Author: News Desk

हाजीपुर गया जं. के मेजर रिडेवलपमेंट कार्य हेतु प्लेटफॉर्म सं. 2/3 पर 05.02.2026 से 21.03.2026 तक 45 दिनों का ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया जिनका विवरण निम्नानुसार है – परिचालन रद्द की गयी ट्रेनें – 1. गाड़ी सं. 53213/53214 पटना-गया-पटना पैसेंजर – 05.02.26 से 21.03.26 तक परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें – 1. दिनांक 05.02.26 से 21.03.26 तक पटना से खुलने वाली गाड़ी सं. 13243 पटना-भभुआ रोड इंटरसिटी पटना-आरा-सासाराम-भभुआ रोड के रास्ते चलायी जाएगी । 2. दिनांक 05.02.26 से 21.03.26 तक भभुआ रोड से खुलने वाली गाड़ी सं. 13244…

Read More

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में भाजपा एवं एनडीए समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ आज चार फरवरी को नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ जमशेदपुर पूर्वी के भाजपा विधायक पूर्णिमा दास साहू, जमशेदपुर पश्चिम के जेडीयू विधायक सरजू राय, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंहा, पूर्व विधायक मेनका सरदार, आजसू के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, जिला परिषद सदस्य कविता परमार समेत भाजपा के वरीय नेता अभय सिंह, योगेश मल्होत्रा, काली शर्मा ,सतवीर सिंह सुमो, श्याम सिंह, अमर सिंह समेत अन्य कई वरीय…

Read More

Chaibasa. चक्रधरपुर–सोनुआ मार्ग पर रात 12:30 बजे से 01:30 बजे के बीच बिना वैध चालान के अवैध रूप से बालू परिवहन करते हुए तीन हाईवा एवं दो डंपर वाहन को प्रशासन द्वारा जब्त किया गया। जब्त किए गए वाहनों में हाईवा JH 06L 3272, हाईवा JH 05 BZ 3932, हाईवा OD 09A 6361, डंपर संख्या JH 05F 3261, डंपर JH 05Y 1734 शामिल हैं. इन सभी वाहनों में लगभग 2500 CFT बालू लदा हुआ पाया गया। कार्रवाई की गई, जहां अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट, चक्रधरपुर के निर्देश पर वाहनों को जब्त कर चक्रधरपुर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। जब्त…

Read More

Ranchi. झारखंड के पलामू जिले में जादू टोने के संदेह में एक दंपति और उनके बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, यह हत्याकांड पिछले सप्ताह पांकी थाना क्षेत्र के कुसडी गांव में हुआ था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “हमने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रमोद भुइयां (26) और रवींद्र भुइयां (30) के रूप में हुई है।” उन्होंने कहा, हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। अधिकारी ने बताया कि मामले की पूछताछ के…

Read More

Jamshedpur. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन के पहले सत्र की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट आज, 4 फरवरी को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। अभ्यर्थियों ने अपने लॉगिन विवरण के माध्यम से उत्तरों का मिलान शुरू कर दिया है।नियमों के मुताबिक, यदि किसी छात्र को किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वे 6 फरवरी की रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से अपना चैलेंज दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। जमशेदपुर के विशेषज्ञों का कहना है कि शहर के छात्रों ने इस बार गणित और…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) द्वारा नीट-पीजी 2025-26 में दाखिले के लिए पात्रता कट-ऑफ पर्सेंटाइल में भारी कमी करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर बुधवार को केंद्र और अन्य से जवाब मांगा। न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आलोक अराधे की पीठ ने भारत सरकार, एनबीईएमएस, राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) और अन्य को नोटिस जारी किए हैं। मामले की अगली सुनवाई छह फरवरी को होगी। देश भर में 18,000 से अधिक स्नातकोत्तर मेडिकल सीट खाली रहने के कारण बोर्ड ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-पीजी) 2025 प्रवेश के लिए पात्रता…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के मानगो नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा समेत एनडीए समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह ने मंगलवार को भारी जनसमर्थन और उत्साह के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. उनके पति और भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक नीरज सिंह भी साथ थे. नामांकन से पूर्व उन्होंने अपने मानगो स्थित आवास से निकलकर क्षेत्र के वरिष्ठजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा हनुमान मंदिर एवं शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना कर नामांकन यात्रा का शुभारंभ किया. इसके पश्चात साकची आमबगान से प्रारंभ हुई नामांकन यात्रा विशाल जनसैलाब के रूप में उपायुक्त कार्यालय तक पहुंची. सभा को संबोधित करते हुए…

Read More

Chaibasa. झारखंड के 18 वर्षीय माओवादी ने मंगलवार को ओडिशा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी की पहचान उम्बलन होनहागा उर्फ प्रभु के रूप में हुई, जो भाकपा (माओवादी) के स्थानीय गुरिल्ला दस्ते (एलजीएसएम) का सदस्य था। वह झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के हलामूली गांव का निवासी है। अधिकारी ने बताया कि उसका गांव सरंडा आरक्षित वन के अंदर स्थित है, जहां नक्सली अक्सर किराने का सामान और अन्य वस्तुओं के लिए आते थे। पश्चिमी रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बृजेश राय ने कहा,…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों को शुक्रवार को प्रसारित होने वाले विशेष ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम को देखने के लिए मंगलवार को आमंत्रित किया, जिसमें भारत के युवाओं की रोचक बातचीत और सामूहिक भावना देखने को मिलेगी। प्रधानमंत्री ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के माध्यम से युवा छात्रों से बातचीत करते हैं। इस वर्ष, परीक्षार्थियों के साथ संवाद सत्र गुजरात के देवमोगरा, तमिलनाडु के कोयंबटूर, छत्तीसगढ़ के रायपुर, असम के गुवाहाटी और दिल्ली में सात, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर आयोजित किए गए। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘हमेशा की तरह, अपने…

Read More

Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी ने बुधवार को शुरुआती कारोबार में पिछले दिन की तेज बढ़त को बरकरार रखते हुए सकारात्मक दायरे में कारोबार किया। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद विदेशी निवेश एवं सकारात्मक बाजार माहौल से बाजारों में तेजी आई हालांकि, आईटी शेयर में आई भारी गिरावट ने तेजी को सीमित कर दिया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 68.49 अंक चढ़कर 83,816.96 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 51.90 अंक की बढ़त के साथ 25,779.45 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी के शेयर सबसे…

Read More