Bahragoda.पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सियालबिंदा में उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक लखविंदर बेसरा को नीम के पेड़ से बांधकर पीटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, सियालबिंदा उच्च विद्यालय परिसर में आरोपियों ने शनिवार को बिना किसी ठोस कारण के प्रधानाध्यापक को स्कूल के नीम के पेड़ में बांध दिया। उनके साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उन्हें अपमानित भी किया गया। पुलिस ने बहरागोड़ा थाना में मामला…
Author: News Desk
Ranchi. शहरी स्थानीय निकाय चुनाव का इंतजार कर रहे प्रत्याशियों और जनता के लिए बड़ी खबर है। राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों के अनुसार, जनवरी के अंतिम सप्ताह में चुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। आयोग ने आरक्षण संबंधी अधिसूचना जारी कर गजट भी प्रकाशित कर दिया है और चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। चुनाव की तिथियों से संबंधित प्रस्ताव पर राजभवन की मुहर लग चुकी है। राज्यपाल की सहमति मिलने के बाद अब केवल अधिसूचना जारी होना शेष है। आयोग द्वारा जनवरी के अंत तक तारीखों का ऐलान होते ही राज्य में आदर्श आचार…
जमशेदपुर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आइटीडीए, कल्याण विभाग एवं जेटीडीएस अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री शंकराचार्य समद व अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास योजनाओं और स्वरोजगार कार्यक्रमों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पहुंचे इसे सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनजातीय एवं वंचित समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है ताकि उनके जीवन स्तर में अपेक्षित…
जमशेदपुर। जनता दल (यूनाईटेड) के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने पार्टी को सरल, सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनाने के मकसद से महानगर ईकाई का पुर्नगठन किया है। यहां जारी एक विज्ञप्ति में उन्होंने स्पष्ट किया कि अब जनता दल (यूनाइटेड) में जमशेदपुर महानगर ईकाई में कार्यकारी अध्यक्ष का कोई पद नहीं होगा। नई कार्यकारिणी में अशोक सिंह को उपाध्यक्ष, राजकुमार पासवान को महासचिव, विनीत सिंह, दीपक गौड़, पूजा अग्रवाल, मृत्युंजय शर्मा, विनोद सिंह, विकास रजक, धनोज सिंह और राजीव सिन्हा को सचिव बनाया गया है। सन्नी गोप को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव…
रांची। झारखंड की महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिज संभावनाओं पर केंद्रित एक उच्चस्तरीय बैठक आज लंदन के बकिंघम गेट में आयोजित की गई। इस बैठक में यूनाइटेड किंगडम और यूरोप के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ, उद्योग प्रतिनिधि तथा संस्थागत हितधारक शामिल हुए। बैठक के दौरान झारखंड में उपलब्ध लिथियम, ग्रेफाइट, रेयर अर्थ एलिमेंट्स (REE), टाइटेनियम, वैनाडियम, पोटाश, तांबा एवं सोना जैसे महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों पर प्रकाश डाला गया। ये खनिज स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, उन्नत विनिर्माण तथा वैश्विक रणनीतिक उद्योगों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। झारखंड सरकार के अधिकारियों द्वारा राज्य की भूवैज्ञानिक संभावनाओं, चल रही खनिज अन्वेषण गतिविधियों…
गणतंत्र दिवस–2026 की तैयारियां अंतिम चरण में जमशेदपुर। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस–2026 को गरिमामय और भव्य रूप से मनाने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। इसी क्रम में जिला स्तरीय मुख्य समारोह से पूर्व गोपाल मैदान में आयोजित परेड के फुल ड्रेस रिहर्सल का संयुक्त निरीक्षण उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय द्वारा किया गया। इस निरीक्षण का उद्देश्य परेड एवं समारोह से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना रहा। अनुशासन और समन्वय का दिखा बेहतरीन प्रदर्शन फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान परेड में शामिल टुकड़ियों ने अनुशासन, तालमेल और कदमताल का…
जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में शनिवार को जिला पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मुलाकात कर युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने कैरव गांधी की गुमशुदगी पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए मामले में शीघ्र, प्रभावी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। भाजपा ने कहा कि यह घटना शहर की कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। ऐसे में पुलिस प्रशासन को तत्परता से कार्रवाई करनी होगी। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि यदि…
जमशेदपुर। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में शहरी स्थानीय निकायों के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य नगर निकाय क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना तथा योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) अंतर्गत बिरसानगर आवासीय परियोजना की विशेष समीक्षा की गई। उपायुक्त महोदय ने परियोजना में गृह प्रवेश से संबंधित सभी शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करते हुए 15 दिनों के भीतर गृह प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी…
जमशेदपुर। एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में फुटबॉल ग्राउंड पर 17 और 18 जनवरी 2026 को आयोजित 46वीं मैक्सी फेयर (मार्केटिंग एसोसिएशन ऑफ एक्सएलआरआइ द्वारा) ने शहर को दो दिनों तक रंग-बिरंगे उत्सव में डुबो दिया. यह वार्षिक मेला प्रतिभा, रचनात्मकता और सामुदायिक एकता का शानदार मंच साबित हुआ, जहां बच्चे, युवा और परिवार सभी ने हिस्सा लिया और खुल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. पहले दिन (17 जनवरी) के रिजल्ट • सा रे गा मा पा: 7-12 वर्ष: विजेता : आरवी पांडे, उपविजेता : अनुराग चटर्जी 13- 17 वर्ष: विजेता : अद्रिजा चटर्जी, उपविजेता : अर्नव भारद्वाज 18 वर्ष एवं अधिक:…
जमशेदपुर। विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन- ग्रामीण (वी बी–जी-राम-जी) के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में आयोजित सम्मेलन में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो मुख्यवक्ता के रूप में शामिल हुए। वहीं, इस दौरान प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, कार्यक्रम के प्रदेश टोली के सह संयोजक दिनेश कुमार मौजूद रहे। सम्मेलन में स्वागत सह अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि वीबी जी राम जी योजना पर लोगों को गुमराह करने की…
