249.10 अंक के बीच उतार-चढ़ाव करता रहा। सेंसेक्स में शामिल…
