Author: News Desk

Mumbai. वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोरी के बीच तीन सत्र की तेजी के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 278.72 अंक टूटकर 83,538.97 अंक पर और एनएसई निफ्टी 94.15 अंक फिसलकर 25,681.85 अंक पर पहुंच गया। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार करता हुआ सात पैसे मजबूत होकर 90.40 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह बढ़त कंपनियों की डॉलर की मांग और निवेशकों द्वारा भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की पुष्टि की प्रतीक्षा के बीच देखी गई। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स,…

Read More

Bokaro. बोकारो जिले में एक आदिवासी लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार को पेटारवार थाना क्षेत्र में हुई, जब लड़की घर पर अकेली थी और उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इस सिलसिले में जितेंद्र यादव नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पेटारवार के सर्किल इंस्पेक्टर (सीआई) शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया, “आरोपी बिहार के रोहतास जिले का रहने वाला है और एक सड़क निर्माण कंपनी में वाहन चालक का काम करता…

Read More

New Delhi. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की जारी कवायद में बुधवार को हस्तक्षेप करने का आग्रह किया ताकि ‘लोकतंत्र की रक्षा की जा सके।’ उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य को निशाना बनाया जा रहा है और इसके लोगों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। ममता बनर्जी बुधवार को उच्चतम न्यायालय में बहस करने वाली पहली मौजूदा मुख्यमंत्री बन गईं। उच्चतम न्यायालय ने बनर्जी की याचिका और किसी सेवारत मुख्यमंत्री द्वारा उसके समक्ष प्रस्तुत दलीलों पर गौर किया और कहा, ‘‘पात्र व्यक्तियों को मतदाता सूची में…

Read More

New Delhi. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच नोकझोंक देखने को मिली जब संसद परिसर में कांग्रेस नेता ने उन्हें ‘गद्दार’ कहकर संबोधित किया और उसके जवाब में बिट्टू ने कांग्रेस नेताओं को ‘देश के दुश्मन’ बताया। यह घटना संसद के मकर द्वार के निकट घटी, जब वहां वर्तमान बजट सत्र की शेष अवधि से निलंबित किए गए आठ विपक्षी सांसद प्रदर्शन कर रहे थे। कांग्रेस के नेता रह चुके बिट्टू संसद भवन में प्रवेश कर रहे थे और वह टिप्पणी करते सुने गए कि ये (प्रदर्शन कर रहे सांसद) जंग जीतकर…

Read More

Dhanbad. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को केंद्र सरकार पर राज्य के प्रति ‘सौतेला व्यवहार’ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक सुनियोजित रणनीति के तहत झारखंड को जानबूझकर गरीब और कमजोर बनाए रखा गया है। धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 54वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा, केंद्र का झारखंड के प्रति नजरिया सौतेला रहा है। हमें अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। मैंने ठान लिया है कि अपने हक के लिए हमें कानूनी लड़ाई भी लड़नी पड़ी, तो हम पीछे नहीं हटेंगे।मुख्यमंत्री ने…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने बाल विवाह को रोकने की दिशा में सोनारी के आदर्श सेवा संस्थान के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। अपने बिष्टुपुर स्थित आवास/कार्यालय से बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाने के बाद उन्होंने कहा कि बाल विवाह अपराध है। इसे रोकने के लिए कई कानून बनाए गए हैं। इन कानूनों का फायदा तब होगा, जब लोगों को बाल विवाह की बुराईयों के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने आदर्श सेवा संस्थान द्वारा किये जा रहे कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की और बताया कि संस्थान घाटशिला में बाल विवाह मुक्ति रथ निकाल…

Read More

चाईबासा। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन आज पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो प्रखंड अंतर्गत सेरेंगसिया घाटी पहुंचे, जहाँ उन्होंने वीर पोटो हो समेत कोल विद्रोह के अमर बलिदानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर जम कर निशाना साधा। वीर शहीदों को नमन करने के बाद पूर्व सीएम ने उनके बलिदान को याद करते हुए कहा कि जिस जल, जंगल, जमीन एवं परंपराओं की रक्षा के लिए हमारे पूर्वजों ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ विद्रोह किया, वह आज भी संकट में है। झारखंड की गठबंधन सरकार को आदिवासी विरोधी बताते हुए उन्होंने कहा कि इस…

Read More

जमशेदपुर।नगरपालिका (आम) चुनाव–2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शहरी निकाय क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर रही। अंतिम दिन मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत के अध्यक्ष/महापौर पद के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपने नामांकन प्रपत्र दाखिल किए। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मानगो नगर निगम के महापौर पद के लिए कुल 16, जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 10 तथा चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 4 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। अंतिम दिन कितने नामांकन हुए नामांकन के अंतिम दिन—…

Read More

सरायकेला-खरसावां |  विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में ग्रामीण समुदायों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल की शुरुआत की गई। आरएसबी फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘Cancer Screening on Wheels’ सेवा के तहत मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग यूनिट को हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्रों की ओर रवाना किया गया। यह यूनिट दूरदराज़ इलाकों में रहने वाले लोगों तक समय पर कैंसर जांच की सुविधा पहुँचाएगी। सरायकेला-खरसावां जिले के आरएसबी ट्रांसमिशन्स (इंडिया) लिमिटेड, यूनिट-1 परिसर (गम्हरिया) में आयोजित कार्यक्रम में कंपनी के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री एस. के. बेहरा तथा हेड-सीएसआर एवं आरएसबी फाउंडेशन की निदेशक श्रीमती प्रियंका…

Read More

धनबाद: आज मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र द्वारा धनबाद-पतरातु रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत पतरातु रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पतरातु रेलवे यार्ड, गुड्स शेड, फुट ओवर ब्रिज (एफओबी), प्लेटफॉर्म तथा स्टेशन परिसर में उपलब्ध विभिन्न संरचनाओं एवं यात्री सुविधाओं का अवलोकन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन पर स्वच्छता, संरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधा संबंधी कार्यों तथा परिचालन व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की तथा संबंधित शाखाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पतरातु विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL),…

Read More