Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार पर सोमवार को आगामी नगर निगम चुनावों को प्रभावित करने का आरोप लगाया। भाजपा ने आरोप लगाया कि सरकार ने मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थियों को 20,000 रुपये का व्यापार ऋण देने की खबरें फैलाकर चुनाव आचार संहिता का कथित उल्लंघन किया है। भाजपा के कानूनी प्रकोष्ठ के प्रमुख सुधीर कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने इस कथित घोषणा के खिलाफ राज्य निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई और इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया। झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार…
Author: News Desk
Jamshedpur. बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। लिडे कंपनी के पास तेज रफ्तार सफेद इनोवा कार और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ऑटो टाटानगर स्टेशन से यात्रियों को लेकर साकची जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रही इनोवा से साइड टक्कर हुई। गनीमत रही कि चालक और सभी यात्री सुरक्षित हैं। चालक को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य करते हुए चालक को बाहर निकाला। क्रेन की मदद से ऑटो…
Jamshedpur. भारतीय ओबीसी विचार मंच ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। भारतीय ओबीसी विचार मंच, जमशेदपुर की ओर से राष्ट्रपति महोदया को संबोधित एक ज्ञापन झारखंड के राज्यपाल के माध्यम से भेजा गया है। ज्ञापन में पूर्णिया सांसद माननीय पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर कड़ी आपत्ति जताई गई है। संगठन का कहना है कि करीब 31 साल पुराने मामले में जिस तरह से पप्पू यादव की गिरफ्तारी की गई है, वह न्यायसंगत नहीं प्रतीत होती। मंच ने उन्हें लगातार छह बार निर्वाचित सांसद बताते हुए कहा है कि पप्पू यादव…
Jamshedpur. जमशेदपुर में आगामी 26 फरवरी को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे कदमा मरीन ड्राइव में बनने वाले महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर की आधारशिला रखेंगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आज जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और जिले के एसएसपी पीयूष पाण्डेय ने तमाम वरीय अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयोजन समिति के सदस्य भी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि यह महामहिम राष्ट्रपति का जमशेदपुर का दूसरा दौरा होगा। इससे पहले वे 29…
Jamshedpur. जमशेदपुर में एक बार फिर आतंकी गतिविधियों का खतरा मंडराने लगा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और दिल्ली पुलिस की विशेष टीम की संयुक्त जांच में कपाली क्षेत्र के छह युवक संदिग्ध पाए गए हैं। इन युवकों पर आरोप है कि उन्होंने पिछले वर्ष धार्मिक जमात के नाम पर करीब छह महीने के लिए विदेश यात्रा की थी। सुरक्षा एजेंसियों का शक है कि इस दौरान उनका संपर्क कुछ संदिग्ध तत्वों से हुआ हो सकता है। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि विदेश प्रवास के दौरान इन युवकों ने किन लोगों से मुलाकात की और भारत लौटने…
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के अधिकारियों के विरुद्ध पुलिस जांच एवं किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई पर लगी रोक को अगले आदेश तक बढ़ा दिया है। सोमवार को न्यायमूर्ति एस.के. द्विवेदी की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व में दी गई अंतरिम राहत को कायम रखा। इस मामले की अगली सुनवाई 17 फरवरी को निर्धारित की गई है। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने पक्ष रखा, जबकि इडी की ओर से भारत के सॉलिसिटर जनरल एस.वी. राजू, अधिवक्ता एके दास और…
Ranchi. झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग में हुए ‘कमिशन घोटाले’ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कार्रवाई तेज कर दी है। मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जारी जांच के बीच, ईडी ने अब विभाग के करीब एक दर्जन इंजीनियरों को समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है। इनमें कार्यपालक अभियंता (EE), सहायक अभियंता (AE) और कनीय अभियंता (JE) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। ईडी की चार्जशीट के मुताबिक, ग्रामीण विकास विभाग में विकास योजनाओं के टेंडर आवंटन के लिए कमीशनखोरी का एक संगठित सिंडिकेट सक्रिय था। जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि टेंडर की कुल राशि का लगभग…
New Delhi. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) ने सोमवार को कहा कि वह तमिलनाडु स्थित अपनी विनिर्माण इकाई में नौ हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी का लक्ष्य अगले पांच से सात साल में अपनी कुल उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 2.5 लाख इकाई सालाना करना है ताकि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों की मांग को पूरा किया जा सके। टीएमपीवी ने बयान में कहा कि यह सुविधा अगली पीढ़ी के वाहनों (ईवी सहित) के उत्पादन के लिए एक नये संयंत्र के विकास के पहले चरण को दर्शाती है। यह संयंत्र टीएमपीवी और जेएलआर दोनों ब्रांड के लिए वाहन तैयार करेगा।…
New Delhi. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के अंशधारक इस साल अप्रैल में पेश होने वाले एक नए मोबाइल एप्लिकेशन के जरिये यूपीआई (यूपीआई) भुगतान गेटवे का उपयोग करके अपने पीएफ का पैसा सीधे बैंक खातों में पा सकेंगे। एक शीर्ष सूत्र ने यह जानकारी दी।श्रम मंत्रालय एक ऐसी परियोजना पर काम कर रहा है, जिसके तहत ईपीएफ का एक निश्चित हिस्सा सुरक्षित कर दिया जाएगा, जबकि एक बड़ा हिस्सा यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिये बैंक खाते के माध्यम से निकासी के लिए उपलब्ध होगा। सूत्र ने आगे बताया कि ईपीएफओ एक नया मोबाइल ऐप पेश करेगा, जिसके जरिये…
Dhanbad. झारखंड के धनबाद जिले में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव बरामद किया गया और इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी थी। मृतक की पहचान अमित कुमार अग्रवाल के रूप में हुई है, जो बैंक ऋण वसूली एजेंट था। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पत्नी ने शनिवार को सदर पुलिस थाने में सूचना दी कि अग्रवाल का अपहरण कर लिया गया है और एक अज्ञात व्यक्ति ने फिरौती के तौर पर 15 लाख रुपये की मांग की है। इस संबंध में रविवार सुबह प्राथमिकी दर्ज की गई। धनबाद के पुलिस उपाधीक्षक…
