Chaibasa. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को सेरंगसिया पहुंच कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की , उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि अपनी आने वाली पीढ़ी को, अपने बच्चों को अवश्य पढ़ाएं। ताकि अपने पैरों पर खड़ा हो सकें। शिक्षा के अभाव में हमारे बौद्धिक और शैक्षणिक रूप से कमजोर होने से लोग हमें दिग्भ्रमित करते हैं, कमजोर करते हैं। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों जज, वकील, आइएएस और आईपीएस बनाने को कहा । मुख्यमंत्री सोमवार को टोटों प्रखंड के सेरेंगसिया में शहीद दिवस के अवसर पर सभा को संबोधित कर रहे थे । मौके पर सोरेन…
Author: News Desk
Jamshedpur. दुबई में कथित तौर पर वेतन न मिलने के कारण कठिनाइयों का सामना कर रहे झारखंड के विभिन्न जिलों के लगभग 14 प्रवासी श्रमिकों ने राज्य सरकार से उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की अपील की है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। राज्य प्रवासी नियंत्रण प्रकोष्ठ की टीम लीडर शिखा लाकरा ने बताया कि उन्हें गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिलों के 14 प्रवासी श्रमिकों के बारे में जानकारी मिली है, जिन्होंने एक वीडियो भेजकर आरोप लगाया है कि निजी कंपनी ने उन्हें वेतन नहीं दिया है और उन्हें जबरन अतिरिक्त समय (‘ओवरटाइम’) तक काम करने के…
Jamshedpur.जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन के बैनर तले ब्लू स्कोप पार्किंग परिसर में ट्रेलर चालकों और मालिकों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान यूनियन ने सरकार और संबंधित कंपनियों पर गंभीर आरोप लगाए। यूनियन का कहना है कि सरकार द्वारा ट्रेलर चालकों के लिए जो वेतन और सुविधाओं के मापदंड तय किए गए हैं, उनका खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। निर्धारित मानकों के अनुसार न तो चालकों को पूरा वेतन दिया जा रहा है और न ही उन्हें अन्य मूलभूत सुविधाएं मिल पा रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि चालकों के वेतन से मेडिकल सुविधा…
Jamshedpur.परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा गोविंदपुर के बजरंग नगर में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय मासूम बच्चे की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवम केवरतो के रूप में हुई है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार रात अचानक यह सूचना फैली कि बस्ती का एक बच्चा कुएं में गिर गया है। खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। तुरंत इसकी जानकारी…
Jamshedpur. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में चल रहे बड़े विकास कार्यों का सीधा असर अब टाटानगर से होकर गुजरने वाली और आसपास चलने वाली कई ट्रेनों पर दिखने लगा है. पटरियों और ढांचे को मजबूत करने के लिए लिए गए इस ब्लॉक के कारण कई गाड़ियां रद्द, कुछ शॉर्ट टर्मिनेट और कुछ बदले मार्ग से चलाई जाएंगी. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ये सभी बदलाव ट्रैक नवीनीकरण और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए किए जा रहे हैं, ताकि आने वाले समय में ट्रेनों का संचालन और ज्यादा सुरक्षित और समय पर हो सके. रेलवे ने यात्रियों से…
Chaibasa. सीएम हेमंत सोरेन असम के तिनसुकिया से लौट कर रविवार को देर शाम रांची पहुंच गये. सोमवार को मुख्यमंत्री चाईबासा होते हुए दुमका के लिए प्रस्थान करेंगे. श्री सोरेन सेरेंगेसिया शहीद दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए दिन के 12 बजे चाईबासा पहुचेंगे. मौके पर दो सौ योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. साथ ही 1450 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे. कार्यक्रम के बाद वह दुमका जायेंगे. मुख्यमंत्री दुमका में होने वाले झामुमो के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे. सोमवार को मुख्यमंत्री दुमका में ही रात्रि विश्राम करेंगे.
Dhanbad. नगर निकाय चुनाव की राजनीतिक सरगर्मी के बीच रविवार देर रात सिंह मेंशन में बमबाजी की घटना सामने आई है. घटना की सूचना मिलने के बाद सीटी एसपी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस द्वारा सबसे पहले सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई. पुलिस सिंह मेंशन में लगे सीसीटीवी की डीवीआर अपने साथ ले गई है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार रात के करीब 11:30 से 12 बजे के बीच बाइक सवार अपराधियों के द्वारा बमबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है. अपराधियों ने दो बम फेंके, जिसमें से एक…
Medninagar. पलामू जिले के पांकी की आसेहार पंचायत के कुसड़ी गांव पुरानी बथान टोला में डायन-बिसाही के शक में दंपती और उनके बेटे की हत्या कर दी गयी. मृतकों में विजय भुइंया, पत्नी कलिया देवी और छोटू भुइंया शामिल हैं. वहीं पुत्री ममता और बहू नीतू देवी गंभीर रूप से घायल हो गयीं. घटना रविवार की सुबह करीब छह बजे की है. हत्याकांड के बाद आरोपी प्रमोद भुइयां व रवींद्र भुइयां भाग गये. दोनों आरोपी सगे भाई हैं और उनको अपने पिता महेश भुइयां की मौत के पीछे डायन बिसाही किये जाने का शक था. घायलों को पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य…
Bhuvaneshvar. संबलपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस का एक आरक्षित डिब्बा रविवार को तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन में नहीं जोड़ा जा सका, जिससे ओडिशा के संबलपुर रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, जब ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची, तो एसी थ्री-टियर कोच में टिकट बुक कराने वाले 57 यात्री अपना डिब्बा नहीं ढूंढ पाए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस घटना की पुष्टि करते हुए रेलवे ने एक बयान में कहा, तकनीकी खराबी के कारण, एक आरक्षित कोच (बीई2) को ट्रेन संख्या 20809 से नहीं जोड़ा जा सका। प्रभावित यात्रियों को ट्रेन में मौजूद टीटीई ने अन्य…
Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 302 अंक चढ़कर 81,024.94 अंक पर और एनएसई निफ्टी 59.25 अंक की बढ़त के साथ 24,884.70 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से अदाणी पोर्ट्स, लार्सन एंड टुब्रो, एशियन पेंट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इटर्नल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड और एचडीएफसी बैंक के शेयर में तेजी रही। वहीं ट्रेंट, टाइटन, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर नुकसान में रहे। केंद्रीय बजट 2026-27 पेश होने के बाद रविवार को बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स रविवार को 1,546.84 अंक…
