Author: News Desk

Jamshedpur. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट में झारखंड में रेलवे परियोजनाओं को गति देने के लिए 7,536 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि इस राज्य में 63,470 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं का काम जारी है। वैष्णव ने कहा, ‘झारखंड को 12 से अधिक वंदे भारत और चार अमृत भारत ट्रेन आवंटित की गई हैं। राज्य में दो और अमृत भारत ट्रेन चलाने की योजना पर काम जारी है। प्रस्तावित दो अमृत भारत ट्रेन में से एक…

Read More

Jajpur. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ‘पिंड दान’ अनुष्ठान करने के लिए मंगलवार सुबह ओडिशा के जाजपुर जिले में बिरजा मंदिर पहुंचीं। मुर्मू ने अपने पूर्वजों की आत्माओं की शांति के लिए मंदिर परिसर में स्थित पवित्र तालाब ‘नवी गया’ में ‘पिंड दान’ किया। पौराणिक कथाओं के अनुसार, राक्षस गयासुर का भगवान विष्णु द्वारा वध किए जाने के बाद उसका शरीर तीन भागों में विभाजित हो गया। उसका सिर बिहार के गया में, उसके पैर आंध्र प्रदेश के पीठापुरम में और नाभि ओडिशा के जाजपुर में गिरी। ‘पिंड दान’ अनुष्ठान शुरू करने से पहले मुर्मू ने 13वीं शताब्दी के इस मंदिर में…

Read More

Jamshedpur. झारखंड में कक्षा 10 की वार्षिक बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होगी। कक्षा 10 की परीक्षाओं के लिए लगभग 4.23 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है, जो 1,232 केंद्रों पर आयोजित की जा रही हैं और 757 केंद्रों पर हो रहीं कक्षा 12 की परीक्षाओं के लिए 3.24 लाख से अधिक छात्र पंजीकृत हैं। कक्षा 10 की परीक्षा सुबह नौ बजकर 45 मिनट से अपराह्न एक बजे तक होगी जबकि कक्षा 12 की परीक्षा का समय दोपहर दो…

Read More

Mumbai. भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर सहमति बनने के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त तेजी देखी गई। इस समझौते के तहत वाशिंगटन भारतीय वस्तुओं पर जवाबी शुल्क को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 3,656.74 अंक चढ़कर 85,323.20 पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 1,219.65 अंक की बढ़त के साथ 26,308.05 पर पहुंच गया। बाद में दोनों सूचकांकों ने अपनी बढ़त को आगे बढ़ाया। सेंसेक्स 4,205.27 अंक या 5.14 प्रतिशत बढ़कर 85,871.73 पर पहुंच गया।…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर में नक्शा विचलन कर बनाए गए भवनों के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट के निर्देश पर शुरू की गई कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल रोक लगा दी है। यह कार्रवाई सोमवार से जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) की ओर से शुरू की गई थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शहर के भवन मालिकों और बिल्डरों ने राहत की सांस ली है। सोमवार सुबह से ही जेएनएसी हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन में सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुटा था। प्रशासन ने शहर के करीब दो दर्जन से अधिक ऐसे भवनों की सूची तैयार कर ली थी,…

Read More

Jamshedpur.जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए नीलोफर हुसैन ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिससे पूरे इलाके में चुनावी माहौल नजर आया। समर्थकों की भारी भीड़ और जोश से यह साफ दिखा कि नीलूफर हुसैन को जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में नीलोफर हुसैन ने कहा कि उन्होंने कभी किसी पद पर न रहते हुए भी हमेशा आम जनता की सेवा की है। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क के दौरान लोगों से जो आशीर्वाद और…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर में स्कूल वैन चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का सोमवार को मिला-जुला असर देखने को मिला। पांच वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में एक स्कूल वैन चालक की गिरफ्तारी के विरोध में शुरू की गई.  इस हड़ताल में वैन चालकों की एकजुटता पूरी तरह नजर नहीं आई। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर टेल्को क्षेत्र में देखा गया, जहां अधिकांश स्कूल वैन नहीं चलीं। इसके कारण कई स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति प्रभावित रही और अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ अभिभावक बच्चों को निजी वाहनों से स्कूल छोड़ने को मजबूर हुए, जबकि कई छात्रों…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत टोल ब्रिज के पास 3 जनवरी की रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई थी, जब ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी को कार से धक्का मारकर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह, अंकित मुखी और आदित्य मुखी के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वे…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। साकची थाना क्षेत्र से लापता हुए एक नाबालिग बच्चे को पुलिस ने महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता को सौंप दिया है। इस सफल कार्रवाई की जानकारी सिटी डीएसपी अकरम रज़ा ने पत्रकारों को दी। डीएसपी अकरम रज़ा ने बताया कि सीतारामडेरा निवासी अनिल कुमार सिंह का पुत्र 9 जनवरी को साकची स्थित एक दुकान के पास से अचानक लापता हो गया था। बच्चे के लापता होने की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक…

Read More

Jamshedpur.सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूडीह ग्वाला बस्ती में अवैध विदेशी शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर उत्पाद विभाग, पूर्वी सिंहभूम की टीम ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि बाबूडीह ग्वाला बस्ती इलाके में अवैध रूप से विदेशी शराब का भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर गठित टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी करते हुए एक स्थान से भारी मात्रा में शराब जब्त की। शराब को अवैध रूप से बाजार…

Read More