जमशेदपुर | युवा सशक्तिकरण और आध्यात्मिक शिक्षा पर केंद्रित एक परिवर्तनकारी पहल के साथ, श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट ने आज घोषणा की कि आगामी ऐतिहासिक परियोजना का मुख्य आधार इसका ‘आध्यात्मिक केंद्र’ होगा। आरएसबी ग्लोबल के वाइस चेयरमैन और ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री एस.के. बेहरा ने मीडिया से पूछे सवाल के जवाब में बताया कि भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, 26 फरवरी, 2026 को इस परिसर का ‘भूमि पूजन’ और शिलान्यास करेंगी। समर्पित नेतृत्व और समन्वय ट्रस्ट ने इस परियोजना को आगे बढ़ाने वाली कोर टीम के अथक प्रयासों पर प्रकाश डाला।…
Author: News Desk
NAGPUR दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा “ऑपरेशन सतर्क’’ के अंतर्गत रेलगाड़ियों एवं रेल परिक्षेत्र में अवैध रूप से प्रतिबंधित मादक पदार्थ, शराब एवं तंबाकू उत्पादों की तस्करी के विरुद्ध लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई श्री मुनव्वर खुर्शीद, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, बिलासपुर के निर्देशन तथा श्री दीप चंद्र आर्य, मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के मार्गदर्शन में की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 05.02.2026 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंदिया के प्रभारी के नेतृत्व में…
जमशेदपुर। केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम ने शनिवार को केंद्रीय बजट 26 को “रिफॉर्म एक्सप्रेस” बताते हुए कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया गया केंद्रीय बजट बिना किसी भ्रम और लोकलुभावन वादों के, ठोस आर्थिक सुधारों और सतत विकास की दिशा तय करता है। जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने कहा कि यह बजट ईज ऑफ लिविंग, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, रोजगार सृजन और उत्पादन वृद्धि पर केंद्रित है। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा…
Rourkela. ओडिशा में एक माओवादी दंपती और 17 अन्य नक्सलियों ने शुक्रवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। दंपती में से प्रत्येक पर 55.10 लाख रुपये का इनाम था। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वाई बी खुरानिया ने बताया कि यह दंपति भाकपा (माओवादी) के प्रदेश समिति सदस्य निरंजन राउत (45) उर्फ निखिल और उसकी पत्नी रश्मिरा लेंका उर्फ इंदू (42) हैं। इससे पहले, राउत और उसकी पत्नी ने ओडिशा सरकार को एक पत्र लिखकर आत्मसमर्णण करने की इच्छा जताई थी। डीजीपी ने कहा कि राउत, लेंका और 13 अन्य ने रायगड़ा के…
Ranchi. झारखंड में ‘काला जादू’ करने के संदेह में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई और उसके बाद उसके शव को जला दिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह हत्या एक फरवरी को रांची ज़िले के तमाड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तलाडीह गाँव में हुई। अधिकारी ने बताया कि तीन फरवरी को पोस्टमार्टम जांच में गोली लगने का घाव पाए जाने के बाद पीड़ित के एक करीबी रिश्तेदार सहित छह लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान…
Ranchi.झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने प्राथमिक स्कूलों में सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा 2023 के प्रथम चरण का संशोधित परिणाम (Revised Result) जारी कर दिया है। यह कदम स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देशों और सुप्रीम कोर्ट के एक महत्वपूर्ण फैसले के आलोक में उठाया गया है। सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार, अब उन अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी की सीट नहीं मिलेगी, जिन्होंने पात्रता परीक्षा के दौरान आरक्षित वर्ग (OBC/SC/ST) के तहत कम अंक या उम्र सीमा में छूट का लाभ लिया है। ऐसे उम्मीदवारों को अब उनकी मूल आरक्षित श्रेणी में ही स्थानांतरित कर दिया गया है। इसी…
Jamshedpur. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जमशेदपुर में आतंकी साजिश के आरोप में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई कपाली थाना क्षेत्र में अल कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक घर पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई। संदिग्धों पर प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के स्लीपर सेल से जुड़े होने का शक है। सूत्रों के अनुसार, स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गई छापेमारी में दोनों को हिरासत में लिया गया और प्रारंभिक पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। हालांकि, अभी तक किसी एजेंसी ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान…
Chakardharpur. चक्रधरपुर रेल मंडल में हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस के संभावित हादसे को टालने में मदद करने वाली त्वरित कार्रवाई के लिए एक कर्मचारी को सम्मानित किया। रेलवे के एक बयान के अनुसार, बृहस्पतिवार को जब ट्रेन झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में एसईआर के चक्रधर डिवीजन के सोनुआ-तुनिया खंड से गुजर रही थी, तब ‘पॉइंट्समैन’ राजेन कछप ने एक कोच से धुआं उठता हुआ देखा। यह धुआं एक हॉट एक्सल के कारण था। बयान में कहा गया है कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और मंडल नियंत्रण द्वारा तुरंत समन्वित कार्रवाई की गई और ट्रेन को ट्यूनिया स्टेशन पर रोक…
Ranchi. झारखंड के कोडरमा जिले के एक छोटे से गांव से दस आदिवासी बच्चे एक साथ लापता हो गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वे सभी विशेष रूप से संवेदनशील आदिवासी समूह (पीवीटीजी) से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि सभी बच्चे जयनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खरियोडीह पंचायत के गदियाई बिरहोर टोला के निवासी हैं। जयनगर पुलिस थाना के प्रभारी अधिकारी उमा नाथ सिंह ने बताया, “लापता सभी 10 बच्चे 31 जनवरी को गांव से लगभग 14-15 किलोमीटर दूर स्थित परसाबाद नामक स्थान पर श्राद्ध में शामिल होने गए थे और तब से घर नहीं लौटे हैं।…
Mumbai. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को छोटे-मोटे धोखाधड़ी वाले लेन-देन में हुए नुकसान के लिए ग्राहकों को 25,000 रुपये तक की क्षतिपूर्ति को लेकर नई रूपरेखा लाने की घोषणा की। मल्होत्रा ने चालू वित्त वर्ष के लिए अंतिम द्विमासिक नीति की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘हम डिजिटल भुगतान की सुरक्षा बढ़ाने के लिए संभावित उपायों पर एक परिचर्चा पत्र भी प्रकाशित करेंगे। इन उपायों में विलंब से क्रेडिट और वरिष्ठ नागरिकों जैसे विशिष्ट वर्ग के उपयोगकर्ताओं के लिए अतिरिक्त प्रमाणीकरण शामिल हो सकते हैं।’’ क्रेडिट में विलंब से तात्पर्य डिजिटल लेनदेन के लिए प्रस्तावित सुरक्षा…
