New Delhi. अमेरिका और भारत ने शनिवार को अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा पर सहमति बनने की घोषणा की। इसके तहत अमेरिका, भारत पर शुल्क घटाकर 18 प्रतिशत करेगा। भारत-अमेरिका ने संयुक्त बयान में यह कहा।समझौते के अनुसार, भारत, अमेरिका के सभी औद्योगिक सामानों और सूखे अनाज, पशु आहार के लिए लाल ज्वार, मेवे, ताजे और प्रसंस्कृत फल, सोयाबीन तेल, शराब और स्पिरिट तथा अन्य उत्पादों सहित कई प्रकार के अमेरिकी खाद्य और कृषि उत्पादों पर शुल्क समाप्त या कम करेगा। दोनों देशों ने एक संयुक्त बयान में कहा, अमेरिका और भारत को पारस्परिक और द्विपक्षीय रूप से लाभकारी व्यापार…
Author: News Desk
Bokaro. बोकारो जिले के एक गांव में भटककर आई एक जंगली हथिनी ने दो दिन में पांच लोगों को मार डाला है। अधिकारियों ने बताया कि हथिनी ने शुक्रवार रात दो लोगों को कुचलकर मार डाला और चार अन्य को घायल कर दिया। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार सुबह भी उसने तीन लोगों को कुचल दिया था। मंडलीय वन अधिकारी (डीएफओ) संदीप शिंदे ने कहा, ‘‘यह हथिनी पांच हाथियों के झुंड का हिस्सा है। लेकिन, सिर्फ यही परेशानी खड़ी कर रही है। उन्होंने बताया कि ये घटनाएं महुआटांड थाना क्षेत्र में हुईं तथा शुक्रवार को मारे गए लोगों की पहचान सोमर…
Jamshedpur. साइबर ठगों ने आधार कार्ड के फर्जी और गलत इस्तेमाल के जरिए जमशेदपुर में करीब 1.18 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ठगों ने अलग-अलग लोगों के आधार कार्ड की जानकारी हासिल कर उनके नाम पर फर्जी बैंक खाते खुलवाए। इन खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, लोन फ्रॉड और डिजिटल भुगतान से जुड़े मामलों में किया गया। कई पीड़ितों को इसकी जानकारी तब हुई, जब उनके बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन दिखा या फिर बैंक और एजेंसियों की ओर से नोटिस मिलने लगे। जांच में सामने आया है कि साइबर अपराधी फर्जी कॉल,…
Harare. क्रिकेट के नए ‘वंडरकिड’ वैभव सूर्यवंशी (175 रन, 80 गेंद, 15 छक्के) ने अंडर-19 विश्व कप के इतिहास की शायद सबसे प्रभावशाली पारी खेली जिससे भारत ने शुक्रवार को यहां फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराकर छठा खिताब अपने नाम किया। दिलचस्प बात है कि भारत ने पिछली बार 2022 में वेस्टइंडीज में इंग्लैंड को हराकर ही खिताब जीता था। भारत ने इससे पहले 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में आईसीसी ट्रॉफी जीती थी जो टूर्नामेंट के इतिहास में देश के दबदबे को दिखाता है। दसवीं बार फाइनल में पहुंची भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी…
Patna.पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06 फरवरी, 2026) की देर रात 35 साल पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया. उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची थी लेकिन वह जाने को तैयार नहीं थे. इसके बाद भारी संख्या में पुलिस पहुंची. खुद एसपी भानु प्रताप पहुंचे. इसके बाद पप्पू यादव को पुलिस उठाकर ले गई. पटना पुलिस की एक टीम निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार करने शुक्रवार को उनके आवास पर पहुंची। सांसद ने हालांकि, आरोप लगाया कि राज्य की नीतीश कुमार सरकार की आलोचना करने के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। शहर…
Ranchi. वन भूमि घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो( एसीबी) ने शुक्रवार को निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे के खिलाफ विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। विनय चौबे भ्रष्टाचार मामले में जेल बंद है। एसीबी ने विनय चौबे को 11 जनवरी को इस घोटाले के सिलसिले में रिमांड पर लिया था। उनसे लंबी पूछताछ के बाद साक्ष्यों के आधार पर यह चार्जशीट तैयार की गयी है। इस मामले में उनके करीबी व नेक्सजेन आटोमोबाइल के मालिक विनय सिंह पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है। यह मामला उस समय का है जब विनय चौबे हजारीबाग के डीसी पद…
Jamshedpur. बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस जांच के दौरान सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। अपहरण कांड का सरगना पंजाब के लुधियाना जिले के कोटमाना, थाना टेह जगराओं निवासी तेजिंदर पाल सिंह उर्फ सरदार जी को बताया गया है। उसी के निर्देश पर पूरे अपहरण की साजिश रची गई थी। गौरतलब है कि उद्यमी का अपहरण 13 जनवरी को सीएच एरिया से खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए अपराधियों ने कर लिया था। पुलिस के दबाव पर अपहृत कैरव गांधाी को 26 जनवरी की रात को अपहरणकर्ताओं ने हजारीबाग जिले के चौपारण-बरही…
जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह को विगत गुरुवार को जहां प्रतिष्ठित समाजसेवी पप्पू सिंह एवं नूतन सिंह का आशीर्वाद व समर्थन मिला, वहीं शुक्रवार को क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी बड़े लाल दुबे व उनकी पत्नी अर्चना दुबे का भी आशीर्वाद व समर्थन प्राप्त हुआ। बता दें कि रिंकू सिंह के समर्थन में नूतन सिंंह ने पूर्व घोषणा के अनुसार आज अपना नाम वापस ले लिया। उन्होंने भी इस पद के लिए पर्चा दाखिल किया था। लेकिन, अपनों के लिए त्याग की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए नाम वापसी की घोषणा की थी। दोनों प्रतिष्ठित परिवारों…
जमशेदपुर। जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याओं से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए। इन समस्याओं को लेकर पहुंचे नागरिक जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों द्वारा भूमि विवाद, भूमि अतिक्रमण, मंइयां सम्मान योजना का लाभ, दुकान आवंटन, राशन कार्ड, रोजगार, पेंशन भुगतान, सड़क निर्माण, पारिवारिक विवाद, स्कूल फीस तथा लंबित विपत्र भुगतान जैसी विभिन्न समस्याओं…
हाजीपुर: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दक्षिण पूर्व रेलवे के अनारा स्टेशन पर गाड़ी सं. 18183/18184 टाटा-बक्सर-टाटा एक्सप्रेस का दिनांक 10.02.2026 से प्रायौगिक तौर पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है । दिनांक 10.02.2026 से गाड़ी सं. 18183 टाटा-बक्सर एक्सप्रेस 10.09 बजे अनारा स्टेशन पहुंचेगी और 10.10 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । इसी तरह 18184 बक्सर-टाटा एक्सप्रेस 14.37 बजे अनारा स्टेशन पहुंचेगी और 14.38 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । गाड़ी सं. 63389/63390 पटना-नवादा-पटना मेमू का कुसुम्भा हाल्ट पर ठहराव यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दानापुर मंडल के कुसुम्भा हाल्ट पर गाड़ी सं. 63389/63390 पटना-नवादा-पटना…
