Mumbai. सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के लिए औपचारिक ऋण तक पहुंच सुधारने और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने गारंटी मुक्त ऋण की सीमा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने की घोषणा की है। शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष की छठी और अंतिम द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा करते हुए गवर्नर ने कहा, “ये प्रावधान एक अप्रैल, 2026 या उसके बाद स्वीकृत या नवीनीकृत होने वाले सभी एमएसएमई ऋण पर लागू होंगे। इस संबंध में विस्तृत निर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे।” उन्होंने बताया…
Author: News Desk
New Delhi. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारतीय रेल की वित्तीय स्थिति में काफी सुधार हुआ है और अब सभी खर्च पूरी करने के बाद कुछ राजस्व अधिशेष है। वैष्णव ने प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों के उत्तर में बताया कि 2014-24 के दौरान 5.04 लाख नौकरियां सृजित की गईं, जबकि वर्तमान सरकार के तीसरे कार्यकाल में 1.5 लाख और रोजगार प्रदान किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि माल ढुलाई बढ़ाने, यात्री राजस्व सुधारने और खर्च नियंत्रण के प्रयासों से रेल की वित्तीय स्थिति मजबूत हुई है। वैष्णव…
Jamshedpur. होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए भारतीय रेल ने 1410 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की योजना बनायी है. टाटानगर से कटिहार और बक्सर के लिए टाटानगर-कटिहार-टाटानगर और टाटानगर-बक्सर-टाटानगर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गयी है. रेल प्रशासन ने बताया कि पीक सीजन में यात्रियों की संख्या में और इजाफा होने पर स्पेशल ट्रेनों की संख्या आगे भी बढ़ायी जा सकती है. रांची रेल मंडल से रांची-गोरखपुर-रांची, रांची-अजमेर-रांची और रांची-जयनगर-रांची स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. वहीं हालांकि इन ट्रेनों की समय-सारिणी अभी जारी नहीं की गयी है.रेल प्रशासन ने बताया कि जल्द ही इन ट्रेनों की समय-सारिणी…
Ranchi. छह फरवरी 2022 को शाम करीब पांच बजे रूपेश पांडेय अपने चाचा के साथ बरही में सरस्वती पूजा देखने गया था. विसर्जन जुलूस के दौरान भीड़ ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. अब चार साल पुराने बहुचर्चित रूपेश पांडेय हत्याकांड में सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत ने गुरुवार को तीन दोषियों मो असलम अंसारी उर्फ असलम उर्फ पप्पू मियां, मो कैफ और मो गुरफान को आजीवन कारावास की सजा सुनायी. तीनों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर छह-छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी.…
Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। केंद्रीय बैंक की नीतिगत घोषणा से पहले और विदेशी पूंजी की निकासी के कारण निवेशकों ने सतर्कता बरती। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 225.15 अंक टूटकर 83,088.78 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 89.25 अंक फिसलकर 25,553.55 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी और एचसीएल टेक के शेयर नुकसान में रहे। बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और बजाज फिनसर्व के शेयर लाभ में रहे। रुपया शुक्रवार को शुरुआती…
Mumbai. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को वृहद आर्थिक स्थिति और वैश्विक परिस्थितियों पर गौर करते हुए प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखा। आरबीआई के रेपो दर में यथावत रखने से आवास, वाहन और वाणिज्यिक कर्ज की मासिक किस्त जस-की-तस बने रहने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल दिसंबर 2025 तक रेपो दर में कुल 1.25 प्रतिशत की कटौती की जा चुकी है। केंद्रीय बैंक ने बीते साल फरवरी से जून तक रेपो दर में कुल एक प्रतिशत की कटौती की थी। वहीं अगस्त और अक्टूबर में मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर…
Ranchi. राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में स्थित ब्लेयर अपार्टमेंट में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। अपार्टमेंट की छठी मंजिल से गिरने के बाद बिल्डर जेडी हाइ स्ट्रीट के एमडी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जाने-माने बिल्डर अनुराग सरावगी के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, घटना के समय अनुराग सरावगी अपार्टमेंट में अकेले थे। उनकी पत्नी और बेटा किसी काम से चेन्नई गए हुए थे। देर रात अचानक अपार्टमेंट परिसर…
Chakardharpur. चक्रधरपुर रेल मंडल के टुनिया रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस में ‘हॉट एक्सल’ का समय पर पता चलने से एक बड़ा हादसा टल गया। चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि साउथ ईस्टन रेलवे जोन के चक्रधरपुर रेलवे मंडल के अंतर्गत सोनुआ रेलवे स्टेशन पर रेलवेकर्मियों ने ट्रेन से धुआं निकलते देखा। उन्होंने कहा, ‘हॉट एक्सल’ के कारण निकले धुएं का समय रहते पता चल गया था। ट्रेन को निरीक्षण के लिए अगले स्टेशन टुनिया में रोक दिया गया।” चौधरी ने बताया कि तकनीकी जांच के…
Koderma. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य अपनी खनिज संपदा के माध्यम से देश के विकास में योगदान दे रहा है, लेकिन इसके लोग “गरीबी में जीने के लिए मजबूर” हैं। उन्होंने कोडरमा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में माइका के भंडार हैं, और अगर खनन नियोजित तरीके से किया जाए तो स्थानीय युवाओं को आजीविका के लिए दूसरे राज्यों में पलायन नहीं करना पड़ेगा। इस कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता फिर से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हो गईं। गुप्ता ने 2024 विधानसभा चुनाव में…
New Delhi प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि विपक्षी दल लगातार मिली चुनावी हार को पचा नहीं पा रहा है और उनके प्रति गहरी नफरत रखने के बावजूद वह कभी उनकी कब्र नहीं खोद पाएगा क्योंकि करोड़ों भारतीयों का आशीर्वाद उनका कवच है। राज्यसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने लोकसभा में विपक्षी दल द्वारा डाले गए व्यवधान पर खेद जताया और कहा कि यह न केवल एक आदिवासी और महिला राष्ट्रपति का अपमान है, बल्कि उनके सर्वोच्च संवैधानिक पद और…
