Ranchi.केंद्रीय बजट से झारखंड को एक और मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल की ‘निम्हांस 2.0’ की सौगात मिली है। उद्घाटन के बाद रांची में स्थापित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान उत्तर भारत का सबसे बड़ा मेंटल हेल्थ अस्पताल होगा। निम्हांस 2.0 के खुलने के बाद रांची में तीन मानसिक स्वास्थ्य संस्थान हो जाएंगे। रांची मेंटल हेल्थ का हब बन जायेगा। रांची देश का इकलौता ऐसा शहर बन जाएगा जहां मानसिक स्वास्थ्य और न्यूरो-साइंसेज के तीन विश्वस्तरीय संस्थान एक साथ काम करेंगे। वर्तमान में रांची में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकियाट्री (CIP) और रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो-साइकियाट्री एंड एलाइड साइंसेज पूर्व से…
Author: News Desk
Karachi. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के अपने बहुप्रतीक्षित ग्रुप लीग मुकाबले के बहिष्कार के फैसले की रविवार को औपचारिक घोषणा कर दी लेकिन सरकार ने सात फरवरी से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के बाकी मैचों में राष्ट्रीय टीम की भागीदारी को मंजूरी दे दी है। यह एक ऐसा कदम, जिसके दूरगामी असर पड़ने की संभावना है। सरकार के एक आधिकारिक बयान के माध्यम से दिए गए इस निर्णय को बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने से जुड़ा एक राजनीतिक विरोध माना जा रहा है। विश्व निकाय ने सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश के भारत से…
Ranchi. झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन ने रविवार को केंद्रीय बजट की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि इसमें राज्य की उपेक्षा की गई है, जबकि भाजपा की प्रदेश इकाई ने इसे 2047 तक विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक दूरदर्शी कदम बताया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) महासचिव और पार्टी के प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे ने आरोप लगाया कि बजट में राज्य को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया। उन्होंने आरोप लगाया, ‘झारखंड के खनिज देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते…
New Delhi.. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश करते हुए लोकलुभावन घोषणाओं से परहेज किया और ‘सुधार एक्सप्रेस’ को जारी रखते हुए वैश्विक डेटा केंद्रों के लिए ‘कर छूट’ और कृषि एवं पर्यटन क्षेत्रों को प्रोत्साहन का प्रस्ताव रखा। हालांकि, बजट में वायदा एवं विकल्प खंड में प्रतिभूति सौदा कर बढ़ाये जाने से शेयर बाजार लगभग दो प्रतिशत तक लुढ़क गया। बीएसई सेंसेक्स 1,547 अंक टूटा जबकि एनएसई निफ्टी में 495 अंक की गिरावट आई। सीतारमण ने संसद में कुल 53.5 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश करते हुए छोटे उद्यमों एवं…
Ranchi. असम के तिनसुकिया में आयोजित आदिवासी महासभा में रविवार को सीएम हेमंत सोरेन शामिल हुए. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज देश के विभिन्न हिस्सों में आदिवासी समाज को अपने हक-अधिकार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर असम में रहने वाले आदिवासियों की मदद के लिए पूरा झारखंड खड़ा रहेगा. आदिवासी समाज की एकजुटता ही हमारी पहचान है. झारखंड या असम के किसी भी आदिवासी पर अत्याचार होता है, तो न सिर्फ झारखंड, बल्कि पूरे देश के आदिवासी एकजुट होकर इसका विरोध करेंगे. आज आदिवासी समाज राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और बौद्धिक…
Ranchi. सीआईडी ने फर्जी निवेश और ट्रेडिंग ऐप के जरिए एक व्यक्ति से धोखाधड़ी कर 2.07 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में पश्चिम बंगाल से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अभिषेक बेरा (26) के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के घोला थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरागुच्छा का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने 16 दिसंबर को यहां साइबर थाने में मामला दर्ज कराया था। झारखंड सीआईडी की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शिकायतकर्ता को फर्जी वित्तीय संस्थानों के नाम पर फर्जी निवेश व ट्रेडिंग ऐप के माध्यम…
Ranchi. नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए पुलिस मुख्यालय आइजी अभियान डॉ माइकल राज एस ने सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखा है. इसमें कहा गया है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए जिलों में अतिरिक्त बलों की आवश्यकता है. इसके साथ ही अतिरिक्त होमगार्ड के जवानों को भी चुनाव ड्यूटी में लगाने के लिए इसकी समीक्षा की जाये. प्रत्येक जिला के स्तर पर चुनाव के दौरान कुल अतिरिक्त कितने बलों की आवश्यकता होगी, इसकी समीक्षा कर पुलिस मुख्यालय को एक…
Jamshedpur. साकची, बिष्टुपुर, सोनारी और कदमा में नक्शा विचलन और बिना अनुमति निर्माण करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) सोमवार से शहर के 24 चिन्हित अवैध भवनों को ध्वस्त करने का अभियान शुरू करेगी. इससे पहले, प्रशासन ने नक्शा विचलन कर बनाए गए 24 भवन मालिकों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह का समय दिया था कि वे खुद अवैध हिस्से को तोड़ लें। हालांकि, निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बावजूद किसी भी मालिक ने स्वयं निर्माण नहीं हटाया। शनिवार को संबंधित क्षेत्रों में माइकिंग कराकर…
जमशेदपुर। जनसंघ काल से भारतीय जनता पार्टी को सींचने वाले एवं जमशेदपुर में भाजपा के आधार स्तंभ रहे वरिष्ठ नेता एवं जुगसलाई निवासी महेश चंद्र शर्मा का रविवार को पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जुगसलाई स्थित शिव घाट पर उनके बड़े पुत्र शशि भूषण जोशी ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान पूरा माहौल गमगीन था जहां बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। अंतिम संस्कार से पूर्व स्व. महेश चंद्र जोशी के पार्थिव शरीर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन समेत कई वरिष्ठ…
दपूमरे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर–दुर्ग रेल खंड पर क्षमता विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दिनांक – 31 जनवरी 2026 को तुमसर रोड स्टेशन यार्ड में तीसरी लाइन का सफलतापूर्वक कमीशनिंग किया गया। इस उपलब्धि से नागपुर–दुर्ग खंड पर रेल कनेक्टिविटी और अधिक सुदृढ़ होगी तथा यात्री एवं मालगाड़ी परिचालन की दक्षता में उल्लेखनीय सुधार आएगा। यह संपूर्ण कार्य निर्माण विभाग, नागपुर द्वारा निष्पादित किया गया। कमीशनिंग से पूर्व सभी आवश्यक इंजीनियरिंग, सिग्नलिंग एवं ओएचई (OHE) से संबंधित कार्यों को मौजूदा रेलवे नियमों, मानकों एवं सुरक्षा निर्देशों के अनुरूप पूर्ण कर परीक्षण किया गया।…
