जमशेदपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), एनआईटी जमशेदपुर द्वारा 31 जनवरी 2025 को टीएसजी में श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना तथा छात्रों एवं समाज में निःस्वार्थ सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में अत्यंत उत्साहजनक सहभागिता देखने को मिली, जिसमें 358 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ, जो प्रतिभागियों की मजबूत मानवीय प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस कार्यक्रम की शोभा एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार एवं डीन (छात्र कल्याण) प्रो. आर. पी. सिंह की गरिमामयी…
Author: News Desk
जमशेदपुर: बिष्टुपुर बाजार उप डाकघर के उप डाकपाल अजीत कुमार कुईला की सेवानिवृत्ति पर सिंहभूम मंडल के डाक कर्मचारियों एवं पूर्व कर्मचारी नेताओं द्वारा एक भव्य एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने श्री कुईला के कर्तव्यनिष्ठ कार्यकाल और उनके अदम्य साहस की सराहना की। विपरीत परिस्थितियों में बने मिसाल: वर्ष 2008 से नसों की गंभीर बीमारी से जूझने के बावजूद श्री अजीत कुमार कुईला ने कभी हार नहीं मानी। उनके समर्पण का ही परिणाम रहा कि आवंटित लक्ष्यों की प्राप्ति में उनका डाकघर पूरे सिंहभूम मंडल में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहा।…
रांची झारखण्ड को औद्योगिक शक्ति बनाने के साथ-साथ यहां के मानव संसाधन को सशक्त करने के उद्देश्य से जिंदल फाउंडेशन ने राज्य सरकार के साथ शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में व्यापक साझेदारी का प्रस्ताव रखा है। इसके लिए लंदन में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में उच्च स्तरीय डेलीगेशन को फाउंडेशन ने अपनी ‘अभिरुचि की अभिव्यक्ति’ Expression of Interest प्रस्तुत की है। इन क्षेत्रों में होगी सरकार से साझेदारी 1. सार्वजनिक नीति और जलवायु परिवर्तन पर शोध: पूर्वी भारत की चुनौतियों को केंद्र में रखते हुए, जिंदल फाउंडेशन पब्लिक पॉलिसी, कानून और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर शैक्षणिक…
बिलासपुर, रेल अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण तथा ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुचारु परिचालन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में नई रेल लाइनों के निर्माण, दोहरीकरण तथा तृतीय एवं चतुर्थ रेल लाइन परियोजनाओं पर तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में बिलासपुर–झारसुगुड़ा रेलखंड के मध्य लगभग 206 किलोमीटर लंबी विद्युतीकृत चौथी रेल लाइन परियोजना को चरणबद्ध रूप से पूर्ण किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत कोतरलिया–रायगढ़–किरोड़ीमल नगर–भूपदेवपुर स्टेशनों के मध्य 26.1 किलोमीटर लंबी नई विद्युतीकृत चौथी रेल लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इंटरलॉकिंग सहित…
हाजीपुर: इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों की सुविधा के मद्देनजर दानापुर मंडल के चम्पापुर हाल्ट, सालिमपुर बिहार हाल्ट, करौटा, मंझौलीग्राम हाल्ट, बुद्धदेवचक यादवनगर हाल्ट/स्टेशनों पर गाड़ी सं. 63221/22 मोकामा-पटना-मोकामा मेमू एवं 53203/04 झाझा-दानापुर-झाझा फास्ट पैसेंजर का 02.02.2026 से 28.02.2026 तक 01 मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है – 1. गाड़ी सं. 63221 मोकामा-पटना मेमू पैसेंजर 06.17/06.18 बजे चम्पापुर हाल्ट, 06.24/06.25 बजे सालिमपुर बिहार हाल्ट, 06.27/06.28 बजे करौटा, 06.30/06.31 बजे मंझौलीग्राम हाल्ट एवं 06.42/06.43 बजे बुद्धदेवचक यादवनगर हाल्ट पर रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी । 2. गाड़ी सं. 63222 पटना-मोकामा मेमू पैसेंजर 18.51/18.52 बजे बुद्धदेवचक…
Saraikela.सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक संगठित चोर गिरोह “कालू सरदार गैंग” का उद्भेदन करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन विधि विरुद्ध किशोरों को निरुद्ध किया गया है। जानकारी के अनुसार, राजनगर के बांकसाई स्थित मोबाइल रिपेयरिंग दुकान एवं मेडिकल दुकान से नगद रुपये, मोबाइल, ब्लूटूथ, हेडफोन आदि की चोरी की घटना दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावाँ के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान एवं…
Jamshedpur. मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुट्टू कावेरी रोड स्थित उर्मिला देवी के मकान में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से लगी आग कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले चुकी थी। देखते ही देखते घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, अनाज, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य घरेलू सामग्री जलकर राख हो गए। राहत की बात यह रही कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, ताला तोड़कर आग बुझाने की कोशिश की और…
Jamshedpur. जमशेदपुर के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। सोनारी एयरपोर्ट से कोलकाता और भुवनेश्वर के लिए संचालित IndiaOne Air की विमान सेवा आगे भी जारी रहेगी। केंद्र सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत कंपनी के लाइसेंस नवीकरण को मौखिक स्वीकृति दे दी है। अब केवल औपचारिक लिखित आदेश का इंतजार है। टाटा स्टील ने भी अपने एयरपोर्ट से विमानों के परिचालन के लिए सहमति दे दी है। गौरतलब है कि 10 जनवरी को राउरकेला में विमान दुर्घटना के बाद सेवाएं प्रभावित हुई थीं, लेकिन कंपनी ने नया 9-सीटर कैरावेन विमान ऑर्डर कर दिया है, जो…
Ranchi. झारखंड के गुमला जिले के पांच गांवों में हाथियों के हमले से लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, इन ग्रामीण इलाके में 18 हाथियों का एक झुंड घूम रहा है। उन्होंने बताया कि गुमला के अनुमंडल अधिकारी द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) की धारा 163 के तहत जारी निषेधाज्ञा 30 जनवरी से 15 फरवरी तक भरनो थाना क्षेत्र के सुपा, मालगांव, मोरगांव, बुढीपाट और महुआटोली गांवों में प्रभावी रहेगी। गुमला के संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) अहमद बिलाल ने बताया, ‘‘लोग हाथियों के…
Jamshedpur. कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर–2 निवासी लैला कुमारी अपने दो मासूम बेटों आर्यन कुमार और हर्षित कुमार के साथ रहस्यमय तरीके से लापता हो गई हैं। लापता महिला के परिजनों ने इस संबंध में कदमा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बीती शाम लैला कुमारी अपने दोनों बच्चों को लेकर रामनगर छह नंबर रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिजनों ने पूरी रात रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन तीनों का कोई सुराग नहीं मिल सका। शुक्रवार…
