New Delhi. भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। 131 पद्म पुरस्कारों की सूची में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री की घोषणा की गई है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया भारत का सर्वोच्च तृतीय नागरिक सम्मान। झारखंड विधानसभा ने अगस्त, 2025 में उन्हें भारत रत्न देने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया था। झारखंड में इस वर्ष किसी अन्य शख्सियत को पद्म पुरस्कार नहीं मिला है। इन 13 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान अलका याग्निक कला (महाराष्ट्र) भगत सिंह कोश्यारी-…
Author: News Desk
जमशेदपुर। 77वें गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर टाटानगर रेल सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर Santosh Kumar को सिविल डिफेंस के क्षेत्र में महत्वपूर्ण, सराहनीय एवं विशिष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और मूल्यवान सेवाओं की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है। दक्षिण पूर्व रेलवे के लिए ऐतिहासिक क्षण दक्षिण पूर्व रेलवे के इतिहास में यह पहला अवसर है जब चक्रधरपुर मंडल से किसी सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर को राष्ट्रपति अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। इस उपलब्धि से चक्रधरपुर मंडल, टाटानगर रेल सिविल डिफेंस और पूरे जमशेदपुर…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र केबुरुतुलुडा गाव के पहान टोला में रविवार तड़के हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान लोकन मुंडा (60) मनोहरपुर थाना क्षेत्र के बरंगा निवासी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार लोकन मुंडा अपने मामा के घर बुरुतुलुडा पाहन टोला आए हुए थे। रविवार की तड़के करीब तीन बजे वह शौच के लिए घर से बाहर निकले, तभी घर के बाहर पहले से मौजूद जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया।…
Chaibasa. चाईबासा के सारंडा में मेगाबुरु आपरेशन को लेकर सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर भाकपा माओवादी संगठन ने बयान जारी किया है। माओवादी संगठन की बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के प्रवक्ता ने एक ऑडियो क्लिप जारी कर इस मुठभेड़ को फर्जी करार दिया है और सुरक्षा बलों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। माओवादी प्रवक्ता ने अपने बयान में दावा किया कि 22 जनवरी 2026 को कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस ने सारंडा के बहुदा और कुमडीह गांव के जंगलों में उनके दस्ते पर अचानक हमला किया। प्रवक्ता के अनुसार, सुरक्षा बलों ने बिना किसी चेतावनी के अंधाधुंध फायरिंग…
Ranchi.प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। टंडवा थाना क्षेत्र के कुमरांग खुर्द चौपाल के पास हथियारबंद दस्ते ने एनसीसी कंपनी के एक कीमती वोल्वो हाइवा को पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। रात करीब 11:30 बजे 5-6 नकाबपोश उग्रवादी सादे लिबास में पहुंचे। उन्होंने बंदूक की नोक पर हाइवा चालक को वाहन से नीचे उतारा और देखते ही देखते करोड़ों रुपये के वाहन को फूंक दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और माइनिंग साइट पर काम ठप होने की कगार पर है। हैरानी की बात यह है कि…
Patna. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव को रविवार को यहां हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में राजद की करारी हार हुई थी, जिसमें ‘महागठबंधन’ ने 36 वर्षीय नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में खड़ा करके चुनाव लड़ा था। राजद ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि यह निर्णय पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया, जिसमें यादव, प्रसाद और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। यादव की सबसे बड़ी बहन एवं…
Jamshedpur.कोल्हान समेत झारखंड के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. मौसम शुष्क रहने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से उत्तर भारत में मौसम की स्थिति खराब हो गयी है. कई इलाकों में बारिश हो रही है. दो-तीन दिनों बाद झारखंड पर भी इसका असर पड़ सकता है. 26 जनवरी को उत्तर भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना है, जिसके बाद झारखंड के मौसम में बदलाव संभव है. शनिवार को चाईबासा सबसे…
New Delhi. वेदांता की लौह अयस्क खनन शाखा सेसा गोवा ने सरकार से निम्न-श्रेणी के लौह अयस्क के संवर्धन के लिए प्रोत्साहन देने का आग्रह किया है। कंपनी ने जोर देकर कहा कि प्रसंस्करण को आर्थिक रूप से व्यवहार्य बनाने और इस क्षेत्र का विस्तार करने के लिए लक्षित नीतिगत समर्थन और बुनियादी ढांचे में निवेश महत्वपूर्ण है। लौह अयस्क संवर्धन वह प्रक्रिया है, जो सिलिका, एल्युमिना और फास्फोरस जैसी अशुद्धियों को दूर करके निम्न-गुणवत्ता वाले अयस्कों में लोहे की मात्रा को बढ़ाती है, जिससे वे इस्पात उत्पादन के लिए उपयुक्त हो जाते हैं। भारत में इस्पात की मांग 2030…
Jamshedpur. बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में सोमवार को गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह निर्धारित है। 26 जनवरी की सुबह 09:05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा झंडोत्तोलन किया जायेगा। इसके उपरांत परेड का निरीक्षण और संबोधन होगा। जिला प्रशासन ने इस वर्ष समारोह को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न विभागों की झांकियों को भी शामिल किया है। एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर शहर भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। गोपाल मैदान के आसपास और संवेदनशील चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है।
Jamshedpur. सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। रविवार को कल्याण नगर इलाके के एक नाले से एक युवक का शव बरामद किया गया, जिसके दोनों हाथ बंधे हुए थे। इससे पुलिस ने इसे सीधे हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान आदित्यपुर निवासी राहुल के रूप में की गई है, जो दो दिन पहले अपने चाचा के घर कल्याण नगर आया था। शव की स्थिति और हाथ बंधे होने से पुलिस को आशंका है कि उसे पहले बंधक बनाया गया, प्रताड़ित किया गया और फिर हत्या कर नाले में फेंक…
