Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Road Accident: सोनुआ में ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत
    Breaking News

    Road Accident: सोनुआ में ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत

    News DeskBy News DeskJune 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa/Gumla. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम और गुमला जिलों में सोमवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक सरकारी स्कूल की 23 वर्षीय संविदा शिक्षिका समेत दो महिलाओं की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड के राजगांव निवासी वंदना महतो (23) सोमवार सुबह सरकारी इंटरमीडिएट स्कूल में ड्यूटी पर जा रही थीं। इसी दौरान सोनुआ-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यह पूरी घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई।

    पुलिस ने ट्रैक्टर की पहचान कर ली है और फरार चालक की तलाश जारी है। हादसे के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी, जिसे प्रशासन द्वारा मुआवजा और चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद शाम को खोल दिया गया।

    Jharkhand Weather: पिछले 24 घंटों में वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत

    शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं, गुमला जिले में घाघरा-नेतरहाट मुख्य मार्ग पर इटकिरी गांव के पास एक एसयूवी की चपेट में आने से मनकुंवर देवी की मौत हो गई। घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने बताया कि वह सुबह घर से गोबर फेंकने निकली थीं, तभी यह हादसा हुआ।

    Tata Motors AGM: कॉमर्शियल वाहन बनाने वाली कंपनी इवेको का अधिग्रहण सितंबर तक पूरा करेगी टाटा मोटर्स, संयुक्त आय 35 अरब डॉलर होने का अनुमान, चंद्रशेखरन ने की घोषणा

    दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी, जिसे प्रशासन के आश्वासन के बाद खोल दिया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भिजवा दिया गया है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Road Accident: Tractor runs over female teacher in Sonua; two women die in separate road accidents. Road Accident: सोनुआ में ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Weather: पिछले 24 घंटों में वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत

    June 30, 2026

    Tata Motors AGM: कॉमर्शियल वाहन बनाने वाली कंपनी इवेको का अधिग्रहण सितंबर तक पूरा करेगी टाटा मोटर्स, संयुक्त आय 35 अरब डॉलर होने का अनुमान, चंद्रशेखरन ने की घोषणा

    June 30, 2026

    Jamshedpur: डबल डाउन बार के बाहर हिमांशु सिंह हत्याकांड में लापरवाही बरतने वाले 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड,

    June 30, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने हूल दिवस पर संथाल विद्रोह के नायकों को दी श्रद्धांजलि

    June 30, 2026

    Road Accident: सोनुआ में ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत

    June 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group