New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में रविवार को वित्त वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट को मंजूरी दे दी गई। इस मंजूरी के बाद, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में अपना नौवां रिकॉर्ड बजट पेश कर रही हैं। यह बजट वैश्विक अनिश्चितताओं और निर्यात में शिथिलता के बीच पेश किया जा रहा है। यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के तीसरे कार्यकाल का तीसरा बजट है। सीतारमण ने 2019 में पेश अपने पहले बजट में दशकों से बजट दस्तावेजों को ले जाने के लिए इस्तेमाल होने वाले…
Author: News Desk
New Delhi. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की जनवरी महीने में कुल बिक्री सालाना आधार पर 47 प्रतिशत बढ़कर 71,066 इकाई हो गई। कंपनी ने जनवरी 2025 में कुल 48,316 वाहनों की बिक्री की थी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लिमिटेड ने रविवार को बयान में कहा कि पिछले महीने घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 70,222 इकाई रही जो जनवरी 2025 की 48,076 इकाइयों की तुलना में 46 प्रतिशत अधिक है।
Jamshedpur. सीतारामडेरा थाना पुलिस ने भुइयांडीह के छायानगर ह्यूमपाइप क्षेत्र में तीन दिनों के भीतर दो अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी की घटनाओं का सफल उद्भेदन किया है. पुलिस ने इस मामले में पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनमें ह्यूमपाइप इंद्रानगर निवासी गुर्जर भुइयां, गौरव भुइयां उर्फ चोटी भुइयां, घोल्टू भुइयां, सोनू भुइयां और गणेश भुइयां शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपी पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और इनके खिलाफ सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में चोरी, लूट, गृहभेदन और ट्रेलर गाड़ी के तार काटने जैसे कई मामले दर्ज रह चुके हैं. यह सभी आरोपी पूर्व…
Jamshedpur. जमशेदपुर के सभी निजी स्कूलों के वैन चालकों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है. वैन चालक संघ ने जिला डीसी, एसएसपी और डीएसपी को मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि हड़ताल से छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. संघ के अनुसार, बिरसानगर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका के कहने पर चालक ने कुछ बच्चों को घर छोड़ दिया था. दो दिन बाद स्कूल ने चालक को बुलाकर सुबह से शाम तक बैठाया और फिर उसके खिलाफ पोस्को एक्ट का केस दर्ज कर जेल भेज दिया. संघ का…
Chakardharpur. चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया शनिवार दोपहर बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए। मेघाहातुबुरु साइडिंग के पास उनके विशेष पांच कोच वाले सैलून (निरीक्षण यान) के दुर्घटनाग्रस्त होने से रेल महकमे में हड़कंप मच गया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत डीआरएम तरुण हुरिया अधिकारियों की टीम के साथ निरीक्षण के लिए निकले थे। दोपहर करीब 12:30 बजे जैसे ही सैलून मेघाहातुबुरु साइडिंग के समीप पहुंची। एक जोरदार आवाज और भीषण झटके के साथ ट्रेन अचानक रुक गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झटका इतना तेज था कि सैलून के अंदर मौजूद अधिकारी और कर्मचारी बुरी तरह सहम गए। हादसे के…
Adityapur. नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आदित्यपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुख्यात महिला ड्रग तस्कर डॉली परवीन (43 ) को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह कार्रवाई आदित्यपुर थाना कांड संख्या 303/2025 के तहत की गई है। डॉली परवीन आदित्यपुर की मुस्लिम बस्ती (एच रोड) की रहने वाली है और लंबे समय से पुलिस की निगरानी में थी। उल्लेखनीय है कि इसी मामले में पुलिस पहले ही 208 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपियों शाहबाज खान (आदित्यपुर), मो। समीर उर्फ मो। आयान…
Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखण्ड सरकार के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की दावोस और यूनाइटेड किंगडम यात्रा के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। इन वैश्विक निवेश संवादों के फलस्वरूप राज्य के औद्योगिक विकास को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह जिंदल समूह की ओर से झारखण्ड में स्टील, परमाणु ऊर्जा और सौर ऊर्जा क्षेत्रों में 70,000 करोड़ से अधिक के चरणबद्ध निवेश का प्रस्ताव मिला है। यूनाइटेड किंगडम में आयोजित बैठकों के दौरान, समूह से परमानेंट रिप्रेजेंटेटिव और अन्य सदस्यों की ओर से प्रस्तावित निवेशों से संबंधित लेटर ऑफ इंटेंट झारखण्ड सरकार के…
जमशेदपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को अपना लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश कर देश की आर्थिक दिशा तय करेंगी। वैश्विक अनिश्चितताओं और बदलते आर्थिक परिदृश्य के बीच प्रस्तुत होने वाला यह बजट कई मायनों में ऐतिहासिक और बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए भाजपा जमशेदपुर महानगर ने भी विशेष तैयारियां की हैं। रविवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में बड़े स्क्रीन पर बजट का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के तमाम वरीय नेतागण, जिला पदाधिकारी, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्षगण, कार्यकर्ता एवं…
DHANBAD: धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है | इसी क्रम में आज दिनांक 31.01.26 को सुनियोजित कार्यक्रम के तहत धनबाद रेलवे मजिस्ट्रेट एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग)/धनबाद की उपस्थिति में धनबाद-चन्द्रपुरा रेलखंड में मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान के साथ-साथ धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया | इस जांच अभियान के परिणामस्वरूप 866 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे | इस दौरान उनसे 5,18,205 रूपए जुर्माने…
जमशेदपुर: सड़क सुरक्षा माह गतिविधियों के रूप में, टाटा स्टील ने आज जमशेदपुर के सीएफई (CFE) ऑडिटोरियम में मीडिया कर्मियों के लिए एक सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन किया। इस सत्र में शहर भर के 30 से अधिक मीडिया पेशेवरों ने हिस्सा लिया। जागरूकता सत्र का संचालन नीरज कुमार सिन्हा, चीफ सेफ्टी, टाटा स्टील द्वारा किया गया। उन्होंने सभी के लिए सुरक्षित सड़कें सुनिश्चित करने हेतु जिम्मेदार सड़क व्यवहार और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने सड़क सुरक्षा के प्रमुख पहलुओं पर प्रकाश डाला, जिसमें वाहनों की फिटनेस जांच, हेलमेट और सीट बेल्ट…
