सरायकेला-खऱसावा। जिले के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने आज समाहरणालय भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका (आम) निर्वाचन–2026 से संबंधित गठित कोषांगों के कार्यों के साथ-साथ नियमित कार्यालयीय कार्यों की भी गहन समीक्षा की गई। स्वच्छता और कार्यालयीन अनुशासन पर विशेष जोर निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कार्यालयों में साफ-सफाई, पंजियों व अभिलेखों के संधारण, प्रकाश एवं पंखों की व्यवस्था, खिड़कियों-पर्दों की स्थिति सहित समग्र कार्यालयीन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने सभी कार्यालयों में नियमित सफाई, अनावश्यक कचरे के समुचित निष्पादन, डस्टबिन की उपलब्धता, टूटी खिड़कियों की मरम्मति और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था…
Author: News Desk
जमशेदपुर । नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर आजसू पार्टी ने अपना रुख साफ कर दिया है। आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने मंगलवार को घोषणा करते हुए कहा कि जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह और मानगो नगर निगम मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी संध्या सिंह को आजसू पार्टी का पूर्ण और औपचारिक समर्थन रहेगा। भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को आजसू का खुला समर्थन कन्हैया सिंह ने कहा कि आजसू पार्टी दोनों प्रत्याशियों को तन-मन-धन से सहयोग करेगी और उनकी जीत सुनिश्चित कराने के लिए संगठन पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगा।…
जमशेदपुर। मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) पूरी तरह एकजुट नजर आ रहा है। मंगलवार को साकची स्थित एक होटल में एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में एनडीए के सभी घटक दलों की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार एवं भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में मानगो…
सीएसएमटी स्टेशन के पुनर्विकास के दौरान प्लेटफॉर्म 16 और 17 बंद रहने के कारण 12810 हावड़ा- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) एक्सप्रेस दादर स्टेशन में समाप्त होगी। रायपुर मध्य रेलवे द्वारा द्वारा किए जा रहे स्टेशन के पुनर्विकास के संबंध में सीएसएमटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 16 और 17 पर 85 दिनों के लिए विशेष यातायात और बिजली अवरोधों के दौरान ट्रेन का अल्प विराम करने का निर्णय लिया है। दिनांक 30 जनवरी 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक गाड़ी संख्या 12810 हावड़ा -छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) एक्सप्रेस दादर स्टेशन में समाप्त होगी। 02 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिरिक्त…
जमशेदपुर। आसन्न मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक अनुशासन और एकजुटता का संदेश दिया है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने मंगलवार को जिला पदाधिकारियों के साथ मानगो स्थित अविनाश सिंह राजा एवं उनकी धर्मपत्नी ज्योति सिंह व भाजपा नेता शिवप्रकाश शर्मा के आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने संगठन द्वारा मानगो नगर निगम चुनाव के मद्देनजर लिए गए निर्णय से सभी को अवगत कराया और संगठनहित में मेयर पद पर ज्योति सिंह एवं चंचल शर्मा से दावेदारी को वापस लेने और उनसे मेयर हेतु नामांकन ना करने…
हाजीपुर: मुख्यालय, हाजीपुर में 06 रेलकर्मियों ने पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह से मुलाकात की तथा अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया । महाप्रबंधक ने संबंधित विभागों को प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए निर्धारित समय सीमा में केस निष्पादन के निर्देश दिए। विदित हो कि रेलकर्मियों की विभागीय समस्याओं के निष्पादन के उद्देश्य से महाप्रबंधक से मुलाकात हेतु प्रत्येक मंगलवार का दिन निर्धारित किया गया है। इसके लिए रेलकर्मी अपना नाम पूर्व में कार्मिक विभाग में पंजीकृत करवाकर मंगलवार को महाप्रबंधक से मुलाकात कर अपनी समस्याएं उनके सामने रख सकते हैं ।
Patna. अपराध की दुनिया से राजनीति में आए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता अनंत कुमार सिंह को बिहार विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ दिलाने के लिए मंगलवार को जेल वाहन से सदन लाया गया। मोकामा से विधायक सिंह को पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव से पहले गिरफ्तार किया गया था। उन्हें प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर दुलार चंद यादव की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यादव, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के स्थानीय उम्मीदवार का समर्थन कर रहा था। सिंह को अब तक जमानत नहीं मिल सकी है। उन्हें पैरोल पर विधानसभा आने की अनुमति दी गई…
New Delhi. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘क्रप्रोमाइज्ड’ (दबाव में) किया जा चुका है, इसलिए उन्होंने अमेरिका के साथ व्यापार समझौता किया है। उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री ने इस समझौते के माध्यम से देश को ‘‘बेच दिया है’’ तथा इस बात से डरे हुए हैं कि उनकी ‘छवि का गुब्बारा’ कहीं फूट न जाए। राहुल गांधी ने कहा, किसी न किसी कारण नरेन्द्र मोदी जी ने उस समझौते पर हस्ताक्षर कर दिया…मोदी जी पर भयंकर दबाव है। मोदी जी…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने गोपनीयता नीति को लेकर 213.14 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने के भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के आदेश के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक और व्हाट्सऐप को मंगलवार को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां ‘डेटा साझा करने के नाम पर नागरिकों की निजता के अधिकार से खिलवाड़ नहीं कर सकतीं। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जयमाल्या बागची एवं न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की पीठ ने कहा कि वह नौ फरवरी को अंतरिम आदेश पारित करेगी। शीर्ष अदालत ने आदेश दिया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय…
New Delhi सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण रोधी कानूनों की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली ‘नेशनल काउंसिल ऑफ चर्चेज इन इंडिया’ (एनसीसीआई) की नयी याचिका पर केंद्र के साथ-साथ झारखंड सहित 12 राज्यों को नोटिस जारी किया. एनसीसीआई द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा के जरिये दाखिल इस जनहित याचिका में धर्मांतरण रोधी कानूनों के क्रियान्वयन पर तत्काल रोक लगाने का अनुरोध किया गया है. प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने एनसीसीआई की दलीलों पर संज्ञान लेते हुए केंद्र तथा 12 राज्य सरकारों से चार सप्ताह के भीतर जवाब तलब किया. प्रधान न्यायाधीश ने नयी जनहित याचिका को…
