Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: बदमाशों ने निजी स्कूल की तीन बसों, एक वैन में लगा दी आग, स्कूल के कर्मचारियों ने एक बस को बचाया
    Breaking News

    Jharkhand: बदमाशों ने निजी स्कूल की तीन बसों, एक वैन में लगा दी आग, स्कूल के कर्मचारियों ने एक बस को बचाया

    News DeskBy News DeskJanuary 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bokaro. बोकारो जिले में एक स्कूल में बदमाशों द्वारा कथित तौर पर लगाई गई आग में तीन बसें और एक वैन जलकर खाक हो गईं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। चास के उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) प्रवीण कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि शरारती तत्वों ने पिंडराजोरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत काशीझरिया में गुरुकुल पब्लिक स्कूल की चार बसों और एक वैन में आग लगा दी।

    उन्होंने कहा, हालांकि, स्कूल के कर्मचारियों ने एक बस को बचा लिया। बदमाशों ने हरकत करने से पहले संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए थे ताकि घटना का फुटेज रिकॉर्ड न हो सके। स्कूल के निदेशक कृष्ण गोपाल पांडे ने बताया कि इस घटना में संस्थान को 1.8 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला-खरसावां में डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना,15 दिनों तक गांव-गांव पहुंचेंगे कृषि योजनाओं की जानकारी

    उन्होंने बताया कि रोज की तरह बृहस्पतिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद वाहन चालकों ने बच्चों को घर छोड़ दिया और सभी बसों को गैरेज में खड़ा कर दिया। पांडे ने कहा कि बृहस्पतिवार देर रात स्कूल के सुरक्षा गार्ड देवीलाल महतो गैरेज से सटे कमरे में सो रहे थे। तभी गैरेज से अचानक तेज आवाज आई। जब उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो पाया कि वह बाहर से बंद था। इसके बाद उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो गैरेज में खड़ी स्कूल बसें आग की लपटों में घिरी हुई थीं।”

    Seraikella-Kharsawan: खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल; एक की हालत गंभीर

    गार्ड ने तुरंत स्कूल निदेशक को फोन कर घटना की जानकारी दी। निदेशक ने बताया,मैं भी तुरंत मौके पर पहूंचने की कोशिश कर रहा था लेकिन मेरा दरवाजा बाहर से बंद था। इसके बाद मैंने छात्रावास में रहने वाले एक छात्र से दरवाजा खोलने को कहा। छात्र द्वारा दरवाजा खोलने के बाद मैंने सुरक्षा गार्ड का दरवाजा खोला और पुलिस को सूचना दी।” स्कूल निदेशक ने इस संबंध में पिंडराजोरा थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: Miscreants set fire to three private school buses and a van; school staff rescued one bus. Jharkhand: बदमाशों ने निजी स्कूल की तीन बसों एक वैन में लगा दी आग स्कूल के कर्मचारियों ने एक बस को बचाया
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला-खरसावां में डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना,15 दिनों तक गांव-गांव पहुंचेंगे कृषि योजनाओं की जानकारी

    June 27, 2026

    Seraikella-Kharsawan: खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल; एक की हालत गंभीर

    June 27, 2026

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला एवं चांडिल में मासिक लोक अदालत का आयोजन, 54 मामलों का हुआ निष्पादन

    June 27, 2026
    Recent Post

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला-खरसावां में डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना,15 दिनों तक गांव-गांव पहुंचेंगे कृषि योजनाओं की जानकारी

    June 27, 2026

    Seraikella-Kharsawan: खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल; एक की हालत गंभीर

    June 27, 2026

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला एवं चांडिल में मासिक लोक अदालत का आयोजन, 54 मामलों का हुआ निष्पादन

    June 27, 2026

    Seraikella-Kharsawan: महुलडीह में स्व. जोगेश्वर टुडू की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, चंपई सोरेन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    June 27, 2026

    Jamshedpur.धातकीडीह तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group