Jamshedpur. मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ संयुक्त रूप से मानगो क्षेत्र में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने पारडीह चौक, कुली रोड, वाटिका ग्रीन सिटी, चूनाशाह कॉलोनी, मानगो क्रॉस रोड नंबर-1 और जाकिर नगर सहित कई इलाकों में लोगों से मुलाकात कर समर्थन मांगा। जनसंपर्क अभियान के दौरान सुधा गुप्ता ने कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो मानगो को विकास की नई गति दी जाएगी और इसे झारखंड का सबसे बेहतरीन नगर निगम क्षेत्र बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने कार्यकाल में…
Author: News Desk
Jamshedpur. भारतीय रेलवे के यात्रियों के लिए सफर अब और भी जायकेदार होने वाला है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने देश भर की 25 प्रमुख मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में ई-पेंट्री मील बुकिंग सुविधा शुरू करने का फैसला किया है। इस नई व्यवस्था के तहत यात्री यात्रा के दौरान अपना मनचाहा खाना ऑनलाइन बुक कर सकेंगे। इसकी सीधी डिलीवरी उनकी सीट पर की जाएगी। IRCTC की इस सुविधा का लाभ टाटानगर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली चार महत्वपूर्ण ट्रेनों के यात्रियों को भी मिलेगा। इन ट्रेनों में 12801/12802 पुरी-नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 12129/12130 पुणे-हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस, 18477/18478 कलिंग उत्कल एक्सप्रेस, 12889/12890 टाटा-सर एम. विश्वेश्वरैया…
Jamshedpur. सिर पर शराब की बोतल रखकर नाच रहे एक बिजली अधिकारी का वीडियो मंगलवार को चर्चाओं में रहा। पूर्व मंत्री और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने इसे एक्स पर टैग कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कार्रवाई की मांग की है। वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति सिर पर शराब की बोतल रखकर नाचते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में तालियों की गूंज के बीच अधिकारी ठुमका लगाते दिख रहे हैं।बताया जाता है कि यह कुछ दिन पहले का वीडियो है और जमशेदपुर में लिया गया है। संबंधित बिजली अधिकारी की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई…
Ranchi. झारखंड के रांची में दो ‘किन्नर’ को कार से टक्कर मारने के आरोप में मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। कोतवाली पुलिस के अंतर्गत एक इलाके में सोमवार देर रात करीब तीन बजे यह घटना हुई। पुलिस अधीक्षक (सिटी) पारस राणा ने बताया कि आरोपियों ने कहासुनी के बाद दो ‘ट्रांसजेंडर’ को निशाना बनाया और जानबूझकर उन्हें अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि एक पीड़ित की हड्डी टूट गई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने कहा, ‘‘जब पुलिस मौके पर पहुंची और अवरोधक लगाकर आरोपियों को पकड़ने…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा वन क्षेत्र में हाल ही में 17 नक्सलियों के मारे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को चाईबासा में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक हुई। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों का टाटा कॉलेज मैदान में कोल्हान रेंज के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा और पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने औपचारिक स्वागत किया। इसके बाद सभी अधिकारी सीधे सुरक्षा समीक्षा बैठक के लिए रवाना हो गए। बैठक में नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा और आगामी कार्रवाई पर विस्तार से…
Chakardharpur. दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने मंगलवार को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन का दौरा किया। आज वे लाइट गुड्स विशेष वाहन से आदित्य से लगभग 1 बजे चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन से वे चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया एवं अन्य अधिकारियों के साथ नवनिर्मित फुट ओवर का निरीक्षण करते हुए द्वितीय प्रवेश द्वार पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने द्वितीय प्रवेश द्वार में बन रहे सड़क, भवन एवं कैरेज एंड वैगन का पुराना बिल्डिंग का अवलोकन किया। उन्होंने डी आर एम सहित अधिकारियों को विकास कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। आज…
Jamshedpur. जमशेदपुर प्रखंड विकास कार्यालय में आज माझी परगना महाल पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के बैनर तले आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। धाड़ दिशोम देश पारानिक बाबा दुर्गा चरण मुर्मू के नेतृत्व में एकजुट हुए माझी बाबा, पारानिक, गोडेत और हातु मुंडाओं ने ‘पॉजिटिव मंत्रा काउंसलिंग प्राइवेट लिमिटेड’ नामक संस्था द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रधानों को दिए जा रहे प्रशिक्षण का पूर्ण बहिष्कार किया। प्रतिनिधियों ने प्रशासन पर सीधा आरोप लगाया कि पेसा नियमावली 2025 के तहत अब तक पारंपरिक ग्राम सभाओं का न तो सीमांकन हुआ है और न ही इनका विधिवात् सत्यापन किया गया…
Chakulia.नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में थाना क्षेत्र के धोबाशोल गांव में थाना प्रभारी संतोष कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर एक अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर पुलिस ने शराब बनाने वाले उपकरणों के साथ लगभग 150 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया, जबकि 25 लीटर तैयार देशी शराब को जब्त किया गया है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को विस्तृत प्रतिवेदन भेज दिया गया है।इसी अभियान के दौरान पुलिस…
Potka. राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे फाइलेरिया उन्मूलन अभियान (एमडीए) का शुभारंभ मंगलवार को प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वयं फाइलेरिया की दवा का सेवन कर किया। तदुपरांत विद्यालय की 500 से अधिक छात्राओं को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई गई।मौके पर विधायक ने कहा कि फायलेरिया( हाथी पांव) एक अत्यंत गंभीर और कष्टदायक बीमारी है। इस बीमारी को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से सरकार यह अभियान चला रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि…
Jamshedpur. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य को लेकर रोलिंग ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण रांची रेल मंडल से चलनेवाली ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस 10 से 13 फरवरी तक गोमो स्टेशन तक ही आयेगी और वहीं से रवाना होगी. इस ट्रेन का परिचालन गोमो-हटिया-गोमो के बीच रद्द रहेगा. वहीं ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 10, 11 और 14 फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला, मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल, गुण्डा बिहार और मुरी होकर चलेगी.
