New Delhi. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश केंद्रीय बजट 2026-27 में सीमा शुल्क में कटौती की घोषणा की। इससे 17 कैंसर की दवाओं के साथ-साथ सात दुर्लभ बीमारियों के लिए विशेष चिकित्सकीय आवश्यकताओं वाली दवाओं एवं खाद्य पदार्थों के साथ-साथ ‘माइक्रोवेव ओवन’ में उपयोग होने वाले कलपुर्जों की कीमत भी कम हो जाएगी। आयातित सस्ते छाते, एटीएम/कैश डिस्पेंसर जैसी कुछ वस्तुएं मूल सीमा शुल्क में वृद्धि के कारण महंगी हो जाएंगी। सस्ती होने वाली वस्तुएं- *कैंसर की दवाएं *सात दुर्लभ बीमारियों से संबंधित विशेष चिकित्सा प्रयोजनों के लिए दवाएं, औषधियां और खाद्य पदार्थ *व्यक्तिगत उपयोग…
Author: News Desk
Mumbai. वायदा सौदों पर प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) बढ़ाने का बजट में प्रस्ताव रखे जाने के बाद रविवार को घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 1,547 अंक लुढ़क गया जबकि निफ्टी 495 अंक टूटकर बंद हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण में वायदा एवं विकल्प खंड में एसटीटी को बढ़ाने का ऐलान बाजार को पसंद नहीं आया और यह बहुत तेजी से नीचे चला गया। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती बढ़त गंवाते हुए दोपहर के कारोबार में 2,370.36 अंक यानी 2.88 प्रतिशत की भारी गिरावट…
Ranchi. राजधानी रांची में खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी कई बसों में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते 6 बसें इसकी चपेट में आ गईं और जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। लोगों ने काफी देर तक मशक्कत कर आग बुझाने की कोशिश की, फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया गया. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना खादगढ़ा टीओपी क्षेत्र की बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस स्टैंड में खड़ी एक बस से अचानक धुआं…
New Delhi. केंद्रीय बजट 2026-27 को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने दूरदर्शी और भरोसा बढ़ाने वाला बताते हुए कहा कि यह बजट आर्थिक वृद्धि को गति देने के साथ-साथ वित्तीय अनुशासन बनाए रखने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी के अनुसार, वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच यह बजट भारत की विकास यात्रा को स्थिर और मजबूत दिशा देता है। एमएसएमई क्षेत्र को लेकर उन्होंने कहा कि एसएमई विकास कोष, बेहतर ऋण सुविधा, डिजिटल भुगतान व्यवस्था और सरल अनुपालन प्रक्रियाओं से छोटे और मझोले उद्योगों को लाभ और रोजगार सृजन को बल मिलेगा। खनन क्षेत्र से…
Jamshedpur. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए रविवार को कहा कि इससे गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं और छात्रों के जीवन स्तर में सुधार होगा। सोरेन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि यह व्यापक, सर्वव्यापी और समावेशी बजट, विकसित भारत के निर्माण की दिशा में मोदी सरकार के दूरदर्शी दृष्टिकोण के लिए एक खाका के रूप में काम करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह बजट गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, छात्रों और आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाएगा। यह प्रत्येक परिवार को पर्याप्त संसाधन और कमाई के अवसर प्रदान करेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि…
Jamshedpur. परसुडीह थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कीताडीह रेलवे हॉस्पिटल के पीछे छापामारी कर एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेख यासीन उर्फ बब्बन के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने उसके पास से 2.070 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, शेख यासीन गांजे की तस्करी और सप्लाई के धंधे में लंबे समय से संलिप्त था। बरामद गांजा वह किसी को सप्लाई करने के लिए ले जा रहा था। परसुडीह थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी…
New Delhi. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि आयकर अधिनियम 2025 को एक अप्रैल से लागू किया जाएगा और इसके नियम तथा ‘टैक्स रिटर्न’ फॉर्म जल्द ही अधिसूचित किए जाएंगे। एक अप्रैल से आयकर अधिनियम 2025 लागू हो जाएगा, जो छह दशक पुराने कर कानून का स्थान लेगा। बजट 2026-27 में कर कानूनों में किए गए बदलावों को इस नए कानून में शामिल किया जाएगा। सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में अपने बजट भाषण में कहा, ‘‘इसे (प्रत्यक्ष कर संहिता) रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया और आयकर अधिनियम, 2025 पहली अप्रैल, 2026 से प्रभावी होगा। सरलीकृत…
New Delhi. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को नगर निगम द्वारा 1,000 करोड़ रुपये से अधिक के एकल बॉन्ड जारी करने पर 100 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन का प्रस्ताव रखा। वित्त मंत्री ने सरकारी सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों को मजबूत करने के तहत आरईसी लिमिटेड (पूर्व में ग्रामीण विद्युतीकरण निगम) और पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) के पुनर्गठन की भी घोषणा की। मंत्री ने ‘विकसित भारत के लिए बैंकिंग’ पर एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि देश के बैंकिंग क्षेत्र की विशेषता मजबूत बैलेंस शीट और ऐतिहासिक रूप से उच्च लाभप्रदता है। उन्होंने अपने…
New Delhi. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के हर जिले में एक बालिका छात्रावास स्थापित करने की रविवार को घोषणा की। देश में 700 से अधिक जिले हैं। सीतारमण ने पशु चिकित्सा महाविद्यालयों, अस्पतालों और जांच प्रयोगशालाओं के लिए ऋण से जुड़ी पूंजीगत सब्सिडी सहायता योजना का भी प्रस्ताव रखा।मंत्री ने आयुष औषधालयों और औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं के उन्नयन तथा गुजरात के जामनगर में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के पारंपरिक चिकित्सा केंद्र की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि केंद्र प्रमुख औद्योगिक ‘लॉजिस्टिक’ केंद्रों के आसपास के क्षेत्रों में पांच विश्वविद्यालय टाउनशिप के लिए भी सहायता प्रदान करेगा। वित्त…
Mumbai. केंद्रीय बजट 2026-27 पेश होने से पहले रविवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में सीमित उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ करने के बाद, 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स उतार-चढ़ाव से गुजरा और 13 अंक चढ़कर 82,282.82 अंक पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी मामूली बढ़त के साथ खुलने के बाद 7.90 अंक फिसलकर 25,312.75 अंक पर आ गया। केंद्रीय बजट 2026-27 आज संसद में पेश किया जा रहा है. सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से सन फार्मा के शेयर में करीब तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स,…
