Ranchi. झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग में हुए ‘कमिशन घोटाले’ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कार्रवाई तेज कर दी है। मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जारी जांच के बीच, ईडी ने अब विभाग के करीब एक दर्जन इंजीनियरों को समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है। इनमें कार्यपालक अभियंता (EE), सहायक अभियंता (AE) और कनीय अभियंता (JE) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। ईडी की चार्जशीट के मुताबिक, ग्रामीण विकास विभाग में विकास योजनाओं के टेंडर आवंटन के लिए कमीशनखोरी का एक संगठित सिंडिकेट सक्रिय था। जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि टेंडर की कुल राशि का लगभग…
Author: News Desk
New Delhi. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) ने सोमवार को कहा कि वह तमिलनाडु स्थित अपनी विनिर्माण इकाई में नौ हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी का लक्ष्य अगले पांच से सात साल में अपनी कुल उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 2.5 लाख इकाई सालाना करना है ताकि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों की मांग को पूरा किया जा सके। टीएमपीवी ने बयान में कहा कि यह सुविधा अगली पीढ़ी के वाहनों (ईवी सहित) के उत्पादन के लिए एक नये संयंत्र के विकास के पहले चरण को दर्शाती है। यह संयंत्र टीएमपीवी और जेएलआर दोनों ब्रांड के लिए वाहन तैयार करेगा।…
New Delhi. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के अंशधारक इस साल अप्रैल में पेश होने वाले एक नए मोबाइल एप्लिकेशन के जरिये यूपीआई (यूपीआई) भुगतान गेटवे का उपयोग करके अपने पीएफ का पैसा सीधे बैंक खातों में पा सकेंगे। एक शीर्ष सूत्र ने यह जानकारी दी।श्रम मंत्रालय एक ऐसी परियोजना पर काम कर रहा है, जिसके तहत ईपीएफ का एक निश्चित हिस्सा सुरक्षित कर दिया जाएगा, जबकि एक बड़ा हिस्सा यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिये बैंक खाते के माध्यम से निकासी के लिए उपलब्ध होगा। सूत्र ने आगे बताया कि ईपीएफओ एक नया मोबाइल ऐप पेश करेगा, जिसके जरिये…
Dhanbad. झारखंड के धनबाद जिले में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव बरामद किया गया और इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी थी। मृतक की पहचान अमित कुमार अग्रवाल के रूप में हुई है, जो बैंक ऋण वसूली एजेंट था। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पत्नी ने शनिवार को सदर पुलिस थाने में सूचना दी कि अग्रवाल का अपहरण कर लिया गया है और एक अज्ञात व्यक्ति ने फिरौती के तौर पर 15 लाख रुपये की मांग की है। इस संबंध में रविवार सुबह प्राथमिकी दर्ज की गई। धनबाद के पुलिस उपाधीक्षक…
New Delhi. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) के प्रबंध निदेशक और सीईओ शैलेश चंद्रा के अनुसार, जिंसों की बढ़ती लागत के दबाव के कारण कंपनी आगामी हफ्तों में अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाएगी। दूसरी ओर मारुति सुजुकी इंडिया मूल्य वृद्धि के लिए स्थिति की समीक्षा कर रही है, वहीं हुंदै मोटर इंडिया ने जनवरी में मुख्य रूप से अपने वेन्यू मॉडल पर कीमतें पहले ही बढ़ा दी हैं। चंद्रा ने तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा के दौरान कहा, ”हम पिछले लगभग एक साल से जिंसों की लागत का दबाव झेल रहे हैं। हमें अभी भी कीमती धातुओं, तांबे…
Patna. बिहार के पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि उनके विरोधियों ने पहले गलत तरीके से उनके नाम को एक महिला से जोड़ा था और अब वे दावा कर रहे हैं कि महिला ने उनके बच्चे को जन्म दिया है। तेज प्रताप ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य और विधान परिषद के एक सदस्य को ‘जयचंद’ करार देते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की बात की। तेज प्रताप ने कहा, ‘सोशल मीडिया पर फैल रही उन अफवाहों से मैं बहुत परेशान हूं कि जिस महिला से…
Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। विदेशी निवेश, एशियाई बाजारों में तेजी और भारत-अमेरिका के बीच हुए नए व्यापार समझौते के बाद बाजार में सकारात्मक रुझान इसकी वजह रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 441.77 अंक या 0.53 प्रतिशत चढ़कर 84,022.17 अंक पर जबकि 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 129 अंक बढ़त के साथ 25,822.70 अंक पर पहुंच गया। रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 21 पैसे चढ़कर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.44 पर पहुंच गया। भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा तैयार होने के बाद सकारात्मक…
Ramgarh. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने रविवार को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में भाग लिया और 101 जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस समारोह का आयोजन हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने सिद्धू-कान्हू मैदान में किया था। गंगवार ने समारोह में शादी करने वाले दिव्यांग, अनाथ और आर्थिक रूप से कमजोर जोड़ों को आशीर्वाद दिया। राज्यपाल ने कहा, “महिला सशक्तिकरण के लिए समाज को ऐसी पहल करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में संगीतमय प्रस्तुति पेश करने वाले उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि 101 गरीब जोड़ों का विवाह कराना महिला सशक्तीकरण का एक सशक्त उदाहरण है।…
Chakardharpur. चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत राउरकेला–हटिया रेलखंड पर रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब विषपुर केबिन के पास एक दंतेल हाथी अचानक रेलवे पटरी पर आ गया। हाथी के पटरी पर आ जाने से इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया और कई ट्रेनों को एहतियातन धीमी गति से चलाया गया, जबकि कुछ समय के लिए ट्रैफिक रोकना भी पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी काफी देर तक पटरी के आसपास मंडराता रहा, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई थी। इसी बीच स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए शोर-शराबा कर और सुरक्षित…
Ranchi. भारतीय जनती पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और सांसद राजीव प्रताप रूडी ने रविवार को कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आम बजट के प्रावधान झारखंड के विकास में तेजी लाएंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड को वित्त वर्ष 2026-27 में कर हस्तांतरण के माध्यम से 51,236 करोड़ रुपये और अनुदान सहायता के रूप में 17,000 करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त होंगे। रूडी ने रांची में भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘2014 से 2026 तक झारखंड को कर राजस्व के रूप में 3.14 लाख करोड़ रुपये और अनुदान के रूप में 1.04 लाख करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।…
