Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Municipal Election News : मानगो मेयर के लिए 16, जुगसलाई अध्यक्ष के लिए 10 और चाकुलिया में 4 उम्मीदवार मैदान में
    Breaking News

    Jamshedpur Municipal Election News : मानगो मेयर के लिए 16, जुगसलाई अध्यक्ष के लिए 10 और चाकुलिया में 4 उम्मीदवार मैदान में

    News DeskBy News DeskFebruary 4, 2026Updated:February 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।
    नगरपालिका (आम) चुनाव–2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शहरी निकाय क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर रही। अंतिम दिन मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत के अध्यक्ष/महापौर पद के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपने नामांकन प्रपत्र दाखिल किए।

    निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मानगो नगर निगम के महापौर पद के लिए कुल 16, जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 10 तथा चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 4 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है।

    अंतिम दिन कितने नामांकन हुए

    नामांकन के अंतिम दिन—

    • मानगो नगर निगम में महापौर पद के लिए 11 उम्मीदवारों

    • जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 4 उम्मीदवारों

      Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    • चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 1 उम्मीदवार
      ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

    मानगो नगर निगम: 16 मेयर प्रत्याशी

    मानगो नगर निगम के महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल करने वालों में—
    सुधा गुप्ता, कुमकुम श्रीवास्तव, जेबा कादरी, शाबाना बानो, शाइस्ता परवीन उर्फ जेबा खान, बनिता सहाय, राईमुनी सुंडी, काकोली महतो, इंदिरा सुंडी, संध्या सिंह, लक्की सिंह, पार्वती देवी, प्रतिभा रानी, सुशीला सिंह, अनिता देवी और सोनामुनी सोरेन शामिल हैं।
    इन नामों के साथ मानगो का चुनावी मुकाबला बेहद रोचक और बहुकोणीय हो गया है।

    जुगसलाई नगर परिषद: 10 अध्यक्ष प्रत्याशी

    जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए कुल 10 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है। इनमें—
    आरती चौधरी, जसप्रीत कौर, नौशीन खान, इंदू देवी, नीलूफर हुसैन, नूतन सिंह, डॉली मल्लिक, मुस्सर्रत खातून, बलबीर कौर और रिंकु सिंह शामिल हैं।
    यहां भी चुनावी मुकाबला कड़ा और दिलचस्प नजर आ रहा है।

    चाकुलिया नगर पंचायत: 4 उम्मीदवार

    चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए संध्या रानी सरदार, चन्दना मुर्मू, सोमवारी सोरेन और शिलावती टुडू ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया है।

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    आगे की चुनावी प्रक्रिया

    निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार—

    • नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी: 5 फरवरी 2026

    • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 6 फरवरी 2026

    स्क्रूटनी और नाम वापसी के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि अंतिम रूप से चुनावी मैदान में कितने प्रत्याशी शेष रहेंगे। फिलहाल, बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के उतरने से शहरी निकाय चुनावों का मुकाबला बेहद रोचक और प्रतिस्पर्धात्मक बन गया है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chakulia Nagar Panchayat election Jamshedpur Municipal Election New Jharkhand Urban Body Election Jugsalai Nagar Parishad President Election Mango Mayor Candidates List Mango Municipal Corporation Mayor Election Municipal Election 2026 Nomination Last Day Nomination Withdrawal 6 February Scrutiny Date 5 February चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव जमशेदपुर नगर निगम चुनाव जुगसलाई अध्यक्ष प्रत्याशी सूची जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव नगर निकाय चुनाव झारखंड नगरपालिका नगरपालिका चुनाव 2026 नाम वापसी 6 फरवरी नामांकन अंतिम दिन मानगो नगर निगम चुनाव मानगो मेयर चुनाव 2026 मानगो मेयर प्रत्याशी शहरी निकाय चुनाव समाचार स्क्रूटनी 5 फरवरी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group