जमशेदपुर। समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने PM JANMAN तथा DMFT मद से निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के कार्यों को 15 फरवरी 2026 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिन क्षेत्रों में आचार संहिता लागू नहीं है, वहाँ सभी परियोजनाओं के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका/सहायिका के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्रों में निर्मित शौचालय…
Author: News Desk
जमशेदपुर करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर के वाणिज्य संकाय द्वारा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू), अलीगढ़ के कंप्यूटर विज्ञान विभाग के सहयोग से आयोजित “ऑनलाइन शिक्षण हेतु ई-कंटेंट विकास” विषय पर एक सप्ताह की राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन पर साकची परिसर सभागार में भव्य समारोह आयोजित हुआ। सप्ताह भर चलने वाली इस कार्यशाला को झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत झारखंड उच्च शिक्षा परिषद (JHEC) द्वारा प्रायोजित तथा पंजाब एंड सिंध बैंक द्वारा सह-प्रायोजित थी। कार्यशाला में देश के विभिन्न राज्यों से आए कुल 60 प्रतिभागियों सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षाविदों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन…
BILASPUR रेल परिचालन में संरक्षा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है । सजगता एवं बेहतर संरक्षा कार्य में सहभागिता निभाने वाले रेल संरक्षा के सजग प्रहरी कर्मचारियों का सम्मान महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा हर माह आयोजित संरक्षा बैठक के दौरान किया जाता है । इसी कड़ी में आज दिनांक 28 जनवरी 2026 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कार्यरत संरक्षा कोटि के 04 कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट एवं संरक्षा सबंधी सराहनीय कार्य निष्पादन के लिए महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के द्वारा सम्मानित किया गया । आज की बैठक में सम्मानित होने वाले रेल कर्मचारियों में कृष्ण…
HAJIPUR रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु धनबाद और टाटानगर के मध्य चलने वाली गाड़ी सं. 13301/13302 धनबाद-टाटानगर-धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस का टर्मिनल परिवर्तन किया जा रहा है । 05 फरवरी, 2026 से स्वर्ण रेखा एक्सप्रेस टाटानगर के बजाए आदित्यपुर स्टेशन परिचालित की जाएगी जिसका विवरण निम्नानुसार है – 05 फरवरी, 2026 से टर्मिनल परिवर्तन के उपरांत गाड़ी सं. 13301 धनबाद-आदित्यपुर स्वर्णरेखा एक्सप्रेस धनबाद से 05.30 बजे प्रस्थान कर पूर्व निर्धारित समय एवं स्टेशनों पर रूकते हुये 12.05 बजे आदित्यपुर पहुँचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 13302 आदित्यपुर-धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस आदित्यपुर से 15.35 बजे प्रस्थान कर पूर्व निर्धारित समय एवं स्टेशनों…
BILASPUR दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत तुमसर स्टेशन पर रेलवे परिचालन को अधिक सुचारु, सुरक्षित एवं दक्ष बनाने की दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है । राजनांदगांव–कलमना तीसरी रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत तुमसर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है । राजनांदगांव–कलमना तीसरी रेल लाइन परियोजना 228 किलोमीटर लंबी राजनांदगांव–कलमना तीसरी रेल लाइन परियोजना को वर्ष 2015-16 में स्वीकृति प्रदान की गई थी । ₹3544 करोड़ की लागत से विकसित की जा रही इस परियोजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 तक कुल 217 किलोमीटर…
जमशेदपुर . डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जमशेदपुर में बुधवार को प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में एक सफल ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर शहर एवं आसपास के लगभग 10 प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया और भावी शिक्षकों को रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किए. प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान करीब 60 विद्यार्थियों ने साक्षात्कार प्रक्रिया में हिस्सा लिया. विद्यार्थियों को विद्यालय प्रतिनिधियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद का अवसर मिला, जिससे वे अपनी शिक्षण क्षमता, विषयगत ज्ञान, संवाद कौशल एवं व्यावसायिक दक्षता को प्रभावी रूप से प्रस्तुत कर सके. यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए करियर निर्माण की दिशा…
जमशेदपुर। एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के ह्यूमन पोटेंशियल सेंटर सामर्थ्य द्वारा ‘दिशा 2026’ के 13वें संस्करण का आयोजन किया गया. जिसमें शहर के स्कूली विद्यार्थियों की करियर काउंसलिंग की गयी. जिसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में 680 से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए, जबकि 550 से ज्यादा विद्यार्थियों और अभिभावकों ने मेले में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लिया. इस आयोजन में जमशेदपुर और आसपास के 40 से अधिक स्कूलों ने हिस्सा लिया. जिसमें चिन्मया विद्यालय, डीएवी, लोयोला स्कूल, मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, काशीडीह हाई स्कूल, डीबीएमएस समेत कई अन्य स्कूल के छात्र-छात्राएं इसमें शामिल हुए. दिशा 2026 में 35 से…
जमशेदपुर. जमशेदपुर में स्थित झारखंड राज्य के एकमात्र ज्योतिष शिक्षण संस्थान सेंटर ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल स्टडी एंड रिसर्च फॉर पब्लिक वेलफेयर द्वारा 32वें एशियाई ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक साकची स्थित होटल केनेलाइट में किया जा रहा है. तीन दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत सहित कई एशियाई देशों के ख्यातिप्राप्त ज्योतिषी भाग लेंगे. संस्थान की विशेषता यह है कि यहाँ ज्योतिष, हस्तरेखा एवं वास्तुशास्त्र की शिक्षा को वैज्ञानिक सिद्धांतों एवं सूत्रों पर आधारित पाठ्यक्रम के माध्यम से प्रदान किया जाता है, जो भारतवर्ष की किसी अन्य संस्था या विश्वविद्यालय में पढ़ाया नहीं जाता. विशेष…
Chaibasa. चाईबासा वन प्रमंडल के टोंटो और झींकपानी थाना क्षेत्र में हाथियों की आपसी भिड़ंत में एक हाथी की मौत हो गई। टोंटो थाना क्षेत्र के सागरकाट्ठा और रोंमारा गांव के बीच मृत हाथी का शव मिला। घटनास्थल से हाथी का दांत गायब पाया गया, जिससे वन विभाग में चिंता बढ़ गई है। वन विभाग के अनुसार, भिड़ंत के दौरान हाथी का एक दांत टूटकर अलग हो गया था। हालांकि, बुधवार सुबह जांच टीम के पहुंचने से पहले ही वह दांत वहां से गायब मिला। चाईबासा के वन प्रमंडल पदाधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं । वन विभाग यह…
Jamshedpur. जमशेदपुर के डोंगा घाट से घटना के 48 घंटे बाद बुधवार को 11 वर्षीय बालक अंकुश कालिंदी का शव बरामद किया गया। अंकुश 26 जनवरी को पानी में डूब गया था। बुधवार को एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद किया। यह घटना जमशेदपुर के बरीडीह क्षेत्र स्थित बजरंग चौक के डोंगा घाट में 26 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे हुई थी। बिरसानगर निवासी अंकुश कालिंदी पानी में डूब गया था। घटना की सूचना तत्काल सिदगोड़ा थाना और स्थानीय प्रशासन को दी गई थी।सूचना के बावजूद, समय पर प्रभावी खोज-बचाव अभियान शुरू नहीं हो सका।…
