Chatra. भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला आयुष पदाधिकारी राम प्रकाश वर्मा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, राम प्रकाश वर्मा टंडवा में पदस्थापित आयुष चिकित्सक डॉ. प्रिया कुमारी से बतौर रिश्वत यह राशि ले रहा था। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को मौके पर ही दबोच लिया। यह कार्रवाई एसपी आरिफ एकराम के नेतृत्व में गठित एसीबी की विशेष टीम ने की। गिरफ्तारी के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की पूछताछ जारी…
Author: News Desk
Chaibasa.चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अब तक 8 उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। जबकि अध्यक्ष पद के लिए 11 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा है। मंगलवार को झामुमो समर्थित प्रत्याशी नितिन प्रकाश ने नामांकन पत्र दाखिल किया। शहर के सेनटोला से उनके द्वारा नामांकन यात्रा निकल गई, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता शामिल हुए। गाजा बाजा के साथ नामांकन यात्रा निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय पहुंची और फिर नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इस दौरान नितिन प्रकाश के साथ झामुमो के जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम,…
Jamshedpur. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। इस दौरान नागरिकों द्वारा दुकान आवंटन, पेंशन भुगतान, रोड, पारिवारिक विवाद, मनरेगा से संबंधित, स्कूल फीस, और जमीन का म्यूटेशन, विद्यालय परिसर में जल का जमाव, मंइयां सम्मान योजना का लाभ, पेयजल, आर्म्स लाइसेंस समेत जनहित, बिजली से जुड़ी अन्य समस्याओं एवं मांगों से संबंधित लगभग 45 आवेदन समर्पित किए गए। उपायुक्त द्वारा सभी नागरिकों की समस्याओं को क्रमवार सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों…
Jamshedpur. जन वितरण प्रणाली के तहत घोड़ाबांधा स्थित सरकारी सस्ते गल्ला दुकान पर राशन कार्डधारियों का गुस्सा भड़क गया. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 3-4 माह से अंगूठा लगवाने के बावजूद राशन नहीं मिल रहा.दुकान अभिमन्यु कुमार सिंह (लाइसेंस नंबर 32840.357.2021.10) द्वारा संचालित है. लाभार्थियों का कहना है कि हर माह बायोमेट्रिक सत्यापन होता है, किंतु राशन वितरण नहीं. उन्होंने मार्केटिंग ऑफिसर (एमओ) और दुकानदार की मिलीभगत का आरोप लगाया. इस लापरवाही से गरीब परिवार भुखमरी का शिकार हो रहे हैं. आक्रोशित कार्डधारियों ने दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने तथा उच्चस्तरीय जांच की मांग की.
Ranchi.झारखंड सरकार ने शब-ए-बारात के अवसर पर राज्य के सरकारी कर्मियों के लिए अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में कर्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा मंगलवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार, राज्य सरकार के सभी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान तथा सार्वजनिक उपक्रम बुधवार (4 फरवरी) को बंद रहेंगे। यह अवकाश राज्यभर में लागू होगा। लेकिन परीक्षा पर शब-ए-बारात की छुट्टी का असर नहीं होगा। बुधवार को निर्धारित तिथि में जैक बोर्ड की परीक्षा केंदों में बोर्ड परीक्षा होगी।
New Delhi. भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा से उत्साहित घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को बड़ी छलांग लगाई. सेंसेक्स 2,073 अंक उछल गया, जबकि निफ्टी ने 639 अंक चढ़ गया, जिससे निवेशकों की पूंजी एक ही कारोबारी सत्र में 12.10 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स समझौते की घोषणा के बाद 4,205.27 अंक यानी 5.14 प्रतिशत तक चढ़कर 85,871.73 अंक पर पहुंच गया था। हालांकि, ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली होने से अंत में यह 2,072.67 अंक यानी 2.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,739.13 अंक पर बंद हुआ। दिग्गज कंपनियों में बढ़त के बीच मझोली और…
Jamshedpur. भारत की दिग्गज स्टील निर्माता कंपनी टाटा स्टील ने अपने अंतरराष्ट्रीय कारोबार को मजबूती देने के लिए एक बड़ा वित्तीय कदम उठाया है। कंपनी ने अपनी सिंगापुर स्थित पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, टी स्टील होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (टीएसएचपी) में 5,754.67 करोड़ रुपये (625.75 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का भारी-भरकम पूंजी निवेश किया है। टाटा स्टील का यह कदम उसके वैश्विक परिचालन को सुव्यवस्थित करने और विदेशी ईकाईयों की वित्तीय सेहत सुधारने की रणनीति का हिस्सा है। गौरतलब है कि कंपनी ने साल 2025 में भी टीएसएचपी में कई चरणों में पूंजी निवेश किया था। यह पूरा अधिग्रहण सेबी के…
Jamshedpur. बिष्टुपुर के सर्किट हाउस क्षेत्र से 13 जनवरी को हुए चर्चित उद्यमी कैरव गांधी अपहरण मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में घायल तीन अपराधियों समेत कुल चार आरोपियों को मंगलवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जेल भेजे गए आरोपियों में अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य गुड्डू सिंह नालंदा (बिहार) निवासी, मो. इमरान उर्फ आमिर नालंदा, रमीज रजा: नालंदा, उपेंद्र सिंह गया शामिल है। इससे पहले 30 जनवरी को पुलिस गिरोह के दो अन्य सदस्यों, मोहन प्रसाद और अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज…
जमशेदपुर। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने मंगलवार को मानगो नगर निगम के मेयर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। यह नामांकन केवल एक औपचारिक राजनीतिक प्रक्रिया नहीं रहा, बल्कि सादगी, विश्वास, संघर्ष और सेवा-भाव की एक भावनात्मक यात्रा का प्रतीक बन गया। सम्मान और विश्वास का भावुक क्षण नामांकन से पहले उनके आवास पर एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जब बन्ना गुप्ता ने स्वयं कार का दरवाज़ा खोलकर सुधा गुप्ता को विदा किया। यह पल पारिवारिक सम्मान और वर्षों से चली आ रही जनसेवा की साझी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आस्था…
JAMSHEDPUR। सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में प्रभावी और सराहनीय कार्य करते हुए जमशेदपुर जिला ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सड़क सुरक्षा माह के दौरान उत्कृष्ट कार्यों एवं सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाने के लिए जमशेदपुर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान के माध्यम से जिले में पूरे माह व्यापक स्तर पर संचालित सड़क सुरक्षा अभियान के तहत किए गए सतत और समन्वित प्रयासों की सराहना की गई। जागरूकता अभियानों का दिखा सकारात्मक असर सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिले भर में विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन…
