Jamshedpur. मैक्सीजोन टच प्रालि कंपनी के खिलाफ शुक्रवार को जमशेदपुर में गबन का एक और मामला दर्ज किया गया। कोर्ट में शिकायतवाद के आधार पर यह मामला साकची थाने में फिल्म अभिनेता सह सांसद मनोज तिवारी, सिने स्टार गोविंदा, चंकी पांडे और शक्ति कपूर समेत कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह, उनकी पत्नी प्रियंका सिंह के साथ जमशेदपुर शाखा प्रबंधक शिव नारायण पात्रो के खिलाफ दर्ज किया गया।साकची थानेदार के अनुसार, मामला बर्मामाइंस निवासी जसपाल सिंह की ओर से दर्ज शिकायतवाद का है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्होंने मैक्सीजोन कंपनी में आठ लाख रुपये निवेश किए थे। कंपनी की ओर…
Author: News Desk
Ranchi.भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रांची निवासी महेंद्र सिंह धोनी (एमएस धोनी) को झारखंड टूरिज्म डिपार्टमेंट का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। इसे लेकर झारखंड सरकार और एमएस धोनी के बीच जल्द ही एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए इस दिशा में पहल कर रही है। एमएस धोनी जैसे वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय चेहरे के जुड़ने से झारखंड टूरिज्म की ब्रांड वैल्यू को मजबूती मिलेगी और राज्य के पर्यटन स्थलों को व्यापक पहचान मिल सकेगी। झारखंड में नेतरहाट,…
Ranchi. 7 महीने पहले इंस्पेक्टर से डीएसपी बनकर पोस्टिंग का इंतजार कर रहे चार डीएसपी स्तर के पुलिस अफसर को उनके रिटायरमेंट के ठीक 1 दिन पहले स्पेशल ब्रांच में पोस्टिंग दी गई है. डीएसपी के पद पर एक दिन की नौकरी करने के बाद चारों डीएसपी सेवानिवृत हो जाएंगे.झारखंड में 7 माह पूर्व 60 से अधिक पुलिस इंस्पेक्टर को प्रमोशन देकर उन्हें डीएसपी बनाया गया था. लेकिन स्थिति यह है कि इंस्पेक्टर से बने डीएसपी स्तर के अधिकारियों को रिटायरमेंट से ठीक 1 दिन पहले पोस्टिंग दी जा रही है. 31 जनवरी को रिटायर हो रहे चार डीएसपी स्तर…
New Delhi. सोने चांदी का भाव में 31 जनवरी 2028 ( शनिवार ) को भी बड़ी गिरावट देखी गई। सोना चांदी में बनी इस क्रेश जैसी स्थिति ने निवेशकों को परेशान कर दिया। दरअसल, गुरुवार को ही MCX पर चांदी की कीमत ने 4,20,000 रुपये प्रति किलो का अपना हायर लेवल छुआ था। जो अब 2,91,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई। यानी 24 घंटे में चांदी की कीमतों में 1,29,000 की गिरावट आई है। ऐसे ही एमसीएक्स पर सोने की कीमत जो 1,80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े के करीब आ गई थी, वह अब 1,50,849 रुपये प्रति…
New Delhi. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को यूनियन बजट 2026 पेश करेंगी. इस बार बजट को लेकर निवेशकों में खास उत्साह है, क्योंकि यह दिन रविवार को पड़ रहा है. आमतौर पर शनिवार और रविवार को शेयर बाजार बंद रहते हैं, ऐसे में निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 1 फरवरी को BSE और NSE में ट्रेडिंग होगी या नहीं. साथ ही, अगर बाजार खुला रहा तो सेटलमेंट के नियम क्या होंगे, इसे लेकर भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने साफ कर दिया है…
Ranchi. आयकर विभाग के छापेमारी में राइस किंग बाबा ग्रुप के ठिकानों से 1.25 करोड़ रुपये नकद मिले हैं। इसके अलावा विभिन्न ठिकानों से भारी मात्रा में जेवरात जब्त किए गए। बाबा ग्रुप की सभी संपत्तियों के मूल्य का आकलन किया जा रहा है। आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा (रांची) ने बीते गुरुवार को बाबा एग्रो और बाबा फुड प्रोसिंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के झारखंड और बिहार स्थित कु 45 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी। छापेमारी के दायरे में बाबा ग्रुप से जुड़े आढ़तिया (कमीशन एजेंट) के अलावा सीए, कंपनी के निदेशकों को भी शामिल किया गया था। छापेमारी…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को मुफ्त में बायोडिग्रेडेबल सैनेटरी पैड दिए जाएं। शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में कहा कि मेंस्ट्रुअल हेल्थ यानी मासिक धर्म स्वास्थ्य के अधिकार के तहत संविधान में दिए गए जीवन के मौलिक अधिकार का हिस्सा है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक ऐतिहासिक फैसले में मासिक धर्म स्वास्थ्य को संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत ‘जीवन के अधिकार’ का हिस्सा घोषित किया। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन…
New Delhi. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगामी एक फरवरी को लगातार नौवां बजट पेश कर देश के संसदीय इतिहास में एक नया रिकॉर्ड दर्ज करेंगी। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के दौर में पेश होने वाले इस बजट से सुधारवादी कदमों के जरिये विकास को गति मिलने की काफी उम्मीदें हैं। इस उपलब्धि के साथ ही सीतारमण पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के 10 बजट के कुल रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच जाएंगी। देसाई ने 1959-1964 के बीच छह और 1967-1969 के बीच चार बजट पेश किए थे। हालांकि, लगातार बजट पेश करने के मामले में सीतारमण सबसे आगे रहेंगी। उन्होंने पूर्व वित्त…
Ranchi. भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष आदित्य साहू ने शुक्रवार को दावा किया कि हेमंत सरकार ने ‘हार के डर’ से घोषणा की है कि नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं कराए जाएंगे। उन्होंने यह बयान यहां एक संगठनात्मक बैठक में दिया, जिसका उद्देश्य राज्य भर में 48 नगर निकायों के आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा करना था। साहू ने कहा, ‘हेमंत सरकार ने हार के डर से घोषणा की है कि चुनाव दलीय आधार पर नहीं कराए जाएंगे। मतपत्र के जरिए चुनाव कराने की घोषणा के साथ-साथ राज्य सरकार ने प्रशासनिक रूप से चुनावों को प्रभावित…
Jamshedpur.बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया से 13 जनवरी को हुए युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण कांड ने न केवल जमशेदपुर बल्कि पूरे कोल्हान क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे। हालांकि, जमशेदपुर पुलिस की तत्परता, तकनीकी दक्षता और अंतरराज्यीय समन्वय के चलते महज दो सप्ताह के भीतर इस कांड का सफल उद्भेदन कर लिया गया। पुलिस ने अपहृत कैरव गांधी को सकुशल बरामद करते हुए अपहरण में शामिल छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। 13 जनवरी की दोपहर बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच…
