Ranchi. नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए पुलिस मुख्यालय आइजी अभियान डॉ माइकल राज एस ने सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखा है. इसमें कहा गया है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए जिलों में अतिरिक्त बलों की आवश्यकता है. इसके साथ ही अतिरिक्त होमगार्ड के जवानों को भी चुनाव ड्यूटी में लगाने के लिए इसकी समीक्षा की जाये. प्रत्येक जिला के स्तर पर चुनाव के दौरान कुल अतिरिक्त कितने बलों की आवश्यकता होगी, इसकी समीक्षा कर पुलिस मुख्यालय को एक…
Author: News Desk
Jamshedpur. साकची, बिष्टुपुर, सोनारी और कदमा में नक्शा विचलन और बिना अनुमति निर्माण करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) सोमवार से शहर के 24 चिन्हित अवैध भवनों को ध्वस्त करने का अभियान शुरू करेगी. इससे पहले, प्रशासन ने नक्शा विचलन कर बनाए गए 24 भवन मालिकों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह का समय दिया था कि वे खुद अवैध हिस्से को तोड़ लें। हालांकि, निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बावजूद किसी भी मालिक ने स्वयं निर्माण नहीं हटाया। शनिवार को संबंधित क्षेत्रों में माइकिंग कराकर…
जमशेदपुर। जनसंघ काल से भारतीय जनता पार्टी को सींचने वाले एवं जमशेदपुर में भाजपा के आधार स्तंभ रहे वरिष्ठ नेता एवं जुगसलाई निवासी महेश चंद्र शर्मा का रविवार को पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जुगसलाई स्थित शिव घाट पर उनके बड़े पुत्र शशि भूषण जोशी ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान पूरा माहौल गमगीन था जहां बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। अंतिम संस्कार से पूर्व स्व. महेश चंद्र जोशी के पार्थिव शरीर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन समेत कई वरिष्ठ…
दपूमरे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर–दुर्ग रेल खंड पर क्षमता विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दिनांक – 31 जनवरी 2026 को तुमसर रोड स्टेशन यार्ड में तीसरी लाइन का सफलतापूर्वक कमीशनिंग किया गया। इस उपलब्धि से नागपुर–दुर्ग खंड पर रेल कनेक्टिविटी और अधिक सुदृढ़ होगी तथा यात्री एवं मालगाड़ी परिचालन की दक्षता में उल्लेखनीय सुधार आएगा। यह संपूर्ण कार्य निर्माण विभाग, नागपुर द्वारा निष्पादित किया गया। कमीशनिंग से पूर्व सभी आवश्यक इंजीनियरिंग, सिग्नलिंग एवं ओएचई (OHE) से संबंधित कार्यों को मौजूदा रेलवे नियमों, मानकों एवं सुरक्षा निर्देशों के अनुरूप पूर्ण कर परीक्षण किया गया।…
जमशेदपुर। सोनारी के लोग समस्याओं के मकड़जाल में फंसे हुए हैं। रविवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिल्ड्रन पार्क में आयोजित एक बैठक में यह बात सामने आई। मनमानी का भाड़ा वसूलना, साफ-सफाई, सफाईकर्मियों की घोर किल्लत, दारू, सट्टा और ब्राउन शुगर का धंधा जैसी समस्याओं पर बैठक में मनन हुआ। यह बैठक जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा की पहल पर आयोजित की गई थी। बैठक में लोगों ने बताया कि सोनारी में निर्मित सामुदायिक भवन की कोई एक शुल्क नहीं है। जिसके मन में जो आया, वही शुल्क बता दिया। लेना है तो लो…
जमशेदपुर | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 को भारतीय उद्योग जगत से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इस कड़ी में एस. के. बेहरा, वाइस चेयरमैन RSB Global एवं पूर्व चेयरमैन CII Eastern Zone, ने बजट को दूरदर्शी और परिवर्तनकारी बताया है। विनिर्माण को वैश्विक पहचान की दिशा एस. के. बेहरा ने कहा कि बजट 2026-27 भारतीय विनिर्माण क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाई तक ले जाने का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है। एक उद्योग पेशेवर के रूप में उन्होंने कहा कि यह बजट राजकोषीय अनुशासन और बुनियादी ढांचे के विकास के बीच संतुलन बनाता है,…
जमशेदपुर। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत केंद्रीय बजट का सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI) ने स्वागत करते हुए इसे आर्थिक अनुशासन, आत्मनिर्भर भारत, आधारभूत संरचना विकास और जनकल्याण की दिशा में एक संतुलित एवं दूरदर्शी बजट बताया है। चैम्बर का मानना है कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ व्यापार और उद्योग जगत के लिए नए अवसर पैदा करेगा। चैम्बर भवन में बजट का लाइव टेलीकास्ट इस अवसर पर बिष्टुपुर स्थित चैम्बर भवन में केंद्रीय बजट का लाइव टेलीकास्ट आयोजित किया गया, जिसमें SCCI के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।…
जमशेदपुर। पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट को जनता के साथ छल बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकासोन्मुख नहीं, बल्कि आम लोगों की उम्मीदों को ठगने वाला बजट है। विधायक संजीव सरदार ने कहा कि जनता को उम्मीद थी कि सरकार कम से कम पुराने वादों को किसी नए रूप में सामने रखेगी, लेकिन बजट पूरी तरह खोखला साबित हुआ है। न तो पूर्व में किए गए वादों का कोई उल्लेख है और न ही आम जनता को राहत देने वाली कोई नई घोषणा।…
जमशेदपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लगातार नौंवी बार केंद्रीय बजट पेश किया। इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय पर बजट का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में नेतागण, पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू मुख्यरूप से मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पूरे बजट भाषण को ध्यानपूर्वक सुना और बजट की विभिन्न विशेषताओं को जन जन तक पहुंचाने का…
-आदित्य साहू और सरयू राय के बीच हुई बातचीत -संगठनात्मक, सामाजिक आधार, जनसमर्थन एवं कार्यकर्ता बल वाला हो एनडीए उम्मीदवार -पत्नी को ढाल बनाकर बन्ना गुप्ता निर्लज्जता से मेयर का चुनाव लड़ रहे हैं जमशेदपुर। जनता दल (यू) ने मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर दावा किया है। जदयू ने भारतीय जनता पार्टी से आग्रह किया है कि एनडीए उम्मीदवार के नाते मानगो मेयर की सीट जनता दल (यू) के लिए छोड़ दी जाए ताकि जदयू इस सीट पर एनडीए उम्मीद्वार के रूप में अपना प्रत्याशी दे सके। जनता दल (यू) के पास इसके लिए एक से अधिक…
