जमशेदपुर। सामाजिक कल्याण के लिए कार्यरत सारथी संस्था ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सशक्तिकरण को जोड़ते हुए एक अभिनव पहल शुरू की है। संस्था मंदिरों में उपयोग किए हुए फूलों को इकट्ठा कर उनसे प्राकृतिक और इको-फ्रेंडली रंग (अबीर) तैयार कर रही है। इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि इसका उत्पादन कार्य दिव्यांग बच्चों और महिलाओं द्वारा किया जा रहा है, जो पिछले 15 दिनों से चल रहा हैं और आगे भी होली तक जारी रहेगा। इससे उन्हें नियमित रोज़गार, कौशल विकास और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। प्राकृतिक और इको-फ्रेंडली रंग (अबीर) को लॉन्च करने…
Author: News Desk
JAMSHEDPUR। पोटका प्रखंड के रसुनचोपा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सारसे में शहीद धुसा–जुगल मेमोरियल क्लब के तत्वावधान में शहीद दिवस के अवसर पर नौवें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 75 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। इस शिविर के आयोजन में प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं ब्लड बैंक जमशेदपुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ हुआ शिविर का उद्घाटन रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने वीर शहीद धुसा–जुगल की तस्वीर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, समाजसेवी एवं ग्रामीण…
जमशेदपुर।उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए मानगो बस स्टैंड में स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान AIS–052 एवं AIS–119 के तहत निर्धारित सुरक्षा मानकों की जांच पर केंद्रित रहा। संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण अभियान का संचालन जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार एवं मोटरयान निरीक्षक सूरज हेम्ब्रम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। टीम ने स्लीपर बसों में संरचनात्मक सुरक्षा, आपात उपकरण, फायर सेफ्टी और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों की गहन जांच की। 17…
Ranchi. कोडरमा जयनगर के बिरहोर टोला से एक साथ गायब सभी 10 बच्चे गयाजी से बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल सभी को चाइल्ड हेल्पलाइन के शेल्टर होम में रखा गया है। इसमें पांच बच्चे गया के शेल्टर होम में हैं। तीन को बालिका गृह नवादा भेजा गया है। इसके अलावा दो बच्चों को औरगांबाद के शेल्टर होम में रखा गया है। चाइल्ड हेल्पलाइन गयाजी के जिला बाल संरक्षण ईकाई के को ऑर्डिनेटर अमित पाठक की ओर से बताया गया कि दो फरवरी को तीन बच्चों को गयाजी के परैरया थाना और सात को बंधुआ थाना क्षेत्र में भटकते हुए…
Jamshedpur. टाटा स्टील की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक हुई, जिसमें कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही ( अक्टूबर-दिसंबर 2025) के वित्तीय परिणामों को मंजूरी दी गई। यह बैठक मुख्य रूप से तिमाही और नौ महीनों के ऑडिटेड/अनऑडिटेड रिजल्ट्स पर केंद्रित थी, साथ ही कंपनी ने भारत बिजनेस के लिए लॉन्ग-टर्म ग्रोथ स्ट्रैटेजी को भी दोबारा पुष्ट किया। टाटा स्टील के सीईओ टीवी नरेंद्रन ने कहा कि ग्लोबल स्तर पर टैरिफ, जियोपॉलिटिकल बदलाव और पॉलिसी डाइवर्जेंस का असर जारी है, लेकिन कंपनी सस्टेनेबल मॉडल की ओर ट्रांजिशन के लिए पॉलिसी सपोर्ट पर जोर दे रही है। टाटा स्टील…
New Delhi. आयकर विभाग ने शनिवार को नए आयकर अधिनियम 2025 के तहत नियमों और प्रपत्रों का मसौदा जारी किया, जिसमें प्रावधानों को सरल बनाने एवं अनुपालन के बोझ को कम करने का प्रस्ताव है ताकि इसे समझना आसान हो और यह करदाताओं के अनुकूल हो। नया आयकर अधिनियम, 2025 एक अप्रैल से प्रभावी होगा, जो छह दशक से अधिक पुराने आयकर अधिनियम, 1961 का स्थान लेगा। आयकर विभाग ने हितधारकों से आयकर नियम, 2026 के मसौदे और प्रपत्रों पर 22 फरवरी तक टिप्पणियां मांगी हैं। इसके बाद, नए अधिनियम के तहत नियमों और प्रपत्रों को अधिसूचित किया जाएगा। पुराने…
Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम जिले में बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने के कथित मामले में हाइकोर्ट के निर्देश के बाद शुक्रवार को चाईबासा सदर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। ह्यूमन इम्यूनो डिफिशिएंसी वायरस (एचआईवी) से संक्रमित व्यक्ति में प्रतिरक्षा क्षमता क्षीण हो जाती है और व्यक्ति एड्स जैसी लाइलाज बीमारी की चपेट में आ जाता है। चाईबासा सदर पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी तरुण कुमार ने बताया कि पीड़ित बच्चों में शामिल पश्चिम सिंहभूम के हटगमहरिया निवासी एक बच्चे के पिता ने शुक्रवार देर शाम चाईबासा सदर अस्पताल के रक्त बैंक के निलंबित लैब तकनीशियन मनोज कुमार के…
Mumbai. शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक लाभ में रही। बीते सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 2,857.46 अंक यानी 3.53 प्रतिशत उछल गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और हिंदुस्तान यूनिलीवर लाभ में रहीं। दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इंफोसिस के बाजार पूंजीकरण में गिरावट दर्ज की गई। टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 88,172.8…
Jamshedpur. झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्या कुमार ने शनिवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य में जंगल सफारी की शरुआत की और पर्यावरण के अनुकूल 30 कॉटेज की आधारशिला रखी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। कुमार ने जंगल सफारी सेवा के लिए पांच वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसका उद्देश्य पर्यटकों को अभ्यारण्य के भीतर एक नया अनुभव प्रदान करना है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, दलमा झारखंड की प्राकृतिक धरोहर का केंद्र…
Jamshedpur. बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत संडे मार्केट स्थित बेदी टेंट हाउस के गोदाम में शनिवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और धुएं का गुबार दूर से दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही बिरसानगर थाना की पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के लिए टाटा मोटर्स की दमकल गाड़ी समेत कई दमकल वाहनों को लगाया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस आगजनी में गोदाम में रखे टेंट, कुर्सियां, साउंड सिस्टम, डेकोरेशन और अन्य इवेंट सामग्री जलकर पूरी…
