Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tejpratap Yadav: ‘अनुष्का से कोई संबंध नहीं’, रिश्ते और पिता बनने की खबरों पर तेज प्रताप का पलटवार, ‘पांच जयचंदों’ पर अफवाह फैलाने के लगाये आरोप
    Breaking News

    Tejpratap Yadav: ‘अनुष्का से कोई संबंध नहीं’, रिश्ते और पिता बनने की खबरों पर तेज प्रताप का पलटवार, ‘पांच जयचंदों’ पर अफवाह फैलाने के लगाये आरोप

    News DeskBy News DeskFebruary 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. बिहार के पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि उनके विरोधियों ने पहले गलत तरीके से उनके नाम को एक महिला से जोड़ा था और अब वे दावा कर रहे हैं कि महिला ने उनके बच्चे को जन्म दिया है। तेज प्रताप ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य और विधान परिषद के एक सदस्य को ‘जयचंद’ करार देते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की बात की। तेज प्रताप ने कहा, ‘सोशल मीडिया पर फैल रही उन अफवाहों से मैं बहुत परेशान हूं कि जिस महिला से मेरा नाम कुछ महीने पहले गलत तरीके से जोड़ा गया था, जिसके कारण मुझे पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था, उसने मेरे बच्चे को जन्म दिया है।

    तेज प्रताप की उनके फेसबुक पेज पर एक महिला के साथ तस्वीर साझा हुई थी जिसके बाद उनके पिता लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से उन्हें निष्कासित कर दिया गया था। उन्होंने दावा किया था कि सोशल मीडिया पर जारी की गयी पोस्ट ‘पांच जयचंदों’ द्वारा उनके फेसबुक प्रोफाइल को हैक कर किया गया था। उक्त पोस्ट में कथित तौर पर तेज प्रताप की ओर से कहा था कि वह महिला के साथ ‘12 साल से रिश्ते में’ हैं।

    UPSC में एक ही नाम वाली दो अभ्यर्थियों के चयन पर यूपीएससी ने की घोषणा, ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का सिविल सेवा परीक्षा में चयन का दावा Fail, यूपी की आकांक्षा Pass

    तेज प्रताप ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘जिन जयचंदों की मैं बात कर रहा हूं, उनके बारे में कुछ रहस्य बना हुआ है। उनके नाम मुकेश रोशन, संजय यादव, शक्ति सिंह यादव, रमीज और सुनील सिंह है।’ उल्लेखनीय है कि संजय यादव राजद के मौजूदा सांसद हैं और सुनील सिंह विधान पार्षद (एमएलसी) हैं, जबकि शक्ति सिंह यादव और मुकेश रोशन पूर्व विधायक हैं। रमीज तेज प्रताप के छोटे भाई और अब राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के करीबी मित्र हैं। लालू प्रसाद के बड़े बेटे ने कहा कि अफवाहों के बारे में उन्हें तब पता चला जब यह बताया गया कि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बच्चे के जन्म पर ‘बधाई’ दी है।

    Jharkhand: सेना का जवान फंदे से लटका मिला, जवान छुट्टी पर रांची आया था, परिवार ने जतायी हत्या की आशंका, जांच जारी

    उन्होंने कहा, ‘‘हाल ही में मैंने मकर संक्रांति के अवसर पर एक भव्य भोज का आयोजन किया था जिसमें काफी लोग शामिल हुए थे। इससे मेरे विरोधियों में मेरी पार्टी की संभावनाओं को लेकर चिंता पैदा हो गई है। मैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा। मैं अदालत का रुख करूंगा। मैंने गृह मंत्री सम्राट चौधरी से मिलने का समय भी मांगा है। तेज प्रताप ने कहा, ‘‘मैं अपने विरोधियों से विनती करता हूं कि मुझे शांति से जीने दें। मैं उस व्यक्ति को जानता हूं जिसके साथ वह महिला रिश्ते में है और जो, मेरा मानना है, बच्चे का पिता है। वे मेरा नाम घसीटकर मुझे मानसिक पीड़ा पहुंचा रहे हैं।’’

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    'पांच जयचंदों’ पर अफवाह फैलाने के लगाये आरोप accuses 'five Jaichands' of spreading rumours Tej Pratap retorts to rumours of relationship and fatherhood Tej Pratap Yadav: 'No relation with Anushka' Tejpratap Yadav: 'अनुष्का से कोई संबंध नहीं' रिश्ते और पिता बनने की खबरों को तेज प्रताप का पलटवार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    UPSC में एक ही नाम वाली दो अभ्यर्थियों के चयन पर यूपीएससी ने की घोषणा, ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का सिविल सेवा परीक्षा में चयन का दावा Fail, यूपी की आकांक्षा Pass

    March 10, 2026

    Jharkhand: सेना का जवान फंदे से लटका मिला, जवान छुट्टी पर रांची आया था, परिवार ने जतायी हत्या की आशंका, जांच जारी

    March 10, 2026

    Jamshedpur: ठेकाकर्मी की मौत पर जेकेएलएम का टाटा स्टील गेट पर विरोध प्रदर्शन, ये है मामला?

    March 10, 2026
    Recent Post

    UPSC में एक ही नाम वाली दो अभ्यर्थियों के चयन पर यूपीएससी ने की घोषणा, ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का सिविल सेवा परीक्षा में चयन का दावा Fail, यूपी की आकांक्षा Pass

    March 10, 2026

    Jharkhand: सेना का जवान फंदे से लटका मिला, जवान छुट्टी पर रांची आया था, परिवार ने जतायी हत्या की आशंका, जांच जारी

    March 10, 2026

    Jamshedpur: ठेकाकर्मी की मौत पर जेकेएलएम का टाटा स्टील गेट पर विरोध प्रदर्शन, ये है मामला?

    March 10, 2026

    Jharkhand: CO सविता सिंह का युवक को लाठी से मारते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जांच के आदेश

    March 10, 2026

    Rajrappa Mandir: जमशेदपुर के श्रद्धालु से रजरप्पा मंदिर में मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई शुरू, चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group