jamshedpur।जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी में एनएसएस विभाग के तत्वावधान में एक प्रेरणादायक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे भारतवर्ष का साइकिल से भ्रमण कर देशभक्ति और राष्ट्रवाद का संदेश फैलाने वाले दीपक शर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता, साइकिल यात्री दीपक शर्मा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. किश्वर आरा एवं कुल सचिव डॉ. सलोमी कुजूर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की ओर से दीपक शर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कुलपति ने…
Author: News Desk
जमशेदपुर: पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद विधायक संजीव सरदार द्वारा लाइट सिग्नल का स्विच ऑन कर किया गया। यह बहुप्रतीक्षित मांग पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार के निरंतर और सार्थक प्रयासों से पूरी हो सकी है। ट्रैफिक सिग्नल के चालू होने से करनडीह चौक की यातायात व्यवस्था अब अधिक सुचारु और सुरक्षित हो सकेगी। यातायात व्यवस्था होगी सुगम रोज़ाना हज़ारो लोगो को मिलेगी राहत करनडीह क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक और बार-बार लगने वाले जाम से स्थानीय नागरिक, स्कूली बच्चे और राहगीर लंबे समय से परेशान थे। ट्रैफिक सिग्नल…
bilaspur रेल यात्रियों की सुविधा एवं यात्रियों की भीड़भाड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 08263/08264 बिलासपुर–चर्लपल्ली–बिलासपुर स्पेशल ट्रेन का 01 फेरे के लिए परिचालन किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से दिनांक 27 फरवरी 2026 एवं चर्लपल्ली से दिनांक 28 फरवरी 2026 को चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 04 सामान्य, 08 स्लीपर, 03 एसी-III, 01 एसी-II सहित कुल 18 कोच रहेंगे। समय-सारणी – गाड़ी संख्या 08263 बिलासपुर–चर्लपल्ली स्पेशल बिलासपुर से 08:15 बजे रवाना होकर 08:53 बजे भाटापारा, 09:55 बजे रायपुर, 10:55 बजे दुर्ग, 11:21 बजे राजनांदगांव, 11:46 बजे डोंगरगढ़, 13:00 बजे गोंदिया, 15:00…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि एमजीएम अस्पताल में पानी का घोर संकट सिर्फ और सिर्फ बन्ना गुप्ता के कारण खड़ा हुआ है। सरयू राय ने यह भी कहा कि चुनावी लाभ लेने के लिए 2024 के विधानसभा चुनाव के 15 रोज पहले उन्होंने आनन-फानन में मुख्यमंत्री से अस्पताल का उद्घाटन करवा दिया और पानी की व्यवस्था की ही नहीं। उन्होंने कहा कि अब मानगो नगर निगम में उनकी पत्नी मेयर का चुनाव लड़ रही हैं। बन्ना गुप्ता मेयरपति बनने के मूड में आ गए हैं। ऐसी स्थिति में ये अजीब लगता है कि उनसे…
DESK रेल मंत्रालय ने स्टेशनों के दीर्घकालिक पुनर्विकास के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत स्टेशनों के सुधार हेतु मास्टर प्लान तैयार करना और चरणबद्ध तरीके से उनका कार्यान्वयन करना शामिल है। मास्टर प्लान में निम्नलिखित बातें शामिल हैं: * स्टेशन और आवागमन क्षेत्रों तक पहुंच में सुधार * स्टेशन का शहर के दोनों हिस्सों से जुड़ाव * स्टेशन भवन का सुधार * प्रतीक्षा कक्षों, शौचालयों, बैठने की व्यवस्था और पानी के बूथों में सुधार * यात्री यातायात के अनुरूप चौड़े फुट ओवरब्रिज/एयर कॉनकोर्स का प्रावधान। * लिफ्ट/एस्केलेटर/रैंप की व्यवस्था * प्लेटफार्म की सतह…
Ranchi.झारखंड में सहायक आचार्य (प्राइमरी टीचर) नियुक्ति परीक्षा के परिणामों में हो रही देरी और टुकड़ों में रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया पर झारखंड हाइकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति आनंदा सेन की अदालत ने इस मामले की सुनवाई करते हुए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के सचिव को व्यक्तिगत रूप से शपथ पत्र दाखिल करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट रूप से पूछा है कि सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा (विज्ञापन संख्या 13/2023) का पूर्ण परिणाम आखिर कब तक जारी किया जाएगा? सुनवाई के दौरान अदालत ने जेएसएससी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आयोग थोड़ी-थोड़ी…
Bokaro. बोकारो जिले में बृहस्पतिवार तड़के पांच हाथियों के एक झुंड के हमले में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह घटना महुआदनार थाना क्षेत्र के बड़कीपुन्नू गांव में तड़के करीब तीन बजे हुई। बोकारो के प्रभागीय वन अधिकारी संदीप सिंदे ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, पांच हाथियों के एक झुंड ने धान की तलाश में पीड़ित परिवार के घर पर हमला किया और घर के एक हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया। जब परिवार के तीन लोगों ने जान बचाने के लिए बाहर भागने की कोशिश की, तभी हाथियों…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के टाटा-एयरबस की वडोदरा ‘असेंबली लाइन’ से रक्षा मंत्रालय को एक सैन्य परिवहन विमान की आपूर्ति किए जाने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। यह आपूर्ति वर्ष की दूसरी छमाही में की जा सकती है। एयरबस के अध्यक्ष (अंतरराष्ट्रीय) और कार्यकारी समिति के सदस्य वाउटर वान वर्श ने बुधवार को ‘सिंगापुर एयरशो’ में पत्रकारों के साथ बातचीत में यह जानकारी दी और कहा कि सैन्य परिवहन विमान ‘सी295’ टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और एयरबस के संयुक्त उद्यम वडोदरा असेंबली लाइन से निकला पहला ‘मेड इन इंडिया’ उत्पाद होगा। ‘सी295’ के…
New Delhi. सरकार ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने दुरुपयोग को रोकने के लिए 2.5 करोड़ से अधिक मृत व्यक्तियों के आधार नंबर निष्क्रिय कर दिए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि आधार दुनिया की सबसे बड़ी बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली है, जिसमें लगभग 134 करोड़ सक्रिय आधार धारक हैं। प्रसाद ने कहा, आधार डेटाबेस की लगातार सटीकता और शुद्धता बनाए रखने के लिए देशव्यापी अभियान के तहत, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने अब तक 2.5 करोड़ से ज़्यादा मृत…
Bhuvaneshvar. ओडिशा के जाजपुर जिले के जाखपुरा रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार को चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। अधिकारी ने बताया कि सुबह आठ बजकर 51 मिनट पर हुई इस घटना में किसी के घायल होने या किसी की मृत्यु होने की कोई सूचना नहीं है। रेलवे अधिकारी ने बताया कि चेन्नई से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली ट्रेन का एक वातानुकूलित (एसी) और दो सामान्य श्रेणी के डिब्बे पटरी से उतर गए। उन्होंने बताया कि स्थिति का जायजा लेने और रेल मार्ग को बहाल करने के लिए भद्रक से तुरंत एक राहत…
